• Hello Friends You can Register on the Forum and by posting you can earn money too.

Romance कोई तो रोक लो



मेरा दिल अंदर ही अंदर रो रहा था. मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा आशिक़ था. जो अपनी प्रेमिका की शादी की खबर सुनते ही इस कदर टूट गया था कि, उसके मन मे अपनी प्रेमिका से करने के लिए कोई सवाल ही नही बचा था. ऐसा होता भी क्यों ना. इस बात को खुद उस लड़की की माँ ने कहा था. जिसे मैं अपनी जान समझता था.

मैने इन्ही सोचों मे गुम घंटों तक, एक ही जगह पर बैठा रहा. मैं मन ही मन कीर्ति से हज़ारों सवाल किए जा रहा था. हर सवाल के करने के साथ मुझे ऐसा लग रहा था. जैसे कोई मेरे सीने से मेरे दिल को खीच कर बाहर निकाल रहा हो. मुझे अपनी हालत का कोई होश ना रहा. सारी रात कब आँखों ही आँखों मे गुजर गयी. इसका मुझे पता ही नही चला.

मुझे होश तब आया. जब सुबह 6 बजे नर्स मेरे पास आई. उसने आकर मुझे देखा और मेरे चेहरे को गौर से देखते हुए कहा.

नर्स बोली "यहाँ सब ठीक तो है ना."

मैं बोला "हाँ सब ठीक है."

नर्स बोली "आप ठीक तो है."

मैं बोला "हाँ मुझे क्या हुआ."

नर्स बोली "ओके तो अब आप नीचे जाइए. मरीज को बाथ देने का समय हो गया है."

नर्स के इस तरह से बात करने का कारण मैं नही समझ सका. लेकिन उसकी बात सुनकर मैं नीचे ज़रूर आ गया. नीचे आकर मैं अपनी जगह पर जाकर बैठ गया. लेकिन आज उस जगह पर भी मुझे कोई शांति नही मिल रही थी. मैं अभी भी उदास और गमगीन था. मेरी सारी दुनिया लूट जाने का दर्द मेरे चेहरे से झलक रहा था.

ऐसे मे मेरी नज़र अजय पर पड़ी. उस पर नज़र पड़ते ही मैं अपने आपको उसकी नज़र से छुपाने लगा. शायद मेरे अंदर किसी से नज़र मिलाने की ताक़त नही थी, या फिर मैं अपने गम को सब से छुपाना चाहता था.

लेकिन मेरी ये कोसिस भी नाकामयाब रही. अजय ने मुझे देख लिया था. वो मेरे पास चला आया. मगर जब उसकी नज़र मेरे चेहरे पर पड़ी तो, थोड़ी देर के लिए वो भी सहम गया. उसने बस मुझसे इतना पुछा.

अजय बोला "उपर सब ठीक तो है बाबू साहब."

मैने मुस्कुराने की नाकामयाब कोसिस करते हुए कहा.

मैं बोला "हाँ हाँ, सब ठीक है. आप ऐसा क्यों पुछ रहे है."

अजय बोला "वो इसलिए क्योंकि आपके चेहरे को देख कर ऐसा लग रहा है. जैसे आप सारी रात रोते रहे है."

मैं बोला "नही ऐसी कोई बात नही है. वो तो सारी रात जागने की वजह से ऐसा लग रहा होगा.

अजय बोला "बाबू साहब. मैं तो क्या कोई छोटा सा बच्चा भी आपके चेहरे को देख कर यही कहेगा कि, आप सारी रात रोते रहे है."

मैं बोला "सच मे ऐसी कोई बात नही है. दो दिन से मेरी नींद पूरी नही हो पा रही है. इसलिए आपको ऐसा लग रहा होगा."

अजय की पारखी नज़र समझ गयी थी कि, मुझे कोई गम है. लेकिन मैं अपना गम उसे बताना नही चाहता हूँ. उसने मुझसे कहा.

अजय बोला "बाबू साहब, हो सकता है कि आप सही बोल रहे हो. लेकिन आपका चेहरा कुछ और ही बोल रहा है. अच्छा तो यही होगा कि, आप अपने दोस्तों के आने के पहले अपना चेहरा सही कर ले. नही तो मेरी तरह वो भी आप से यही सवाल करेगे."

मुझे अजय की बात सही लगी. मैं उठ कर अंदर मूह हाथ धोने चला गया. जब मैं मूह हाथ धोकर बाहर निकला तो, अजय कॉफी लिए मेरा इंतजार कर रहा था. मैं उसके पास पहुचा तो उसने मुझे कॉफी दी. मैने उस से कॉफी लेते हुए कहा.

मैं बोला "क्या हुआ. आप अभी तक यहीं खड़े हुए है. क्या आज आपको कोई सवारी नही मिल रही है."

अजय बोला "सवारी का क्या है बाबू साहब. एक गयी तो दूसरी मिल जाएगी. लेकिन सही बात ये है कि आपको ऐसे मे छोड़ कर जाने का मेरा दिल ही नही किया."

मैं बोला "अरे मुझे सच मे कुछ नही हुआ. आप बेकार मे परेशान मत होइए."

अजय बोला "बाबू साहब, मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूँ. इसलिए जानता हूँ कि, आपको किस बात का गम है. आप भले मुझे दोस्त नही मानते, मगर मैं तो आपको दोस्त मानता हूँ. फिर भला आपको कैसे अकेला छोड़ कर जा सकता हूँ."

मुझे अजय की ये सब बातें अच्छी लग रही थी. फिर भी मैं उसे अपने दिल का हाल नही बता सकता था. मैने अपनी बात से उसका ध्यान हटाने के लिए उस से कहा.

मैं बोला "आप भी अजीब बात करते हो. एक तरफ तो मुझे अपना दोस्त समझते हो, और दूसरी तरफ मुझे बाबू साहब कहते हो. मुझे आपकी दोस्ती का ये राज कुछ समझ मे नही आया."

अजय बोला "मैं तो आपको दोस्त समझता हूँ. लेकिन जब आप ही मुझे दोस्त नही समझते तो फिर भला मैं आपको आपके नाम से कैसे बुला सकता हूँ."

मैं बोला "ऐसी बात नही है अजय भाई. यदि मैं आपको अपना दोस्त नही समझता होता तो, फिर आपसे इतनी बातें करता ही क्यों. अच्छा यही होगा कि अब आप मुझे बाबू साहब की जगह पुन्नू ही कहे."

अजय बोला "तब आप भी मुझे सिर्फ़ अज्जि ही कहिए. दोस्ती मे ये आप वाप अच्छा नही लगता."

मैं बोला "ओके अज्जि. क्या तुम मेरा एक काम करोगे."

अजय बोला "एक क्या सौ काम बोलो भाई. दोस्ती के लिए तो ये जान भी हाजिर है."

मैं बोला "मुझे आज रुकने के लिए किसी होटेल मे एक कमरा चाहिए. लेकिन मेरे पास कोई समान नही है. इसलिए बिना समान के मुझे किसी होटेल मे कमरा मिलने मे बहुत परेसानी होगी."

अजय बोला "लेकिन तुम तो अपने दोस्त के घर रुके हुए हो. फिर तुम्हे होटेल मे रुकने की क्या ज़रूरत है."

मैं बोला "ये मत पुछो. तुम यदि कर सकते हो तो बस आज के लिए मेरा ये काम कर दो."

अजय बोला "यदि ऐसी बात है तो तुम, मेरे घर मे रुक सकते हो."

मैं बोला "नही, यदि मुझे घर मे ही रुकना होता तो, फिर मेरे दोस्त के घर मे कोई बुराई नही थी. मैं आज अकेला रहना चाहता हूँ."

अजय शायद मेरी बात का मतलब समझ चुका था. उस ने मुझसे कहा.

अजय बोला "मेरा घर किसी होटेल से कम नही है. तुम्हे वहाँ कोई परेसानी नही होगी. क्योंकि वहाँ मेरे सिवा और कोई नही है. तुम वहाँ चाहे जैसे रह सकते हो. इसी बहाने तुम मेरा घर भी देख लोगे.'

जब अजय नही माना तो मुझे उसकी बात मानना ही पड़ी. मैने उसे उसके घर जाने के लिए हाँ कह दिया. इसके बाद मेरी उस से इधर उधर की बात होती रही. इस बीच उसके पास काई सवारी आई मगर उस ने सभी सवारी को ले जाने से मना कर दिया. शायद वो मुझे अकेला छोड़ना नही चाहता था.

फिर 7 बजे मेहुल आ गया. मेरी मेहुल से थोड़ी बहुत अंकल को लेकर बातें हुई. उसके बाद मैने मेहुल का अजय से परिचय कराया और उस से कहा कि, आज मैं दिन भर अजय के साथ ही रहुगा. इसलिए आज मेरा राज के घर जाना नही हो पाएगा. तुम राज को और उसके घर वालों को ये बात बता देना. हो सकता है कि दिन मे मेरा मोबाइल भी बंद रहे. इसलिए यदि घर से कोई फोन आए तो उसे भी तुम संभाल लेना.

मेरी इस बात का मतलब मेहुल नही समझ सका. उसे ये लगा कि मैं अजय के साथ घूमने जा रहा हूँ. इसलिए ये सब उस से कह रहा हूँ. उसने मेरी हर बात को हाँ कहा. फिर वो उपर अंकल के पास चला गया.

उसके जाते ही मैने छोटी माँ के मोबाइल पर कॉल किया. उनने कॉल उठाते ही मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर निमी को कॉल थमा दिया. निमी ने भी मुझे बर्थ'डे विश किया और फिर हमेशा की तरह अपनी बातों का पिटारा खोल लिया. थोड़ी देर तक मैं उसकी बातें सुनता रहा. फिर मैने उसे बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ उसके घर जा रहा हूँ. इसलिए आज दोपहर मे उस से बात नही कर पाउन्गा. लेकिन उसे लगा कि मैं उस से झूठ बोल रहा हूँ. तब मैने उसकी अजय से बात करा दी. फिर जाकर उसने मुझे कॉल ना करने की सहमति दी. इसके बाद मेरी अमि से बात हुई. उसने अभी भी मुझे बर्थ'डे विश किया. उस से थोड़ी बहुत बात करने के बाद मैने कॉल रख दिया.

कॉल रखने के बाद मैने अजय से घर चलने को कहा. मेरी बात सुनते ही अजय ने अपनी टॅक्सी निकाली और हम उसके घर के लिए निकल पड़े. रास्ते मे मैने एक शराब की दुकान के सामने टॅक्सी रुकवा दी. अजय शायद पहले से ही जानता था कि, मैं आज होटेल मे क्यों रुकना चाहता हूँ. उसने मुझसे सिर्फ़ इतना कहा कि, तुम किसी चीज़ की चिंता मत करो. ये सब चीज़े तुम्हे मेरे घर मे ही मिल जाएगी. उसके बाद हम दोनो उसके घर के लिए निकल पड़े.

कुछ ही देर बाद हम उसके घर पहुच गये. उसके घर पहुचने पर मैं उसके घर को देखता रह गया. मैने जैसा सोच रखा था, उस से बिल्कुल उल्टा उसका घर था. उसे घर कहना ही ग़लत था. वो किसी बंगलो से कम नही था. उसके मुक़ाबले मे रिया राज का घर भी कुछ नही था.

उस बंगलो के मैंन गेट मे ताला लगा हुआ था. अजय ने टॅक्सी से उतर कर ताला खोला और हम अंदर पहुचे. घर के अंदर का भी वही हाल था. देखने से कही से भी नही लग रहा था कि, वो किसी टॅक्सी वाले का घर है. बल्कि ऐसा लग रहा था. जैसे कि मैं किसी बिज़्नेसमॅन के यहाँ आया हूँ.

मेरा मन इस सब को जानने की जिगयाशा तो हुई थी. मगर उस समय मेरे अंदर किसी बात को समझने की ताक़त नही थी. मैं सिर्फ़ अकेलापन चाहता था. जिसकी वजह से मैं अजय के घर आया था. अजय ने मुझे मेरा कमरा दिखाया और मुझसे फ्रेश हो जाने को कहा. मैं फ्रेश होने चला गया.

मैं जब फ्रेश होकर आया तो अजय एक ट्राली धकेलते हुए मेरे कमरे मे ले आया. उस ट्रॉली मे एक ओल्ड मॉंक रूम की बॉटल, सोडा और ड्राइ फ्रूट थे. उसने ट्रॉली को मेरे बेड के सामने लाकर खड़ा कर दिया. फिर उसने अलमारी से एक नाइट सूट निकाला और मुझे देते हुए कहा.

अजय बोला "तुम चाहो तो ये नाइट सूट पहन सकते हो. तुम शायद पहली बार पी रहे हो. इसलिए तुम्हारे लिए ये ब्रांड लाया हूँ. तुम्हे यदि ये ब्रांड पसन्द ना आए तो तुम बाहर से अपनी पसंद का ब्रांड ले सकते हो. तुम जितनी चाहे उतनी पी सकते हो. मेरी तरफ से तुम्हे कोई रोक नही है. मैं तुम्हे डिस्टर्ब करने भी नही आउन्गा. बस मेरी तुमसे एक रिक्वेस्ट है."

मैं बोला "क्या."

अजय बोला "तुम इस समय बहुत अपसेट लग रहे हो. इसलिए शराब पीकर अपने गम को भूलना चाहते हो. लेकिन शराब पीने के बाद क्या होता है. शायद तुम इस बात को नही जानते. शराब के नशे मे अक्सर इंसान वो सब कर बैठता है. जो वो कभी करना नही चाहता. मैं नही चाहता कि तुम्हारे साथ भी ऐसा ही कुछ हो. या फिर तुम शराब के नशे मे किसी को उल्टा सीधा कॉल कर बैठो. इसलिए यदि तुम बुरा ना मानो तो अपना मोबाइल मुझे दे दो. जिस से ऐसा कुछ होने से बचा जा सके."

मुझे अजय की इस बात मे सच्चाई नज़र आई. लेकिन मुझे अपने उपर पूरा विस्वास था. लेकिन उस विस्वास से ज़्यादा मुझे अपने मोबाइल से लगाव था. क्योंकि मेरे मोबाइल मे कीर्ति के मेसेज और उसकी फोटो थी. जिस वजह से मैं चाह कर भी अपने मोबाइल को किसी के हवाले नही कर सकता था. मैने अजय को टालते हुए कहा.

मैं बोला "तुम ग़लत सोच रहे हो यार. मैं किसी गम को भूलने के लिए शराब नही पी रहा. मैं तो सिर्फ़ अपनी थकान मिटाने और नींद पूरी करने के लिए शराब पीना चाहता हूँ. इसलिए जैसा तुम सोच रहे हो. वैसा कुछ भी नही होगा. मुझे अपना मोबाइल तुम्हे देने मे कोई परेशानी नही है. लेकिन इसमे मेरी जान की तस्वीर है. जिसे मैं एक पल के लिए भी खुद से डोर नही कर सकता. तुम किसी बात की चिंता मत करो. मैं एक दो पेग लेकर सो जाउन्गा."

मेरी बात सुनकर अजय समझ गया कि मैं अपना गम उसे बताना नही चाहता हूँ. वो मुस्कुराते हुए, कमरे से बाहर निकल गया. उसके जाते ही मैने दरवाजा बंद किया और अपने कपड़े बदले. अब मैं हर तरह से आज़ाद था. मैं शराब के नशे मे कीर्ति की बेवफ़ाई को भुला देना चाहता था.

मैने टाइम देखा तो 8:30 बज चुके थे. मैं आकर बिस्तर पर टिक कर बैठ गया. मैने मोबाइल मे कीर्ति का फोटो निकाला और उसे देखने लगा. कल तक जिस फोटो को देख कर मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती थी. आज उसी फोटो को देख कर मेरी आँखों से आँसू बहने लगे, और मेरे दिल का दर्द आ बनकर गूंजने लगा.

दिल और दिमाग़ को रो लुगा आह कर लुगा.

तुम्हारे इश्क़ मे सब कुछ तबाह कर लुगा.

अगर मुझे ना मिली तुम, तुम्हारे सर की कसम.

मैं अपनी सारी जवानी तबाह कर लुगा.

सच भी यही था. कीर्ति मेरे चेहरे की मुस्कान थी. मेरे दिल की धड़कन थी. वो ही मेरी जिंदगी और मेरी जिंदगी की हर खुशी थी. फिर भला मैं हंसते हंसते, उसे किसी और का होते कैसे देख सकता था. मेरे लिए ये सब होते देख पाना मुस्किल ही नही नामुमकिन था.

अब मैं कुछ भी समझने की हालत मे नही था. मेरी आँखों से आँसू झरते जा रहे थे. मैं एक तक कीर्ति की तस्वीर देखे जा रहा था. मैं कीर्ति से नाराज़ ज़रूर था. फिर भी मेरे दिल मे उसके लिए इतना ज़्यादा प्यार था की, किसी भी हालत मे उसका कम होना मुस्किल ही था.

मेरा अजीब ही हाल हो गया था. मैं उसकी तस्वीर देख कर रो भी रहा था, और मुस्कुरा भी रहा था. मैं समझ नही पा रहा था की, मैं उसे मेरे साथ धोका करने के लिए बद्दुआ दूं, या फिर उसे नयी जिंदगी शुरू करने के लिए दुआ दूं.

उसकी मुस्कुराती हुई तस्वीर को देख कर, उसके साथ बिताया गया, हर लम्हा मेरी आँखों के सामने से गुजरने लगा. उसके साथ बिताया गया हर पल मुझे तडपा रहा था. उसकी बातें मेरे कानो मे गूँज रही थी. उसकी हँसी मुझे पागल बना रही थी.

मैं उसके बिना जीने की सोच भी नही सकता था. यही वजह थी की, मैने उसके बिना जीने से बेहतर मरने को समझा था. लेकिन अमि के कॉल ने, मुझे ये सब करने से रोक दिया था. लेकिन अब मेरे सामने ऐसी स्थिति पैदा हो गयी थी. जिसमे ना तो मैं उसे भुला सकता था, और ना ही उसे अपना बना सकता था. इस स्थिति ने मुझे शराब का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया था.

जब मुझसे ये सब सहन नही हुआ. तब मैने बॉटल खोल ली. मैने एक पेग बनाया, और सॅट्ट से अपने गले से नीचे उतार लिया. पहला पेग पीने मे, मुझे मेरे सीने मे जलन सी महसूस हुई. लेकिन ये जलन उस आग के मुक़ाबले, कुछ भी नही थी. जो उस समय मेरे दिल मे जल रही थी.

एक पेग पीने के बाद भी मुझे, कोई राहत महसूस नही हुई. ना ही मुझे उसका कोई नशा समझ मे आया. तब मैने गुस्से मे एक बाद दूसरा, और फिर दूसरे के बाद तीसरा पेग भी बना कर पी लिया. तीसरे पेग को पीने के बाद मुझे कुछ हल्का हल्का शुरूर महसूस हुआ.

लेकिन ये शराब का इतना शुरूर भी मेरे काम का नही था. क्योंकि अभी भी मुझे कीर्ति की याद परेशान कर रही थी. मैने इस हल्के से नशे के शुरूर मे चौथा पेग भी बना कर पी लिया. चौथा पेग पीते ही मेरा सर घूमने लगा. मेरी आँखों के सामने की हर चीज़ मुझे, हिलती हुई नज़र आने लगी. लेकिन अभी भी मुझे, कीर्ति की तस्वीर साफ साफ नज़र आ रही थी.

Mera dil andar hi andar ro raha tha. Main shayad duniya ka pahla aisa aashiq tha. Jo apni premika ki shadi ki khabar sunte hi is kadar tut gaya tha ki, uske man me apni premika se karne ke liye koi sawal hi nahi bachha tha. Aisa hota bhi kyon na. Is bat ko khud us ladki ki maa ne kaha tha. Jise main apni jaan samajhta tha.

Maine inhi sochon me gum ganton tak, ek hi jagah par baitha raha. Main man hi man keerti se hajaron sawal kiye ja raha tha. Har sawal ke karne ke sath mujhe aisa lag raha tha. Jaise koi mere seene se mere dil ko khich kar bahar nikal raha ho. Mujhe apni haalat ka koi hosh na raha. Saari rat kab aankhon hi aankon me gujar gayi. Iska mujhe pata hi nahi chala.

Mujhe hosh tab aaya. Jab subah 6 baje nurse mere pas aayi. Usne aakar mujhe dekha aur mere chehre ko gaur se dekhte huye kaha.

Nurse boli "yaha sab thik to hai na."

Main bola "han sab thik hai."

Nurse boli "aap thik to hai."

Main bola "han mujhe kya hua."

Nurse boli "ok to ab aap niche jaiye. Marij ko bath dene ka samay ho gaya hai."

Nurse ke is tarah se bat karne ka karan main nahi samajh saka. Lekin uski bat sunkar main niche jarur aa gaya. Niche aakar main apni jagah par jakar baith gaya. Lekin aaj us jagah par bhi mujhe koi shanti nahi mil rahi thi. Main abhi bhi udas aur gamgeen tha. Meri saari duniya lut jaane ka dard mere chehre se jhalak raha tha.

Aise me meri najar ajay par padi. Us par najar padte hi main apne aapko uski najar se chhupane laga. Shayad mere andar kisi se najar milane ki takat nahi thi, ya fir main apne gam ko sab se chhupana chahta tha.

Lekin meri ye kosis bhi nakamyab rahi. Ajay ne mujhe dekh liya tha. Wo mere pas chala aaya. Magar jab uski najar mere chehre par padi to, thodi der ke liye wo bhi saham gaya. Usne bas mujhse itna puchha.

Ajay bola "upar sab thik to hai babu sahab."

Maine muskurane ki nakamyab kosis karte huye kaha.

Main bola "han han, sab thik hai. Aap aisa kyon puchh rahe hai."

Ajay bola "wo isliye kyonki aapke chehre ko dekh kar aisa lag raha hai. Jaise aap saari rat rote rahe hai."

Main bola "nahi aisi koi bat nahi hai. Wo to saari rat jagne ki vajah se aisa lag raha hoga.

Ajay bola "babu sahab. Main to kya koi chhota sa bachha bhi aapke chehre ko dekh kar yahi kahega ki, aap saari rat rote rahe hai."

Main bola "sach me aisi koi bat nahi hai. Do din se meri nind puri nahi ho pa rahi hai. Isliye aapko aisa lag raha hoga."

Ajay ki parkhi najar samajh gayi thi ki, mujhe koi gam hai. Lekin main apna gam use batana nahi chahta hu. Usne mujhse kaha.

Ajay bola "babu sahab, ho sakta hai ki aap sahi bol rahe ho. Lekin aapka chehra kuch aur hi bol raha hai. Achha to yahi hoga ki, aap apne doston ke aane ke pahle apna chehra sahi kar le. Nahi to meri tarah wo bhi aap se yahi sawal karege."

Mujhe ajay ki bat sahi lagi. Main uth kar andar muh hath dhone chala gaya. Jab main muh hath dhokar bahar nikla to, ajay coffee liye mera intejar kar raha tha. Main uske pas pahucha to usne mujhe coffee di. Maine us se coffee lete huye kaha.

Main bola "kya hua. Aap abhi tak yahi khade huye hai. Kya aaj aapko koi sawari nahi mil rahi hai."

Ajay bola "sawari ka kya hai babu sahab. Ek gayi to dusri mil jayegi. Lekin sahi bat ye hai ki aapko aise me chhod kar jane ka mera dil hi nahi kiya."

Main bola "are mujhe sach me kuch nahi hua. Aap bekar me paresan mat hoiye."

Ajay bola "babu sahab, main bhi is daur se gujar chuka hu. Isliye janta hu ki, aapko kis bat ka gam hai. Aap bhale mujhe dost nahi mante, magar main to aapko dost manta hu. Fir bhala aapko kaise akela chhod kar ja sakta hu."

Mujhe ajay ki ye sab baten achi lag rahi thi. Fir bhi main use apne dil ka haal nahi bata sakta tha. Maine apni bat se uska dhyan hatane ke liye us se kaha.

Main bola "aap bhi ajib bat karte ho. Ek taraf to mujhe apna dost samajhte ho, aur dusri taraf mujhe babu sahab kahte ho. Mujhe aapki dosti ka ye raaj kuch samajh me nahi aaya."

Ajay bola "main to aapko dost samajhta hu. Lekin jab aap hi mujhe dost nahi samajhte to fir bhala main aapko aapke naam se kaise bula sakta hu."

Main bola "aisi bat nahi hai ajay bhai. Yadi main aapko apna dost nahi samajhta hota to, fir aapse itni baten karta hi kyon. Achha yahi hoga ki ab aap mujhe babu sahab ki jagah punnu hi kahe."

Ajay bola "tab aap bhi mujhe sirf ajji hi kahiye. Dosti me ye aap vaap achha nahi lagta."

Main bola "ok ajji. Kya tum mera ek kaam karoge."

ajay bola "ek kya sau kaam bolo bhai. Dosti ke liye to ye jaan bhi hajir hai."

Main bola "mujhe aaj rukne ke liye kisi hotel me ek kamra chahiye. Lekin mere pas koi saman nahi hai. Isliye bina saman ke mujhe kisi hotel me kamra milne me bahut paresani hogi."

Ajay bola "lekin tum to apne dost ke ghar ruke huye ho. Fir tumhe hotel me rukne ki kya jarurat hai."

Main bola "ye mat puchho. Tum yadi kar sakte ho to bas aaj ke liye mera ye kaam kar do."

Ajay bola "yadi aisi bat hai to tum, mere ghar me ruk sakte ho."

Main bola "nahi, yadi mujhe ghar me hi rukna hota to, fir mere dost ke ghar me koi burai nahi thi. Main aaj akela rahna chahta hu."

Ajay shayad meri bat ka matlab samajh chuka tha. Us ne mujhse kaha.

Ajay bola "mera ghar kisi hotel se kam nahi hai. Tumhe wahan koi paresani nahi hogi. Kyonki wahan mere siwa aur koi nahi hai. Tum wahan chahe jaise rah sakte ho. Isi bahane tum mera ghar bhi dekh loge.'

Jab ajay nahi maana to mujhe uski bat manna hi padi. Maine use uske ghar jane ke liye han kah diya. Iske bad meri us se idhar udhar ki bat hoti rahi. Is bich uske pas kayi sawari aayi magar us ne sabhi sawari ko le jane se mana kar diya. Shayad wo mujhe akela chodana nahi chahta tha.

Fir 7 baje mehul aa gaya. Meri mehul se thodi bahut uncle ko lekar baten huyi. Uske bad maine mehul ka ajay se parichay karaya aur us se kaha ki, aaj main din bhar ajay ke sath hi rahuga. Isliye aaj mera raj ke ghar jana nahi ho payega. Tum raj ko aur uske ghar walon ko ye bat bata dena. Ho sakta hai ki din me mera mobile bhi band rahe. Isliye yadi ghar se koi phone aaye to use bhi tum sambhal lena.

Meri is bat ka matlab mehul nahi samajh saka. Use ye laga ki main ajay ke sath ghumne ja raha hu. Isliye ye sab us se kah raha hu. Usne meri har bat ko han kaha. Fir wo upar uncle ke pas chala gaya.

Uske jate hi maine chhoti maa ke mobile par call kiya. Unne call uthate hi mujhe b'day wish kiya. Fir nimi ko call thama diya. Nimi ne bhi mujhe b'day wish kiya aur fir hamsesha ki tarah apni baton ka pitara khol liya. Thodi der tak main uski baten sunta raha. Fir maine use bataya ki main apne dost ke sath uske ghar ja raha hu. Isliye aaj dopahar me us se bat nahi kar pauga. Lekin use laga ki main us se jhut bol raha hu. Tab maine uski ajay se bat kara di. Fir jakar usne mujhe call na karne ki sahmati di. Iske bad meri ami se bat huyi. Usne abhi bhi mujhe b'day wish kiya. Us se thodi bahut bat karne ke bad maine call rakh diya.

Call rakhne ke bad maine ajay se ghar chalne ko kaha. Meri bat sunte hi ajay ne apni taxi nikali aur hum uske ghar ke liye nikal pade. Raste me maine ek sharab ki dukan ke samne taxi rukwa di. Ajay shayad pahle se hi janta tha ki, main aaj hotel me kyon rukna chahta hu. Usne mujhse sirf itna kaha ki, tum kisi cheej ki chinta mat karo. Ye sab cheeje tumhe mere ghar me hi mil jayegi. Uske bad hum dono uske ghar ke liye nikal pade.

Kuch hi der bad hum uske ghar pahuch gaye. Uske ghar pahuchne par main uske ghar ko dekhta rah gaya. Maine jaisa soch rakha tha, us se bilkul ulta uska ghar tha. Use ghar kahna hi galat tha. Wo kisi bungalow se kam nahi tha. Uske mukable me riya raaj ka ghar bhi kuch nahi tha.

Us bungalow ke mainn gate me taala laga hua tha. Ajay ne taxi se utar kar taala khola aur hum andar pahuche. Ghar ke andar ka bhi wahi haal tha. Dekhne se kahi se bhi nahi lag raha tha ki, wo kisi taxi wale ka ghar hai. Balki aisa lag raha tha. Jaise ki main kisi businessman ke yaha aaya hu.

Mera man is sab ko janne ki jigyasha to huyi thi. Magar us samay mere andar kisi bat ko samajhne ki takat nahi thi. Main sirf akelapan chahta tha. Jiski vajah se main ajay ke ghar aaya tha. Ajay ne mujhe mera kamra dikhaya aur mujhse fresh ho jane ko kaha. Main fresh hone chala gaya.

Main jab fresh hokar aaya to ajay ek trali dakelte huye mere kamre me le aaya. Us trolley me ek old monk rum ki bottle, soda aur dry fruit the. Usne trolley ko mere bed ke samne lakar khada kar diya. Fir usne almari se ek night suit nikala aur mujhe dete huye kaha.

Ajay bola "tum chaho to ye night sute pahan sakte ho. Tum shayad pahli baar pi rahe ho. isliye tumhare liye ye brand laya hu. Tumhe yadi ye brand pasnd na aaye to tum bhahar se apni pasand ka brand le sakte ho. Tum jitni chahe utni pee sakte ho. Meri taraf se tumhe koi rok nahi hai. Main tumhe disturb karne bhi nahi aauga. Bas meri tumse ek request hai."

Main bola "kya."

Ajay bola "tum is samay bahut upset lag rahe ho. Isliye sharab peekar apne gam ko bhulana chahte ho. Lekin sharab peene ke bad kya hota hai. Shayad tum is bat ko nahi jante. Sharab ke nashe me aksar insan wo sab kar baithta hai. Jo wo kabhi karna nahi chahta. Main nahi chahta ki tumhare sath bhi aisa hi kuch ho. Ya fir tum sharab ke nashe me kisi ko ulta sidha call kar baitho. Isliye yadi tum bura na mano to apna mobile mujhe de do. Jis se aisa kuch hone se bachha ja sake."

Mujhe ajay ki is bat me sachchai najar aayi. Lekin mujhe apne upar pura viswas tha. Lekin us viswas se jyada mujhe apne mobile se lagav tha. Kyonki mere mobile me keerti ke msg aur uski photo thi. Jis vajah se main chah kar bhi apne mobile ko kisi ke hawale nahi kar sakta tha. Maine ajay ko talte huye kaha.

Main bola "tum galat soch rahe ho yar. Main kisi gam ko bhulane ke liye sharab nahi pee raha. Main to sirf apni thakan mitane aur nind puri karne ke liye sharab peena chahta hu. Isliye jaisa tum soch rahe ho. Waisa kuch bhi nahi hoga. Mujhe apna mobile tumhe dene me koi paresani nahi hai. Lekin isme meri jaan ki tasveer hai. Jise main ek pal ke liye bhi khud se door nahi kar sakta. Tum kisi bat ki chinta mat karo. Main ek do peg lekar so jauga."

Meri bat sunkar ajay samajh gaya ki main apna gam use batana nahi chahta hu. Wo muskurate huye, kamre se bahar nikal gaya. Uske jate hi maine darwaja band kiya aur apne kapde badle. Ab main har tarah se aajad tha. Main sharab ke nashe me keerti ki bewafai ko bhula dena chahta tha.

Maine time dekha to 8:30 baj chuke the. Main aakar bistar par tik kar baith gaya. Maine mobile me keerti ka photo nikala aur use dekhne laga. Kal tak jis photo ko dekh kar mere chehre par muskurahat aa jaati thi. Aaj usi photo ko dekh kar meri aankhon se aansu bahne lage, aur mere dil ka dard aah bankar gunjne laga.

Dil aur dimag ko ro luga aah kar luga.

Tumhare ishq me sab kuch tabah kar luga.

Agar mujhe na mili tum, tumhare sar ki kasam.

Main apni saari jawani tabah kar luga.

Sach bhi yahi tha. Keerti mere chehre ki muskan thi. Mere dil ki dhadkan thi. wo hi meri jindgi aur meri jindgi ki har khushi thi. Fir bhala main hanste hanste, use kisi aur ka hote kaise dekh sakta tha. Mere liye ye sab hote dekh pana muskil hi nahi namukin tha.

Ab main kuch bhi samajhne ki haalat me nahi tha. Meri aankhon se aansu jharte ja rahe the. Main ek tak keerti ki tasveer dekhe ja raha tha. Main keerti se naraj jarur tha. Fir bhi mere dil me uske liye itna jyada pyar tha ki, kisi bhi haalat me uska kam hona muskil hi tha.

Mera ajib hi haal ho gaya tha. Main uski tasveer dekh kar ro bhi raha tha, aur muskura bhi raha tha. Main samajh nahi pa raha tha ki, main use mere sath dhoka karne ke liye baddua du, ya fir use nayi jindgi shuru karne ke liye dua du.

Uski muskurati huyi tasveer ko dekh kar, uske sath bitaya gaya, har lamha meri aankhon ke samne se gujrne laga. Uske sath bitaya gaya har pal mujhe tadpa raha tha. Uski baten mere kaano me gunj rahi thi. Uski hansi mujhe pagal bana rahi thi.

Main uske bina jeene ki soch bhi nahi sakta tha. Yahi vajah thi ki, maine uske bina jeene se behtar marne ko samjha tha. Lekin ami ke call ne, mujhe ye sab karne se rok diya tha. Lekin ab mere samne aisi stitihi paida ho gayi thi. Jisme na to main use bhula sakta tha, aur na hi use apna bana sakta tha. Is istirhi ne mujhe sharab ka sahara lene par majbur kar diya tha.

Jab mujhse ye sab sahan nahi hua. Tab maine bottle khol li. Maine ek peg banaya, aur satt se apne gale se niche uthar liya. Pahla peg peene me, mujhe mere sine me jalan si mehsus huyi. Lekin ye jalan us aag ke mukable, kuch bhi nahi thi. Jo us samay mere dil me jal rahi thi.

Ek peg peene ke bad bhi mujhe, koi rahat mehsus nahi huyi. Na hi mujhe uska koi nasha samajh me aaya. Tab maine gusse me ek bad dusra, aur fir dusre ke bad teesra peg bhi bana kar pee liya. Teesre peg ko peene ke bad mujhe kuch halka halka shurur mehsus hua.

Lekin ye sharab ka itna shurur bhi mere kaam ka nahi tha. Kyonki abhi bhi mujhe keerti ki yad paresan kar rahi thi. Maine is halke se nashe ke shurur me chautha peg bhi bana kar pee liya. Chautha peg peete hi mera sar ghumne laga. Meri aankhon ke samne ki har chheej mujhe, hilti huyi najar aane lagi. Lekin abhi bhi mujhe, keerti ki tasveer saf saf najar aa rahi thi.

 


मेरे कलेजे मे दर्द की लहर अब भी उठ रही थी. जिसे मिटाने के लिए मैने पाँचवा पेग भी अपने हलक के नीचे उतार लिया. मैं पहली बार शराब पी रहा था. मुझे या सब नही मालूम था कि, शराब कब और कितनी देर बाद अपना असर दिखाती है. इसलिए नशा ना होते देख, मैं एक के बाद एक पेग पीता गया गया.

लेकिन पाँचवे पेग के, मेरे हलख मे उतरते ही, शराब ने बड़ी तेज़ी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. मेरा दिमाग़ पूरी तरह से सुन्न पड़ चुका था. मैने कीर्ति को भूलने के लिए शराब पी थी. लेकिन अब मैं उसके सिवा सब कुछ भूल चुका था. यहाँ तक की अपने आपको भी भूल गया था. मुझे अब बस, वो ही वो नज़र आ रही थी.

मेरी आँखे नशे के शुरूर मे बड़ी बड़ी हो गयी थी. मैं फटी फटी आँखों से कीर्ति की तस्वीर को देखने लगा. मेरे दिल का सारा दर्द उमड़ कर बाहर आने लगा था. जैसे की मेरे दिल के हर दबे हुए दर्द को, ज़ुबान मिल गयी हो. मैं कीर्ति की तस्वीर से बातें करने लगा.

मैं बोला "जान तुम्हे मेरी हालात पर हँसी आ रही है ना. हंस लो जान, आज तुम्हे जितना हँसना है हंस लो. लेकिन एक बात याद रखो. एक दिन तुम्हारी ये जुदाई मेरी जान ले जाएगी. तब तुम भी ऐसे ही तड़पोगी. जैसा आज मैं तुम्हारे लिए तड़प रहा हूँ. मैं तुम्हे कभी नही भूल सकता जान. लेकिन मैं मरते दम तक तुम्हारे इस धोके को माफ़ नही करूगा."

मैं ना जाने कितनी देर तक यूँ ही, कीर्ति की तस्वीर को उल्टा सीधा बकता रहा. फिर अचानक मेरा मोबाइल बजने लगा. लेकिन उस समय नशे मे मेरी हालत ऐसी हो गयी थी कि, मुझे ये समझ मे ही नही आ रहा था कि, किसका कॉल आ रहा है.

मैं मोबाइल को बिल्कुल अपनी आँखों के पास ले आया और फिर देखा कि मौसी का कॉल आ रहा है. मैं मौसी का कॉल आया देख कर मुस्कुराने लगा. मैने मोबाइल को चूम लिया और बिना कॉल उठाए ही मौसी से बोलने लगा.

मैं बोला "ओ मौसी, तुमने तो कभी मुझे प्यार से नही देखा, और जब देखा तो ऐसे देखा कि, मेरे प्यार को ही नज़र लग गयी. अब क्यों मुझे कॉल लगा रही हो. क्या अब मुझे कीर्ति की शादी की तारीख भी बताना चाहती हो. आइ लव यू मौसी. तुम सच मे बहुत अच्छी हो. तुमने बड़े प्यार से मेरा सब कुछ लूट लिया."

ये बोल कर मैं ज़ोर ज़ोर से हँसने लगा. कॉल अभी भी बजे जा रहा था. जब कॉल बहुत देर तक बजता रहा. तब मैने कॉल उठा लिया. लेकिन मैं उस नशे की हालत मे भी, मैं इतना समझ रहा था कि, मुझे अभी किसी से बात नही करनी है. इसलिए मैने अपनी आवाज़ को लड़खड़ाने से बचते हुए, धीरे से सिर्फ़ इतना कहा.

मैं बोला "हेलो"

ये बोल कर मैं चुप हो गया. मगर मेरी आवाज़ सुनते ही, दूसरी तरफ से आवाज़ आई. वो आवाज़ कीर्ति की थी. उसने मुझसे कहा.

कीर्ति बोली "ओह जान. आइ मिस यू. आइ लव यू. हॅपी बर्तडे टू यू जान. मुउउहह.."

लेकिन मैं कुछ नही बोला. बस खामोश रहा. मुझे खामोश रहते देख उस ने फिर कहा.

कीर्ति बोली "सॉरी जान. मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गयी. मैं जानती हूँ. तुम मुझसे बहुत नाराज़ हो. क्या तुम अपनी जान को माफ़ नही कर सकते."

कीर्ति ये बोलने के बाद मेरे कुछ बोलने का इंतजार करने लगी. मैं नशे के शुरूर मे, उसकी इस माफी माँगने की हरकत पर, उसको मन ही मन उल्टा सीधा बक रहा था. लेकिन हक़ीकत मे खामोश ही रहा. जब मैं कुछ नही बोला तो, उसने फिर मुझे मनाते हुए कहा.

कीर्ति बोली "ओके बाबा, तुम मुझ पर गुस्सा हो तो, गुस्सा कर लो. लेकिन अपनी जान को अपनी आवाज़ सुनने के लिए इतना मत तरसाओ. मैं तुम्हारी आवाज़ सुने बिना एक पल नही रह सकती."

कीर्ति की ये बात सुन कर मेरे दिल मे आग लग गयी और मेरा गुस्सा भड़क उठा. मैं अपने आपको बोलने से ना रोक सका. लेकिन मैने अपनी आँखों को बंद किया और फिर अपनी आवाज़ को बहुत संभालते हुए कहा.

मैं बोला "क्यों, क्या तुम्हे अपने होने वाले पति की आवाज़ पसंद नही है. या फिर अभी मेरे प्यार का मज़ाक उड़ाने से तुम्हारा दिल नही भरा है."

कीर्ति को शायद इस बात का पता नही था कि, मौसी से मेरी बात हुई है, और मुझे उसकी सगाई के बारे मे पता चल गया है. वो मेरी बात सुन कर सिर्फ़ इतना कह कर रह गयी.

कीर्ति बोली "जानंणणन्."

मेरी बात उसे गाली की तरह लगी थी. इसलिए वो इसके आगे कुछ नही बोल पाई. लेकिन उसे मेरी बात से जो दर्द पहुचा था. वो उसकी आँखों से आसू बन कर छलकने लगा. जिसकी आवाज़ मेरे कानों तक पहुचि तो, मुझे और गुस्सा आ गया. मैं उस पर चीखते हुए बोला.

मैं बोला "अब बंद करो अपने रोने का ये नाटक, और मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो. मुझे तुम जैसी धोकेबाज लड़की से कोई बात नही करना."

मैं इतने गुस्से मे ये सब बोला था कि, अपनी आवाज़ को लड़खड़ाने से रोक ना सका. मेरी आवाज़ को पहचानते ही कीर्ति को एक और सदमा पहुचा. वो मेरी आवाज़ से पहचान चुकी थी कि, मैने शराब पी है. मैं तो उसके दर्द का अहसास करने की हालत मे नही था. लेकिन मेरी हालत का पता चलते ही, उसे मेरे दर्द का भी अहसास हो गया. उसकी आँखों मे आँसू थे. लेकिन अब वो आँसू मेरे दर्द के लिए थे. मेरे दर्द से वो कराह उठी.

कीर्ति बोली "जान तुमने शराब पी है. क्यों मुझे इतना प्यार करते हो कि, मेरी छोटी सी ग़लती भी सह ना सको. मेरी ग़लती की सज़ा अपने आपको क्यों दे रहे हो. मैं कितनी बदनसीब हूँ. जो तुम्हारे इस शराब पीने का कारण बन गयी. मुझे तो ये देखने के पहले ही मर जाना चाहिए था."

ये बोल कर वो बिलख कर रो पड़ी. मैं नशे के शुरूर मे ज़रूर था. लेकिन शराब के नशे से ज़्यादा, मेरे उपर कीर्ति के प्यार का नशा था. मैं उसका रोना ना देख सका, और मैं भी किसी बच्चे की तरह रोते हुए कहने लगा.

मैं बोला "तुम क्यों मरोगी. मारूँगा तो मैं, क्योंकि मुझे तुम्हारे बिना जीना नही आता. मैं तुम्हारे बिना जी ही नही सकता. बदनसीब तुम नही मैं हूँ. जो तुम्हे इतना प्यार करने के बाद भी, पा नही सकता. मैं तुम्हारे बिना नही जी सकता. मैं तुम्हारे बिना मर जाउन्गा. हाँ मुझे मरना है. मुझे मरना है. मुझे मरना है."

किसी छोटे बच्चे की तरह मैं रोए जा रहा था, और मुझे मरना है, मुझे मरना है की रट लगाए हुए था. जिसे सुनकर कीर्ति का रोना थम गया था. वो मुझे चुप कराने की कोशिश कर रही थी. लेकिन मैं बस मरना है की, रट लगाए हुए था. कीर्ति मुझसे कह रही थी.

कीर्ति बोली "जान प्लीज़ चुप हो जाओ. ऐसा मत करो जान. मैं कहीं नही गयी हू. मैं तुम्हारे पास ही हूँ."

लेकिन मुझ पर उसकी इस बात का, कोई असर नही हुआ. मैं फिर वही बोले जा रहा था.

मैं बोला "नही मुझे मरना है. मैं तुम्हारे बिना नही जी सकता. मुझे मरना है."

जब कीर्ति ने देखा कि मुझ पर, उसकी किसी बात का कोई असर नही हो रहा है. तब उसने कहा.

कीर्ति बोली "जान तुम्हे मेरी कसम. तुम बहुत थक गये हो. तुम सो जाओ जान."

मैं बोला "नही मैं नही सोउंगा. मैं सो गया तो, तुम मुझे छोड़ कर चली जाओगी."

कीर्ति बोली "जान क्या तुम मेरी कसम नही मनोगे. देखो मैने तुम्हारा सर अपनी गोद मे रख लिया है, और तुम्हारे सर पर हाथ फेर रही हूँ. मैं तुम्हे छोड़ कर कही नही जाउंगा जान. अब तुम सो जाओ."

कीर्ति के इन शब्दों ने मेरे उपर जादू सा काम किया.

मैं बोला "तुम सच मे मुझे छोड़ कर नही जाओगी ना."

कीर्ति बोली "हाँ जान मैं सच मे बोल रही हूँ. मैं तुम्हे छोड़ कर कहीं नही जाउन्गी. देखो मैं तुम्हारे सर पर हाथ फेर रही हूँ. तुम्हे कैसा लग रहा है."

मैं बोला "मुझे नींद आ रही है. मैं सो रहा हूँ पर तुम जाना मत."

कीर्ति बोली "हाँ जान अब तुम सो जाओ. मैं तुम्हारे पास ही बैठी हूँ."

उसके बाद कीर्ति ने ऐसे ही बहलाते बहलाते मुझे सुला दिया. उस समय मुझे ऐसा लग रहा था. जैसे मैं सच मे उसकी गोद मे, सर रख कर सो रहा हूँ, और वो मेरे सर पर हाथ फेर रही है. मुझे कब सुकून भरी नींद आ गयी मुझे पता ही नही चला.

फिर मेरी नींद 4:30 बजे खुली. मेरा नशा अब पूरी तरह से उतर चुका था. लेकिन मुझे सिर्फ़ इतना याद था कि, कीर्ति का कॉल आया था. मैने उसे कुछ भला बुरा बोला और फिर रोते हुए उसकी गोद मे सर रख कर सो गया. उस से मेरी क्या क्या बात हुई. ये सब मुझे याद नही आ रहा था.

मैने अपना मोबाइल उठाया और देखने लगा कि, कीर्ति का मोबाइल कितनी देर चालू रहा. मोबाइल मे 1 घंटा 35 मिनट बता रहा था. जिसका मतलब था कि, कीर्ति ने मेरे सोने के बाद भी, काफ़ी देर तक कॉल नही काटा था.

मैं बहुत देर तक, लेटे लेटे यही सोचता रहा कि, कीर्ति ने मुझे क्या बताया है. लेकिन ज़्यादा नशे मे रहने की वजह से, मुझे कुछ भी याद नही रहा. मेरा मन कीर्ति से बात करने का कर रहा था. मुझे उसकी कमी बहुत ज़्यादा खल रही थी. मगर ना जाने क्यों, मैं उसे कॉल करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था.

जब मैने देखा कि 5 बज गये है तो, फिर मैं उठ कर फ्रेश होने चला गया. फ्रेश होने के बाद मैने कपड़े बदले और फिर कमरे का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद मैने बिस्तर सही किए और फिर वापस टेक लगा कर बैठ गया.

कुछ देर बाद अजय कॉफी लेकर आ गया. उसने मुझे कॉफी दी और फिर शराब की बॉटल को देखते हुए कहने लगा.

अजय बोला "ये लो कॉफी पियो. एक बार मे आधी बॉटल खाली कर दी. अब ज़रूर सर चढ़ रहा होगा."

मैं बोला "नही, मैं ठीक हूँ. मुझे कुछ नही हो रहा."

अजय बोला "यार तुम्हारा हाजमा तो गजब का है. आधी बॉटल पीने के बाद भी, ऐसे बैठे हो जैसे कुछ किया ही ना हो."

मैं बोला "मैने तो सिर्फ़ 5 पेग ही लिए थे."

अजय बोला "हो ही नही सकता. 5 पेग मे आधी बोतटेल खाली नही होती. ज़रूर तुमने पटियाला पेग मार लिए है. मैं तो कभी 3 पेग से ज़्यादा पी ही नही पाता हूँ. हाँ कभी जब ज़्यादा तनाव मे रहता हूँ. तब 4 पेग भी मार लेता हूँ, मगर तब सोकर उठने पर सर चढ़ जाता है."

मैं बोला "मैं इस बारे मे कुछ नही जानता. मैने आज पहली बार पी है, और शायद आख़िरी बार भी, क्योंकि मैं अपने घर मे रह कर तो, ऐसा कभी कर ही नही सकता."

अजय बोला "ये तो मैं भी तुम्हे नही करने देता. लेकिन मैने देखा कि तुम बहुत तनाव मे हो. इसलिए मैने तुम्हे ऐसा करने से नही रोका."

मैने अजय की इस बात का कोई जबाब नही दिया. अजय ने देखा कि मैं फिर किसी सोच मे गुम हो गया हूँ तो, वो मुझे टोकते हुए कहने लगा.

अजय बोला "सुबह से तुमने कुछ नही खाया है. यही कुछ खाना पसंद करोगे, या फिर बाहर चल के कुछ खाया जाए."

मैं बोला "नही यार, आज भूक ही नही है. अब मैं सीधे रात को ही खाना खाउन्गा. अभी मुझे राज के घर भी पहुचना है. सुबह से गायब हूँ. पता नही वो लोग क्या सोच रहे होगे."

अजय बोला "कोई कुछ नही सोचेगा. सब यही सोचेगे कि, तुम मुंबई घूम रहे हो. इसलिए रात का खाना तुम मेरे साथ ही खाकर, यही से सीधे हॉस्पिटल चले जाना."

मैं बोला "नही यार, ऐसा अच्छा नही लगता. वो लोग हमारी इतनी मदद कर रहे है. ऐसे मे उनको बिना बताए इस तरह गायब रहना, ठीक बात नही है. रही तुम्हारे साथ खाना खाने की बात, तो वो मैं किसी दिन तुम्हारे साथ ज़रूर खाउन्गा. आज के लिए तुम मुझे माफ़ करो."

अजय बोला "कोई बात नही है. चलो मैं तुम्हे राज के घर तक छोड़ देता हूँ."

मैं बोला "तुम क्यों परेशान हो रहे हो. मैं कोई टॅक्सी पकड़ कर चला जाउन्गा."

अजय बोला "यार मेरी टॅक्सी होते हुए, तुम कोई और टॅक्सी मे जाकर मेरे पेट पर क्यों लात मार रहे हो. दोस्ती अपनी जगह है और धंधा अपनी जगह है."

ये कह कर अजय हँसने लगा. लेकिन अजय का घर देखने के बाद मुझे, उसकी हर बात रहस्य लग रही थी. फिर भी अभी मैं, उस से इस बारे मे कोई बात करने के मूड मे नही था. मैने उस की बात की हाँ की और फिर उसके साथ बाहर आ गया.

अजय की टॅक्सी वहाँ नज़र नही आ रही थी. मुझे पोर्च के पास खड़ा करके, वो गॅरेज खोलने लगा. मुझे लगा कि वो अपनी टॅक्सी निकालेगा. लेकिन उसने मुझे एक बार फिर चौका दिया. उसने जैसे ही गॅरेज खोला वहाँ एक बीएमडब्ल्यू कार खड़ी थी. उसने BMW बाहर निकाली और मेरे पास आ गया. मैं चुप चाप उस मे बैठ गया.

मुझे समझ मे नही आ रहा था कि, ये सब क्या माजरा है. वो आलीशान बंगले का मालिक और जिसके पास किसी चीज़ की कमी नही है. वो इस तरह रात को टॅक्सी क्यों चलाता है. मगर मैं अभी अपनी ही उलझन मे उलझा हुआ था. ऐसे मे मुझे किसी और उलझन मे उलझना अच्छा नही लगा.

मैं खामोशी से बैठा रहा. रास्ते भर अजय ही कुछ ना कुछ बात करता रहा. थोड़ी देर बाद हम घर पहुच गये. मुझे छोड़ने के बाद अजय वापस चला गया. मैं वही खड़ा उसे जाते हुए देखता रहा. उसकी हर हरकत मेरे लिए एक रहस्य थी. फिर भी मुझे उसका साथ बुरा नही लगा था.

शायद उसके अंदर इंसान का दिल जीतने का हुनर था. इसलिए उसने कुछ ही मुलाकात मे मेरा दिल भी जीत लिया था. मुझे उसके साथ रह कर ये लगा ही नही था कि, मेरी उस से सिर्फ़ एक दो बार ही मुलाकात हुई है. बल्कि ऐसा लगा था. जैसे हम दोनो बरसों से एक दूसरे के दोस्त है.

मैं बाहर खड़ा यही सब सोच रहा था. तभी रिया बाहर आ गयी. उसने आते ही सब से पहले मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर पुछ्ने लगी कि, मैं दिन भर कहाँ था. मैने उसे यही बताया कि, मैं मुंबई घूमने निकल गया था.

फिर हम दोनो अंदर आ गये. अंदर आते ही आंटी मिली. उनने भी मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर वो भी वही सब पुच्छने लगी. जो बाहर रिया ने पुछा था. मैने उनको भी वही जबाब दिया. जो रिया को दिया था. मेरी आंटी से थोड़ी बहुत बात हुई. फिर आंटी मेरे मना करने के बाद भी, मेरे लिए चाय बनाने चली गयी.

आंटी के चाय बनाने चले जाने की वजह से, मुझे वहाँ रुकना पड़ा. मैं रिया से बात करने लगा. बातों बातों मे मैने रिया से, प्रिया और निक्की के बारे मे पुछा तो, उसने बताया कि, वो दोनो दादा जी के साथ वॉक पर गयी है. फिर मेरी रिया से यहाँ वहाँ की बात चलती रही.

कुछ देर बाद आंटी चाय ले आई. मैं चाय पीते हुए आंटी से बात करने लगा. आंटी बड़े ही प्यार से बात कर रही थी. लेकिन आज मेरा मन बहुत उदास था. ऐसे मे जब आंटी मुझसे इतने प्यार से बातें कर रही थी तो, मुझे छोटी माँ की याद सताने लगी.

मेरा मन अपने कमरे मे जाकर, छोटी माँ से बात करने का हो रहा था. लेकिन मैं जानता था कि, रिया मुझे अकेला नही छोड़ेगी. मैने टाइम देखा तो, अभी सिर्फ़ 6:15 बजा था. मैने चाय पी और फिर आंटी से कहा कि मैं कुछ देर बाहर टहल कर आता हूँ. ये कह कर मैं बाहर आ गया.

रिया के घर से कुछ ही दूरी पर एक छोटा सा पार्क था. जहाँ दादा जी रोज शाम को वॉक के लिए जाते थे. अभी भी शाम का समय ही था, और बहुत से लोग टहल रहे थे. मैं टहलते हुए उसी पार्क के बाहर, एक बेंच पर बैठ गया.

मैने अपना मोबाइल निकाला और छोटी माँ को कॉल लगा दिया. छोटी माँ ने कॉल उठाते ही कहा.

छोटी माँ बोली "अच्छा हुआ तूने कॉल लगा लिया. मेरा मन आज सुबह से ही बहुत घबरा रहा था. लेकिन सुबह तूने कहा था कि, तू घूमने जा रहा है. इसलिए तुझे कॉल लगा कर परेशान नही किया."

मैं बोला "मुझे भी आपकी बहुत याद आ रही है छोटी माँ. मुझे यहाँ ज़रा भी अच्छा नही लग रहा है."

छोटी माँ बोली "तेरी तबीयत तो सही है ना. खाना वाना समय पर खा रहा है या नही."

मैं बोला "सब सही है छोटी माँ. बस आपकी बहुत याद सता रही है. आपको देखने का बहुत मन कर रहा है. बहुत ज़्यादा बेचैनी हो रही है"

छोटी माँ बोली "मैं कभी तेरी नज़रों से दूर नही रही हूँ. इसलिए मुझे सामने ना पाकर तुझे ऐसा लग रहा है. मुझे भी कल रात से तेरे बिना बहुत बेचैनी और घबराहट सी हो रही है. आज तेरा जनम दिन है और हम साथ नही है. शायद इसी वजह से हम दोनो को ऐसा लग रहा है."

छोटी माँ को लग रहा था कि, उन्हे बेचैनी और घबराहट जनम दिन की वजह से हो रही थी. लेकिन मैं समझ गया था कि, एक माँ के दिल ने, उसके बेटे का दर्द महसूस किया था. जिस वजह से उसका दिल अपने बेटे के लिए बेचैन हो उठा था.

आज सच मे मुझे छोटी माँ की गोद की कमी बहुत अखर रही थी. यदि आज मेरे बस मे होता तो, मैं दौड़ कर छोटी माँ के पास चला जाता. तब शायद इतना सब सहने के बाद भी, उनकी गोद मे सुकून की नींद सो पाता और अपने हर गम को भुला पाता.

आज मुझे मेरा बचपन याद आ रहा था. जब मैं कभी भी छोटी माँ को, अपने से दूर नही होने देता था. वो मेरी सग़ी माँ नही थी. फिर भी उन ने मुझे सग़ी माँ से बढ़ कर प्यार दिया था. वो मेरी सग़ी माँ नही है. उन्हो ने ये कभी मुझे महसूस ही नही होने दिया था.

63

Mere kaleje me dard ki lahar ab bhi uth rahi thi. Jise mitane ke liye maine panchwa peg bhi apne halak ke niche utar liya. Main pahli baar sharab pee raha tha. Mujhe ya sab nahi malum tha ki, sharab kab aur kitni der bad apna asar dikhti hai. Isliye nasha na hote dekh, main ek ke bad ek peg peeta gaya gaya.

Lekin panchwe peg ke, mere halakh me utarte hi, sharab ne badi teji se apna asar dikhana shuru kar diya. Mera dimag puri tarah se sunya pad chuka tha. Maine keerti ko bhulane ke liye sharab pee thi. Lekin ab main uske siwa sab kuch bhul chuka tha. Yaha tak ki apne aapko bhi bhul gaya tha. Mujhe ab bas, wo hi wo najar aa rahi thi.

Meri aankhe nashe ke shurur me badi badi ho gayi thi. Main fati fati aankhon se keerti ki tasveer ko dekhne laga. Mere dil ka saara dard umad kar bahar aane laga tha. Jaise ki mere dil ke har dabe huye dard ko, juban mil gayi ho. Main keerti ki tasveer se baten karne laga.

Main bola "jaan tumhe meri haalaat par hansi aa rahi hai na. Hans lo jaan, aaj tumhe jitna hansna hai hans lo. Lekin ek bat yad rakho. Ek din tumhari ye judai meri jaan le jayegi. Tab tum bhi aise hi tadpogi. Jaisa aaj main tumhare liye tadap raha hu. Main tumhe kabhi nahi bhul sakta jaan. Lekin main marte dam tak tumhare is dhoke ko maaf nahi karuga."

Main na jane kitni der tak yu hi, keerti ki tasveer ko ulta seedha bakta raha. Fir achhanak mera mobile bajne laga. Lekin us samay nashe me meri haalat aisi ho gayi thi ki, mujhe ye samajh me hi nahi aa raha tha ki, kiska call aa raha hai.

Main mobile ko bilkul apni aankhon ke pas le aaya aur fir dekha ki mausi ka call aa raha hai. Main mausi ka call aaya dekh kar muskurane laga. Maine mobile ko chum liya aur bina call uthaye hi mausi se bolne laga.

Main bola "o mausi, tumne to kabhi mujhe pyar se nahi dekha, aur jab dekha to aise dekha ki, mere pyar ko hi najar lag gayi. Ab kyon mujhe call laga rahi ho. Kya ab mujhe keerti ki shadi ki tarikh bhi batana chahti ho. I Love you mausi. Tum sach me bahut achi ho. Tumne bade pyar se mera sab kuch loot liya."

Ye bol kar main jor jor se hansne laga. Call abhi bhi baje ja raha tha. Jab call bahut der tak bajta raha. Tab maine call utha liya. Lekin main us nashe ki haalat me bhi, main itna samajh raha tha ki, mujhe abhi kisi se bat nahi karni hai. Isliye maine apni aawaj ko ladkhadane se bachhate huye, dhire se sirf itna kaha.

Main bola "hello"

Ye bol kar main chup ho gaya. Magar meri aawaj sunte hi, dusri taraf se aawaj aayi. Wo aawaj keerti ki thi. Usne mujhse kaha.

Keerti boli "oh jaan. I miss you. I love you. Happy birthday to you jaan. Muuuhhh.."

Lekin main kuch nahi bola. Bas khamosh raha. Mujhe khamosh rahte dekh us ne fir kaha.

Keerti boli "sorry jaan. Mujhse bahut badi galti ho gayi. Main janti hu. Tum mujhse bahut naraj ho. Kya tum apni jaan ko maaf nahi kar sakte."

Keerti ye bolne ke bad mere kuch bolne ka intejar karne lagi. Main nashe ke shurur me, uski is maafi mangne ki harkat par, usko man hi man ulta sidha bak raha tha. Lekin hakikat me khamosh hi raha. Jab main kuch nahi bola to, usne fir mujhe manate huye kaha.

Keerti boli "ok baba, tum mujh par gussa ho to, gussa kar lo. Lekin apni jaan ko apni aawaj sunne ke liye itna mat tarsao. Main tumhari aawaj sune bina ek pal nahi rah sakti."

Keerti ki ye bat sun kar mere dil me aag lag gayi aur mera gussa bhadak utha. Main apne aapko bolne se na rok saka. Lekin maine apni aankhon ko band kiya aur fir apni aawaj ko bahut sambhalte huye kaha.

Main bola "kyon, kya tumhe apne hone wale pati ki aawaj pasand nahi hai. Ya fir abhi mere pyar ka majak udane se tumhara dil nahi bhara hai."

Keerti ko shayad is bat ka pata nahi tha ki, mausi se meri bat huyi hai, aur mujhe uski sagai ke baare me pata chal gaya hai. Wo meri bat sun kar sirf itna kah kar rah gayi.

Keerti boli "jaannnnn."

Meri bat use gaali ki tarah lagi thi. Isliye wo iske aage kuch nahi bol payi. Lekin use meri bat se jo dard pahucha tha. Wo uski aankhon se aasu ban kar chalakne laga. Jiski aawaj mere kaanon tak pahuchi to, mujhe aur gussa aa gaya. Main us par chhikhte huye bola.

Main bola "Ab band karo apne rone ka ye natak, aur mujhe mere haal par chhod do. Mujhe tum jaisi dhokebaj ladki se koi bat nahi karna."

Main itne gusse me ye sab bola tha ki, apni aawaj ko ladkhadane se rok na saka. Meri aawaj ko pehchante hi keerti ko ek aur sadma pahucha. Wo meri aawaj se pahchan chuki thi ki, maine sharab pee hai. Main to uske dard ka aehsas karne ki haalat me nahi tha. Lekin meri haalat ka pata chalte hi, use mere dard ka bhi aehsas ho gaya. Uski aankhon me aansu the. Lekin ab wo aansu mere dard ke liye the. Mere dard se wo karah uthi.

Keerti boli "jaan tumne sharab pee hai. Kyon mujhe itna pyar karte ho ki, meri chhoti si galti bhi sah na sako. Meri galti ki saja apne aapko kyon de rahe ho. Main kitni badnashib hu. Jo tumhare is sharab peene ka karan ban gayi. Mujhe to ye dekhne ke pahle hi mar jana chahiye tha."

Ye bol kar wo bilakh kar ro padi. Main nashe ke shurur me jarur tha. Lekin sharab ke nashe se jyada, mere upar keerti ke pyar ka nasha tha. Main uska rona na dekh saka, aur main bhi kisi bacche ki tarah rote huye kahne laga.

Main bola "tum kyon marogi. Maruga to main, kyonki mujhe tumhare bina jeena nahi aata. Main tumhare bina jee hi nahi sakta. Badnashib tum nahi main hu. Jo tumhe itna pyar karne ke bad bhi, pa nahi sakta. Main tumhare bina nahi jee sakta. Main tumhare bina mar jauga. Han mujhe marna hai. Mujhe marna hai. Mujhe marna hai."

Kisi chhote bacche ki tarah main roye ja raha tha, aur mujhe marna hai, mujhe marna hai ki rat lagaye huye tha. Jise sunkar keerti ka rona tham gaya tha. Wo mujhe chup karane ki kosis kar rahi thi. lekin main bas marna hai ki, rat lagaye huye tha. Keerti mujhse kah rahi thi.

Keerti boli "jaan pls chup ho jao. Aisa mat karo jaan. Main kahi nahi gayi hu. Main tumhare pas hi hu."

Lekin mujh par uski is bat ka, koi asar nahi hua. Main fir wahi bole ja raha tha.

Main bola "nahi mujhe marna hai. Main tumhare bina nahi jee sakta. Mujhe marna hai."

Jab keerti ne dekha ki mujh par, uski kisi bat ka koi asar nahi ho raha hai. Tab usne kaha.

Keerti boli "jaan tumhe meri kasam. Tum bahut thak gaye ho. Tum so jao jaan."

Main bola "nahi main nahi souga. Main so gaya to, tum mujhe chhod kar chali jaogi."

Keerti boli "jaan kya tum meri kasam nahi manoge. Dekho maine tumhara sar apni god me rakh liya hai, aur tumhare sar par hath fer rahi hu. Main tumhe chhod kar kahi nahi jaugi jaan. Ab tum so jao."

Keerti ke in shabdon ne mere upar jadu sa kaam kiya.

Main bola "tum sach me mujhe chhod kar nahi jaogi na."

Keerti boli "han jaan main sach me bol rahi hu. Main tumhe chhod kar kahi nahi jaugi. Dekho main tumhare sar par hath fer rahi hu. Tumhe kaisa lag raha hai."

Main bola "mujhe nind aa rahi hai. Main so raha hu par tum jana mat."

Keerti boli "han jaan ab tum so jao. Main tumhare pas hi baithi hu."

Uske bad keerti ne aise hi bahlate bahlate mujhe sula diya. Us samay mujhe aisa lag raha tha. Jaise main sach me uski god me, sar rakh kar so raha hu, aur wo mere sar par hath fer rahi hai. Mujhe kab sukun bhari nind aa gayi mujhe pata hi nahi chala.

Fir meri nind 4:30 baje khuli. Mera nasha ab puri tarah se utar chuka tha. Lekin mujhe sirf itna yad tha ki, keerti ka call aaya tha. Maine use kuch bhala bura bola aur fir rote huye uski god me sar rakh kar so gaya. Us se meri kya kya bat huyi. Ye sab mujhe yad nahi aa raha tha.

Maine apna mobile uthaya aur dekhne laga ki, keerti ka mobile kitni der chalu raha. Mobile me 1 ghanta 35 min bata raha tha. Jiska matlab tha ki, keerti ne mere sone ke bad bhi, kafi der tak call nahi kaata tha.

Main bahut der tak, lete lete yahi sochta raha ki, keerti ne mujhe ky a bataya hai. Lekin jyada nashe me rahne ki vajah se, mujhe kuch bhi yad nahi raha. Mera man keerti se bat karne ka kar raha tha. Mujhe uski kami bahut jyada khal rahi thi. Magar na jane kyon, main use call karne ki himmat nahi juta pa raha tha.

Jab maine dekha ki 5 baj gaya hai to, fir main uth kar fresh hone chala gaya. Fresh hone ke bad maine kapde badle aur fir kamre ka darwaja khol diya. Iske bad maine bistar sahi kiye aur fir vapas tek laga kar baith gaya.

Kuch der bad ajay coffee lekar aa gaya. Usne mujhe coffee di aur fir sharab ki bottle ko dekhte huye kahne laga.

Ajay bola "ye lo coffee piyo. Ek baar me aadhi bottle khali kar di. Ab jarur sar chad raha hoga."

Main bola "nahi, main thik hu. Mujhe kuch nahi ho raha."

Ajay bola "yar tumhara hajma to gajab ka hai. Aadhi bottle pine ke bad bhi, aise baithe ho jaise kuch kiya hi na ho."

Main bola "maine to sirf 5 peg hi liye the."

Ajay bola "ho hi nahi sakta. 5 peg me aadhi bottel khali nahi hoti. Jarur tumne patiyala peg maar liye hai. Main to kabhi 3 peg se jyada pee hi nahi pata hu. Han kabhi jab jyada tanav me rahta hu. Tab 4 peg bhi maar leta hu, magar tab sokar uthne par sar chad jata hai."

Main bola "main is baare me kuch nahi janta. Maine aaj pahli baar pee hai, aur shayad aakhiri baar bhi, kyonki main apne ghar me rah kar to, aisa kabhi kar hi nahi sakta."

Ajay bola "ye to main bhi tumhe nahi karne deta. Lekin maine dekha ki tum bahut tanav me ho. Isliye maine tumhe aisa karne se nahi roka."

Maine ajay ki is bat ka koi jabab nahi diya. Ajay ne dekha ki main fir kisi soch me gum ho gaya hu to, vo mujhe tokte huye kahne laga.

Ajay bola "subah se tumne kuch nahi khaya hai. Yahi kuch khana pasand karoge, ya fir bahar chal ke kuch khaya jaye."

Main bola "nahi yar, aaj bhuk hi nahi hai. Ab main sidhe rat ko hi khana khauga. Abhi mujhe raj ke ghar bhi pahuchna hai. Subah se gayab hu. Pata nahi wo log kya soch rahe hoge."

Ajay bola "koi kuch nahi sochega. Sab yahi sochege ki, tum mumbai ghum rahe ho. Isliye rat ka khana tum mere sath hi khakar, yahi se sidhe hospital chaale jana."

Main bola "nahi yar, aisa achha nahi lagta. Wo log hamari itni madad kar rahe hai. Aise me unko bina bataye is tarah gayab rahna, thik bat nahi hai. Rahi tumhare sath khana khane ki bat, to wo main kisi din tumhare sath jarur khauga. Aaj ke liye tum mujhe maaf karo."

Ajay bola "koi bat nahi hai. Chalo main tumhe raj ke ghar tak chhod deta hu."

Main bola "tum kyon paresan ho rahe ho. Main koi taxi pakad kar chala jauga."

Ajay bola "yar meri taxi hote huye, tum koi aur taxi me jakar mere pet par kyon laat maar rahe ho. Dosti apni jagah hai aur dhandha apni jagah hai."

Ye kah kar ajay hansne laga. Lekin ajay ka ghar dekhne ke bad mujhe, uski har bat rahasya lag rahi thi. Fir bhi abhi main, us se is baare me koi bat karne ke mood me nahi tha. Maine us ki bat ki han ki aur fir uske sath bahar aa gaya.

Ajay ki taxi wahan najar nahi aa rahi thi. Mujhe porch ke pas khada karke, wo garage kholne laga. Mujhe laga ki wo apni taxi nikalega. Lekin usne mujhe ek baar fir chauka diya. Usne jaise hi garage khola wahan ek BMW car khadi thi. Usne BMW bahar nikali aur mere pas aa gaya. Main chup chap us me baith gaya.

Mujhe samajh me nahi aa raha tha ki, ye sab kya majra hai. Wo aalishan bangle ka malik aur jiske pas kisi cheej ki kami nahi hai. Wo is tarah rat ko taxi kyon chalata hai. Magar main abhi apni hi uljhan me uljha hua tha. Aise me mujhe kisi aur uljhan me ulajhna achha nahi laga.

Main khaomoshi se baitha raha. Raste bhar ajay hi kuch na kuch bat karta raha. Thodi der bad hum ghar pahuch gaye. Mujhe chhodne ke bad ajay vapas chala gaya. Main wahi khada use jate huye dekhta raha. Uski har harkat mere liye ek rahasya thi. Fir bhi mujhe uska sath bura nahi laga tha.

Shayad uske andar insan ka dil jeetne ka hunar tha. Isliye usne kuch hi mulakat me mera dil bhi jeet liya tha. Mujhe uske sath rah kar ye laga hi nahi tha ki, meri us se sirf ek do baar hi mulakat huyi hai. Balki aisa laga tha. Jaise hum dono barson se ek dusre ke dost hai.

Main bahar khada yahi sab soch raha tha. Tabhi riya bahar aa gayi. Usne aate hi sab se pahle mujhe b'day wish kiya. Fir puchhne lagi ki, main din bhar kaha tha. Maine use yahi bataya ki, main mumbai ghumne nikal gaya tha.

Fir hum dono andar aa gaye. Andar aate hi aunty mili. Unne bhi mujhe b'day wish kiya. Fir wo bhi wahi sab puchhne lagi. Jo bahar riya ne puchha tha. Maine unko bhi wahi jabab diya. Jo riya ko diya tha. Meri aunty se thodi bahut bat huyi. Fir aunty mere mana karne ke bad bhi, mere liye chay banane chali gayi.

Aunty ke chay banane chale jane ki vajah se, mujhe wahan rukna pada. Main riya se bat karne laga. Baton baton me maine riya se, priya aur nikki ke baare me puchha to, usne bataya ki, wo dono dada ji ke sath walk par gayi hai. Fir meri riya se yaha wahan ki bat chalti rahi.

Kuch der bad aunty chay le aayi. Main chay peete huye aunty se bat karne laga. Aunty bade hi pyar se bat kar rahi thi. Lekin aaj mera man bahut udas tha. Aise me jab aunty mujhse itne pyar se baten kar rahi thi to, mujhe chhoti maa ki yad satane lagi.

Mera man apne kamre me jakar, chhoti maa se bat karne ka ho raha tha. Lekin main janta tha ki, riya mujhe akela nahi chhodegi. Maine time dekha to, abhi sirf 6:15 baja tha. Maine chay pee aur fir aunty se kaha ki main kuch der bahar tahal kar aata hu. Ye kah kar main bahar aa gaya.

Riya ke ghar se kuch hi duri par ek chhota sa park tha. Jaha dada ji roj sham ko walk ke liye jate the. Abhi bhi sham ka samay hi tha, aur bahut se log tahal rahe the. Main tahalte huye usi park ke bahar, ek bench par baith gaya.

Maine apna mobile nikala aur chhoti maa ko call laga diya. Chhoti maa ne call uthate hi kaha.

Chhoti maa boli "achha hua tune call laga liya. Mera man aaj subah se hi bahut ghabra raha tha. Lekin subah tune kaha tha ki, tu ghumne ja raha hai. Isliye tujhe call laga kar paresan nahi kiya."

Main bola "mujhe bhi aapki bahut yad aa rahi hai chhoti maa. Mujhe yaha jara bhi achha nahi lag raha hai."

Chhoti maa boli "teri tabiyat to sahi hai na. Khana waana samay par kha raha hai ya nahi."

Main bola "sab sahi hai chhoti maa. Bas aapki bahut yad sata rahi hai. Aapko dekhne ka bahut man kar raha hai. Bahut jyada bechaini ho rahi hai"

Chhoti maa boli "main kabhi teri najron se dur nahi rahi hu. Isliye mujhe samne na pakar tujhe aisa lag raha hai. Mujhe bhi kal rat se tere bina bahut bechaini aur ghabrahat si ho rahi hai. Aaj tera janam din hai aur hum sath nahi hai. Shayad isi vajah se hum dono ko aisa lag raha hai."

Chhoti maa ko lag raha tha ki, unhe bechaini aur ghabrahat janam din ki vajah se ho rahi thi. Lekin main samajh gaya tha ki, ek maa ke dil ne, uske bete ka dard mehsus kiya tha. Jis vajah se uska dil apne bete ke liye bechain ho utha tha.

Aaj sach me mujhe chhoti maa ki god ki kami bahut akhar rahi thi. Yadi aaj mere bas me hota to, main daud kar chhoti maa ke pas chala jata. Tab shayad itna sab sahne ke bad bhi, unki god me sukun ki nind so pata aur apne har gam ko bhula pata.

Aaj mujhe mera bachpan yad aa raha tha. Jab main kabhi bhi chhoti maa ko, apne se dur nahi hone deta tha. Wo meri sagi maa nahi thi. Fir bhi un ne mujhe sagi maa se badkar pyar diya tha. Wo meri sagi maa nahi hai. Un ne ye kabhi mujhe mehsus hi nahi hone diya tha.

 
shubhs wrote: अब एक रहस्य समझ आ रहा हे गुड स्टोरी
 
64

मगर मैं उस माँ का ऐसा नालयक बेटा था. जो कीर्ति के प्यार मे अँधा होकर मरने चला था. जिसने एक पल के लिए भी, अपनी माँ और बहनों के बारे मे नही सोचा था. लेकिन तब भी मेरी माँ को मेरे दर्द का अहसास था, और मुझे मरने से रोकने वाली मेरी बहन ही थी.

ये सब बातें मेरे मन मे आते ही, मैं अपनी माँ और बहनों को देखने के लिए तड़प उठा. लेकिन आज इस परदेस मे मेरे पास, ना तो मेरी बहनों का साथ था, और ना ही मेरी माँ की गोद थी. यही सब सोचते हुए मैने छोटी माँ से कहा.

मैं बोला "छोटी माँ मैं इतना बड़ा क्यों हो गया कि, आपके बिना ही इतनी दूर जा सकूँ. यदि मैं छोटा ही रहता तो, कम से कम हर समय आपके पास तो रहता, और जब चाहे तब आपकी गोद मे सर रख कर सो सकता."

छोटी माँ बोली "तू तो मेरे लिए हमेशा ही छोटा सा बच्चा है. तू जब चाहे तब मेरी गोद मे सो सकता है. लेकिन तू ये सब क्यों सोच रहा है. बस कुछ दिनो की ही तो बात है. फिर तो मेरा प्यारा बेटा मेरे ही पास रहेगा."

मैं बोला "छोटी माँ आज आपको देखने का बहुत मन कर रहा है. अब मुझसे यहाँ नही रहा जा रहा है. आप कहो तो मैं वापस घर आ जाउ. मुझसे अब यहाँ कुछ भी नही हो पाएगा."

छोटी माँ बोली "तू ये कैसी बात कर रहा. मेरा पुन्नू इतना कमजोर नही हो सकता. यदि तू अभी इन सब बातों का सामना करना नही सीखेगा तो, फिर मेरे मरने के बाद, तू अपना और अपने परिवार का कैसे ख़याल रख पाएगा."

छोटी माँ की बात सुनकर मैं अंदर तक काँप गया. मैने छोटी माँ पर पहली बार गुस्सा करते हुए कहा.

मैं बोला "छोटी माँ, दोबारा कभी अपने मरने की बात मत करना. मेरे लिए आप से बढ़कर दुनिया मे कुछ भी नही है. यदि आप ही ना रही तो, मैं जी कर क्या करूगा."

छोटी माँ बोली "अरे पगले. मैं सच मे मरने का कहाँ बोल रही हूँ. मैं तो तुझे समझाने के लिए बोल रही थी. लेकिन ये तो सच ही है, किसी के माँ बाप जिंदगी भर साथ नही रहते."

मैं बोला "मुझे कुछ नही सुनना. कुछ नही समझना. आप मेरे साथ मेरे मरते दम तक रहोगी. बस."

छोटी माँ बोली "मुझसे ग़लती हो गयी. जो मैने ऐसा कहा. अब अपना गुस्सा ख़तम कर दे. मैं दोबारा ऐसी बात नही करूगी. लेकिन तू भी अब मुझसे वादा कर कि, तू किसी बात से घबराएगा नही. हर बात का डॅट कर मुकाबला करेगा. क्योंकि बात चाहे पहाड़ जितनी बड़ी ही क्यों ना हो. लेकिन जब हमारे अंदर उसका सामना करने की हिम्मत रहती है. तब वो पहाड़ जैसी बात भी राई जैसी हो जाती है."

मैं बोला "जी छोटी माँ. आप जो बोलोगि. मैं वो सब कुछ करूगा पर आप कभी मरने की बात नही करना."

छोटी माँ बोली "नही करूगी. अब ये बता तुझे आज क्या हुआ है. तू इतना उदास क्यों है."

मैं बोला "कुछ नही छोटी माँ. बस आप सब की बहुत याद आ रही है."

छोटी माँ बोली "देख मुझसे कुछ मत छुपा. मैने तुझे इतना बड़ा किया है. मैं जानती हूँ तुझे मेरी गोद की ज़रूरत कब, इतनी ज़्यादा महसूस होती है. मुझे बता तुझे क्या परेशानी है."

मैं बोला "ऐसी कोई बात नही छोटी माँ."

छोटी माँ बोली "यदि अपनी माँ से बताने की बात नही है तो, तू मुझे अपनी दोस्त समझ कर बता दे. हो सकता है कि, मैं तेरी परेशानी को दूर करने मे कुछ मदद कर सकूँ."

मैं बोला "कोई बात होती तो ज़रूर बता देता. लेकिन जब कोई बात है ही नही तो, फिर क्या बता दूं."

छोटी माँ बोली "देख मुझे मजबूर मत कर कि, मैं तुझे अपनी कसम देकर कुछ पुछु."

छोटी माँ की बात सुनते ही मैने उनकी बात को बीच मे ही काट दिया और कहा.

मैं बोला "नही छोटी माँ. आप मुझे अपनी कसम मत देना. आपको मेरी कसम है."

छोटी माँ बोली "तूने मुझे अपनी कसम देकर बात पुच्छने से रोक दिया. इस से ये बात तो पक्की हो गयी है कि, कोई ना कोई बात ज़रूर है. तूने मुझे कसम दी है तो अब मैं तुझसे कुछ नही पुछुगि. लेकिन मुझे ये दुख हमेशा रहेगा कि, तू मुझे इस लायक भी नही समझता कि, अपने दिल की बात मुझसे कर सके."

मुझे ये बात सुनकर बहुत बुरा लगा कि, छोटी माँ को मेरी वजह से दुख पहुचा है. मगर मैं कर भी क्या सकता था. मैं उन्हे अपनी और कीर्ति की बात कैसे बता सकता था. लेकिन मैं छोटी माँ को दुखी भी नही करना चाहता था. मैने उनसे कहा.

मैं बोला "मैं आपको ज़रा भी दुख नही पहुचाना चाहता हूँ. यदि आपको मेरे बात ना बताने से दुख पहुच रहा है, तो मैं आपको अपनी बात ज़रूर बताउन्गा. मगर आपको भी मेरी एक बात मानना होगी."

छोटी माँ बोली "तू बता तो सही, मुझे तेरी हर बात मंजूर है."

मैं बोला "मैं आपको जितनी बात बताउन्गा. आप उतनी ही बात सुनेगी. उसके आगे आप मुझसे कुछ नही पुछेगि."

छोटी माँ बोली "ठीक है तू जितनी बात बताना चाहता है. उतनी ही बात बता. मैं तुझसे आगे कुछ भी नही पुछुगि."

मैं बोला "बात ऐसी है कि, मुझे एक लड़की से प्यार हो गया था. वो भी मुझसे प्यार करती थी. लेकिन कल उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और पक्की कर दी."

मेरी बात सुनकर छोटी माँ शांत ही रही. उन्हो ने कुछ भी नही कहा. मैं समझा उन्हे मेरी बात खराब लगी है. मैने उनसे कहा.

मैं बोला "आपको ये बात सुनकर बुरा लगा ना. मैं इसी वजह से आपको कुछ नही बताना चाहता था."

छोटी माँ बोली "मुझे कुछ बुरा नही लगा. मैं तो ये सोच मे पड़ गयी थी कि, छोटा सा पुन्नू अब इतना बड़ा हो गया है कि, वो किसी लड़की से प्यार भी करने लगा है. मेरे दिमाग़ मे ये बात पहले क्यों नही आई. लेकिन अब तुझे किसी बात की चिंता करने की ज़रूरत नही है. मैं तेरे साथ हूँ. लेकिन मेरी ये बात समझ मे नही आ रही है कि, तू तो अभी 10थ मे है. फिर वो लड़की कितनी बड़ी है. जो उसके माँ बाप उसकी शादी करने जा रहे है."

मैं बोला "लड़की भी 10थ मे ही है."

छोटी माँ बोली "यानी कि लड़की नाबालिग है. ऐसे मे तो उसके माता पिता उसकी शादी कर ही नही सकते. वो लोग यदि ऐसा करने की सोच भी रहे है तो, वो ग़लत कर रहे है. तू मुझे बस उस लड़की और उसके घर वालों का नाम पता बता दे. मैं उन्हे ऐसा करने से रोक दुगी. जब तुम दोनो एक दूसरे को प्यार करते हो तब लड़की के माता पिता उसकी शादी ज़बरदस्ती कहीं नही कर सकते."

मैं बोला "उन्हो ने लड़की के साथ कोई ज़बरदस्ती नही की है. लड़की ने शादी के लिए खुद हाँ की है. अभी उसके माता पिता ने सिर्फ़ लड़की की सगाई की है. मैं आपको लड़की और उसके माता पिता के बारे मे इस से ज़्यादा कुछ नही बता सकता. आपने वादा भी किया है कि, आप मुझसे ऐसा कुछ नही पुछेगि."

छोटी माँ बोली "ठीक है तू लड़की और उसके माता पिता के बारे मे नही बताना चाहता तो मत बता. लेकिन तू तो कह रहा था कि, लड़की भी तुझे प्यार करती थी. यदि ऐसा है तो फिर उसने शादी के लिए हाँ क्यों कर दी."

मैं बोला "यही बात मेरे भी समझ मे नही आ रही है. यदि वो हाँ नही करती तो उसके सगाई भी नही होती."

छोटी माँ बोली "तूने उस लड़की से इसकी वजह नही पुछि."

मैं बोला "जब उसकी सगाई ही हो चुकी है तो, फिर मैं अब इसकी वजह पुच्छ कर क्या करूगा. हो सकता है कि उसे वो लड़का मुझसे ज़्यादा पसंद आया हो."

छोटी माँ बोली "उसने तुझसे प्यार किया था तो, फिर उसने तेरे साथ ऐसा क्यों किया. तुझे ये जानने का पूरा हक़ है. क्या उसके बाद उस लड़की से तेरी बात हुई है."

मैं बोला "हाँ सुबह उस ने मुझे बर्थ'डे विश करने के लिए कॉल किया था."

छोटी माँ बोली "तब तूने उस से ये सब नही पुछा."

अब मैने कीर्ति से सुबह क्या बात की थी. ये बात तो मुझे याद ही नही थी. मैने छोटी माँ से कहा.

मैं बोला "नही. मैने उसे उसकी सफाई देने का मौका ही नही दिया. मैने उस से कहा कि तुम अपनी लाइफ मे खुश रहो और मुझे अपनी लाइफ मे खुश रहने दो."

छोटी माँ बोली "क्या तू उस लड़की से बहुत प्यार करता है."

मैने छोटी माँ की इस बात का कोई जबाब नही दिया. तब छोटी माँ ने कहा.

छोटी माँ बोली "मेरी एक बात मानेगा."

मैं बोला "क्या."

छोटी माँ बोली "मुझे लगता है तू उस लड़की से बहुत प्यार करता है, और वो लड़की भी तुझे प्यार करती है. तभी उसने अपनी सगाई होने के बाद भी तुझे बर्थ'डे विश किया है. यदि मेरा ये समझना सही है तो, तू मेरी एक बात मान. उस लड़की को अपनी सफाई देने का एक मौका ज़रूर दे."

मैं बोला "बर्थ'डे विश करने से क्या होता है छोटी माँ. उसने मेरे प्यार का मज़ाक उड़ाया है. मैं उस से अब कोई बात करना नही चाहता."

छोटी माँ बोली "देख मैं खुद एक लड़की हूँ इसलिए इस बात को समझ सकती हूँ कि, एक लड़की के उपर दुनिया और घर वालों का कितना दबाव होता है. ऐसे ही दबाव की वजह से कयि बार लड़कियों को, अपने सच्चे प्यार की भी बलि देना पड़ जाती है. इसलिए तू जल्दबाज़ी मे कोई फ़ैसला मत ले. उसको अपनी बात बोलने का मौका तो देकर देख. हो सकता है जैसा मैं कह रही हूँ. वैसा ही कुछ उस लड़की के साथ भी हुआ हो."

मैं बोला "नही छोटी माँ. अब मैं उस से कभी बात नही करूगा."

छोटी माँ बोली "ठीक है, तू उस से कभी बात मत करना. लेकिन यदि वो खुद तुझसे बात करने आती है तो, मेरी खातिर उसे एक बार अपनी बात कहने का मौका तो दे सकता है."

मैं बोला "ठीक है छोटी माँ. आप कहती है तो मैं उसे उसकी बात कहने का मौका ज़रूर दूँगा. लेकिन मैं जानता हूँ कि, जो कुछ भी हुआ है. सब उसकी मर्ज़ी से ही हुआ है. इसीलिए इस सब से कोई फ़ायदा नही है."

छोटी माँ बोली "मेरी बात मानने के लिए थॅंक्स पुनीत जी. अब देखिएगा आपकी प्यार की गाड़ी जल्द ही पटरी पर आ जाएगी."

छोटी माँ ये बात बोल कर हँसने लगी. मैने भी काफ़ी समय बाद उन्हे इस तरह दिल खोल कर हंसते और मज़ाक करते देखा था. इसलिए इतने तनाव मे भी मेरी हँसी छूट गयी. मैने हंसते हुए छोटी माँ से कहा.

मैं बोला "छोटी माँ ये क्या है. आप ऐसे बात क्यों कर रही हो."

छोटी माँ बोली "मेरा बेटा जवान हो गया है. लेकिन इसका मतलब ये नही कि मैं बूढ़ी हो गयी हूँ. मैं उसको बताना चाहती हूँ कि, मैं भी नखरे दिखाने मे उसकी गर्लफ्रेंड से कम नही हूँ."

छोटी माँ की बात सुन कर फिर मेरी हँसी छूट गयी. मैने कहा.

मैं बोला "आप मज़ाक करती हुई बहुत अच्छी लगती है छोटी माँ. आप हमेशा ऐसे ही रहा कीजिए."

छोटी माँ बोली "ना रे. वो तो मैं तेरा मूड सही करने के लिए कर रही थी. ये सब बातें अब मुझे शोभा नही देती."

मैं बोला "क्यों छोटी माँ. ऐसे ही हँसी मज़ाक करते रहने मे क्या बुराई है. आप मेरे साथ कहीं जाओगी. तो आपको कोई मेरी माँ नही, बल्कि बड़ी बहन ही समझेगा."

छोटी माँ बोली "चल अब ये बातें छोड़ भी और ये बता तूने अभी तक खाया या नही."

मैं बोला "खा लिया छोटी माँ. आज बहुत कुछ खा लिया."

छोटी माँ बोली "झूठ क्यों बोल रहा है. मेरा दिल कह रहा है कि, तूने आज कुछ भी नही खाया होगा."

मैं बोला "मुझे आज बिल्कुल भी भूक नही है."

छोटी माँ बोली "देख तेरे ऐसे भूके रहने से मुझे बहुत तकलीफ़ होगी. मैं भी कुछ नही खा पाउन्गी."

मैं बोला "मैं खाना खा लुगा छोटी माँ. आपकी बातों से मेरा सारा तनाव ख़तम हो गया है. अब आप मेरी ज़रा भी चिंता मत करो."

छोटी माँ बोली "ठीक है. लेकिन एक बात याद रखना. तू कभी अपने को अकेला मत समझना. तुझे कोई भी परेशानी हो मुझे कॉल कर लेना. कभी किसी बात मे कोई तेरा साथ दे या ना दे. मगर मैं हर बात मे हमेशा तेरे साथ हूँ."

मैं बोला "ओके छोटी माँ. मैं इस बात को हमेशा याद रखुगा."

छोटी माँ बोली "ठीक है. अब मैं फोन रख रही हूँ. लेकिन तू खाना ज़रूर खा लेना."

मैं बोला "ओके छोटी माँ. आप बेफिकर रहे. मैं खाना खा लुगा."

इसके बाद छोटी माँ ने कॉल रख दिया. उनके कॉल रखने के बाद मैने टाइम देखा तो 7:15 बज गये थे. मुझे छोटी माँ से बात कर के बहुत हद तक तनाव से मुक्ति मिली थी. मैने अपना मोबाइल जेब मे रखा और वहाँ टहल रहे लोगों पर नज़र डालने लगा.

तभी मुझे ऐसा लगा, जैसे कोई मेरे पिछे खड़ा हो. मुझे इस बात का अहसास होना था कि, मेरे मन मे एक सवाल उठ गया. कहीं मेरे पिछे दादा जी, प्रिया, निक्की मे से कोई, या फिर तीनो ही तो नही खड़े है. यदि जैसा मैं सोच रहा हूँ. वैसा ही है, तो क्या उन्हो ने मेरे और छोटी माँ के बीच चल रही, सारी बातें सुन ली.

ये बात मेरे मन मे आते ही मैं अजीब कशमकश मे पड़ गया था. मैं पिछे पलट कर देखने की हिम्मत भी नही कर पा रहा था. लेकिन तभी मुझे छोटी माँ की पहाड़ और राई वाली बात याद आ जाती है. उसके याद आते ही मैं अपने मन मे कहता हूँ. अब मैं किसी बात से नही डरूँगा छोटी माँ, और फिर मैं अपने पिछे पलट कर देखता हूँ.

64

Magar main us maa ka aisa nalayak beta tha. Jo keerti ke pyar me andha hokar marne chala tha. Jisne ek pal ke liye bhi, apni maa aur bahno ke baare me nahi socha tha. Lekin tab bhi meri maa ko mere dard ka aehsas tha, aur mujhe marne se rokne wali meri bahan hi thi.

Ye sab baten mere man me aate hi, main apni maa aur bahno ko dekhne ke liye tadap utha. Lekin aaj is pardes me mere pas, na to meri bahno ka sath tha, aur na hi meri maa ki god thi. Yahi sab sochte huye maine chhoti maa se kaha.

Main bola "chhoti maa main itna bada kyon ho gaya ki, aapke bina hi itni dur ja saku. Yadi main chhota hi rahta to, kam se kam har samay aapke pas to rahta, aur jab chahe tab aapki god me sar rakh kar so sakta."

Chhoti maa boli "tu to mere liye hamesha hi chhota sa bachha hai. Tu jab chahe tab meri god me so sakta hai. Lekin tu ye sab kyon soch raha hai. Bas kuch dino ki hi to bat hai. Fir to mera pyara beta mere hi pas rahega."

Main bola "chhoti maa aaj aapko dekhne ka bahut man kar raha hai. Ab mujhse yaha nahi raha ja raha hai. Aap kaho to main vapas ghar aa jau. Mujhse ab yaha kuch bhi nahi ho payega."

Chhoti maa boli "tu ye kaisi bat kar raha. Mera punnu itna kamjor nahi ho sakta. Yadi tu abhi in sab baton ka samna karna nahi sikhega to, fir mere marne ke bad, tu apna aur apne parivar ka kaise khayal rakh payega."

Chhoti maa ki bat sunkar main andar tak kaanp gaya. Maine chhoti maa par pahli baar gussa karte huye kaha.

Main bola "chhoti maa, dobara kabhi apne marne ki bat mat karna. Mere liye aap se badkar duniya me kuch bhi nahi hai. Yadi aap hi na rahi to, main jee kar kya karuga."

Chhoti maa boli "are pagle. Main sach me manre ka kaha bol rahi hu. Main to tujhe samjahne ke liye bol rahi thi. Lekin ye to sach hi hai, kisi ke maa bap jindgi bhar sath nahi rahte."

Main bola "mujhe kuch nahi sunna. Kuch nahi samajhna. Aap mere sath mere marte dam tak rahogi. Bas."

Chhoti maa boli "mujhse galti ho gayi. Jo maine aisa kaha. Ab apna gussa khatam kar de. Main dobara aisi bat nahi karugi. Lekin tu bhi ab mujhse vada kar ki, tu kisi bat se ghabrayega nahi. Har bat ka dat kar mukabla karega. Kyonki bat chahe pahad jitni badi hi kyon na ho. Lekin jab humare andar uska samna karne ki himmat rahti hai. Tab wo pahad jaisi bat bhi rayi jaisi ho jati hai."

Main bola "ji chhoti maa. Aap jo bologi. Main wo sab kuch karuga par aap kabhi marne ki bat nahi karuga."

Chhoti maa boli "nahi karugi. Ab ye bata tujhe aaj kya hua hai. Tu itna udas kyon hai."

Main bola "kuch nahi chhoti maa. Bas aap sab ki bahut yad aa rahi hai."

Chhoti maa boli "dekh mujhse kuch mat chhupa. Maine tujhe itna bada kiya hai. Main janti hu tujhe meri god ki jarurat kab, itni jyada mehsus hoti hai. Mujhe bata tujhe kya paresani hai."

Main bola "aisi koi bat nahi chhoti maa."

Chhoti maa boli "yadi apni maa se batane ki bat nahi hai to, tu mujhe apni dost samajh kar bata de. Ho sakta hai ki, main teri paresani ko dur karne me kuch madad kar saku."

Main bola "koi bat hoti to jarur bata deta. Lekin jab koi bat hai hi nahi to, fir kya bata du."

Chhoti maa boli "dekh mujhe majbur mat kar ki, main tujhe apni kasam dekar kuch puchhu."

Chhoti maa ki bat sunte hi maine unki bat ko bich me hi kaat diya aur kaha.

Main bola "nahi chhoti maa. Aap mujhe apni kasam mat dena. Aapko meri kasam hai."

Chhoti maa boli "tune mujhe apni kasam dekar bat puchhne se rok diya. Is se ye bat to pakki ho gayi hai ki, koi na koi bat jarur hai. Tune mujhe kasam di hai to ab main tujhse kuch nahi puchhugi. Lekin mujhe ye dukh hamesha rahega ki, tu mujhe is layak bhi nahi samajhta ki, apne dil ki bat mujhse kar sake."

Mujhe ye bat sunkar bahut bura laga ki, chhoti maa ko meri vajah se dukh pahucha hai. Magar main kar bhi kya sakta tha. Main unhe apni aur keerti ki bat kaise bata sakta tha. Lekin main chhoti maa ko dukhi bhi nahi karna chahta tha. Maine unse kaha.

Main bola "main aapko jara bhi dukh nahi pahuchana chahta hu. Yadi aapko mere bat na batane se dukh pahuch raha hai, to main aapko apni bat jarur batauga. Magar aapko bhi meri ek bat manna hogi."

Chhoti maa boli "tu bata to sahi, mujhe teri har bat manjur hai."

Main bola "main aapko jitni bat batauga. Aap utni hi bat sunegi. Uske aage aap mujhse kuch nahi puchhegi."

Chhoti maa boli "thik hai tu jitni bat batana chahta hai. Utni hi bat bata. Main tujhse aage kuch bhi nahi puchhugi."

Main bola "bat aisi hai ki, mujhe ek ladki se pyar ho gaya tha. Wo bhi mujhse pyar karti thi. Lekin kal uske ghar walon ne uski shadi kahi aur pakki kar di."

Meri bat sunkar chhoti maa shant hi rahi. Un ne kuch bhi nahi kaha. Main samjha unhe meri bat kharab lagi hai. Maine unse kaha.

Main bola "aapko ye bat sunkar bura laga na. Main isi vajah se aapko kuch nahi batana chahta tha."

Chhoti maa boli "mujhe kuch bura nahi laga. Main to ye soch me pad gayi thi ki, chhota sa punnu ab itna bada ho gaya hai ki, wo kisi ladki se pyar bhi karne laga hai. Mere dimag me ye bat pahle kyon nahi aayi. Lekin ab tujhe kisi bat ki chinta karne ki jarurat nahi hai. Main tere sath hu. Lekin meri ye bat samajh me nahi aa rahi hai ki, tu to abhi 10th me hai. Fir wo ladki kitni badi hai. Jo uske maa bap uski shadi karne ja rahe hai."

Main bola "ladki bhi 10th me hi hai."

Chhoti maa boli "yane ki ladki nabalig hai. Aise me to uske mata pita uski shadi kar hi nahi sakte. Wo log yadi aisa karne ki soch bhi rahe hai to, wo galat kar rahe hai. Tu mujhe bas us ladki aur uske ghar walon ka naam pata bata de. Main unhe aisa karne se rok dugi. Jab tum dono ek dusre ko pyar karte ho tab ladki ke mata pita uski shadi jabardasti kahi nahi kar sakte."

Main bola "un ne ladki ke sath koi jabardasti nahi ki hai. Ladki ne shadi ke liye khud han ki hai. Abhi uske mata pita ne sirf ladki ki sagai ki hai. Main aapko ladki aur uske mata pita ke baare me is se jyada kuch nahi bata sakta. Aapne wada bhi kiya hai ki, aap mujhse aisa kuch nahi puchhegi."

Chhoti maa boli "thik hai tu ladki aur uske mata pita ke baare me nahi batana chahta to mat bata. Lekin tu to kah raha tha ki, ladki bhi tujhe pyar karti thi. Yadi aisa hai to fir usne shadi ke liye han kyon kar di."

Main bola "yahi bat mere bhi samajh me nahi aa rahi hai. Yadi wo han nahi karti to uske sagai bhi nahi hoti."

Chhoti maa boli "tune us ladki se iski vajah nahi puchhi."

Main bola "jab uski sagai hi ho chuki hai to, fir main ab iski vajah puchh kar kya karuga. Ho sakta hai ki use wo ladka mujse jyada pasand aaya ho."

Chhoti maa boli "usne tujhse pyar kiya tha to, fir usne tere sath aisa kyon kiya. Tujhe ye janne ka pura haq hai. Kya uske bad us ladki se teri bat huyi hai."

Main bola "han subah us ne mujhe b'day wish karne ke liye call kiya tha."

Chhoti maa boli "tab tune us se ye sab nahi puchha."

Ab maine keerti se subah kya bat ki thi. Ye bat to mujhe yad hi nahi thi. Maine chhoti maa se kaha.

Main bola "nahi. Maine use uski safai dene ka mauka hi nahi diya. Maine us se kaha ki tum apni life me khush raho aur mujhe apni life me khush rahne do."

Chhoti maa boli "kya tu us ladki se bahut pyar karta hai."

Maine chhoti maa ki is bat ka koi jabab nahi diya. Tab chhoti maa ne kaha.

Chhoti maa boli "meri ek bat manega."

Main bola "kya."

Chhoti maa boli "mujhe lagta hai tu us ladki se bahut pyar karta hai, aur wo ladki bhi tujhe pyar karti hai. Tabhi usne apni sagai hone ke bad bhi tujhe b'day wish kiya hai. Yadi mera ye samajhna sahi hai to, tu meri ek bat maan. Us ladki ko apni safai dene ka ek mauka jarur de."

Main bola "b'day wish karne se kya hota hai chhoti maa. Usne mere pyar ka majak udaya hai. Main us se ab koi bat karna nahi chahta."

Chhoti maa boli "dekh main khud ek ladki hu isliye is bat ko samajh sakti hu ki, ek ladki ke upar duniya aur ghar walon ka kitna dabaw hota hai. Aise hi dabaw ki vajah se kayi baar ladkiyon ko, apne sachhe pyar ki bhi bali dena pad jati hai. Isliye tu jaldbaji me koi faisla mat le. Usko apni bat bolne ka mauka to dekar dekh. Ho sakta hai jaisa main kah rahi hu. Waisa hi kuch us ladki ke sath bhi hua ho."

Main bola "nahi chhoti maa. Ab main us se kabhi bat nahi karuga."

Chhoti maa boli "thik hai, tu us se kabhi bat mat karna. Lekin yadi wo khud tujhse bat karne aati hai to, meri khatir use ek baar apni bat kahne ka mauka to de sakta hai."

Main bola "thik hai chhoti maa. Aap kahti hai to main use uski bat kahne ka mauka jarur duga. Lekin main janta hu ki, jo kuch bhi hua hai. Sab uski marji se hi hua hai. Islliye is sab se koi fayda nahi hai."

Chhoti maa boli "meri bat manne ke liye thanks punit ji. Ab dekhiyega aapki pyar ki gadi jald hi patri par aa jayegi."

Chhoti maa ye bat bol kar hansne lagi. Maine bhi kafi samay bad unhe is tarah dil khol kar hanste aur majak karte dekha tha. Isliye itne tanav me bhi meri hansi chhut gayi. Maine hanste huye chhoti maa se kaha.

Main bola "chhoti maa ye kya hai. Aap aise bat kyon kar rahi ho."

Chhoti maa boli "mera beta jawan ho gaya hai. Lekin iska matlab ye nahi ki main budi ho gayi hu. Main usko batana chahti hu ki, main bhi nakhre dikhane me uski gf se kam nahi hu."

Chhoti maa ki bat sun kar fir meri hansi chhut gayi. Maine kaha.

Main bola "aap majak karti huyi bahut achhi lagti hai chhoti maa. Aap hamesha aise hi raha kijiye."

Chhoti maa boli "na re. Wo to main tera mood sahi karne ke liye kar rahi thi. Ye sab baten ab mujhe shobha nahi deti."

Main bola "kyon chhoti maa. Aise hi hansi majak karte rahne me kya burai hai. Aap mere sath kahi jaogi. To aapko koi meri maa nahi, balki badi bahan hi samjhega."

Chhoti maa boli "chal ab ye baten chhod bhi aur ye bata tune abhi tak khaya ya nahi."

Main bola "kha liya chhoti maa. Aaj bahut kuch kha liya."

Chhoti maa boli "jhut kyon bol raha hai. Mera dil kah raha hai ki, tune aaj kuch bhi nahi khaya hoga."

Main bola "mujhe aaj bilkul bhi bhuk nahi hai."

Chhoti maa boli "dekh tere aise bhuke rahne se mujhe bahut taklif hogi. Main bhi kuch nahi kha paugi."

Main bola "main khana kha luga chhoti maa. Aapki baton se mera sara tanav khatam ho gaya hai. Ab aap meri jara bhi chinta mat karo."

Chhoti maa boli "thik hai. Lekin ek bat yad rakhna. Tu kabhi apne ko akela mat samjhna. Tujhe koi bhi paresani ho mujhe call kar lena. Kabhi kisi bat me koi tera sath de ya na de. Magar main har bat me hamesha tere sath hu."

Main bola "ok chhoti maa. Main is bat ko hamesha yad rakhuga."

Chhoti maa boli "thik hai. Ab main phone rakh rahi hu. Lekin tu khana jarur kha lena."

Main bola "ok chhoti maa. Aap befikar rahe. Main khana kha luga."

Iske bad chhoti maa ne call rakh diya. Unke call rakhne ke bad maine time dekha to 7:15 baj gaya tha. Mujhe chhoti maa se bat kar ke bahut had tak tanav se mukti mili thi. Maine apna mobile jeb me rakha aur wahan tahal rahe logon par najar dalne laga.

Tabhi mujhe aisa laga, jaise koi mere pichhe khada ho. Mujhe is bat ka aehsas hona tha ki, mere man me ek sawal uth gaya. Kahi mere pichhe dada ji, priya, nikki me se koi, ya fir teeno hi to nahi khade hai. Yadi jaisa main soch raha hu. Waisa hi hai, to kya un ne mere aur chhoti maa ke bich chal rahi, saari baten sun li.

Ye bat mere man me aate hi main ajib kashmkash me pad gaya tha. Main pichhe palat kar dekhne ki himmat bhi nahi kar pa raha tha. Lekin tabhi mujhe chhoti maa ki pahad aur rayi wali bat yad aa jati hai. Uske yad aate hi main apne man me kahta hu. Ab main kisi bat se nahi daruga chhoti maa, aur fir main apne pichhe palat kar dekhta hu.

 
Sexi Rebel wrote: बंधु इस रचना ने तो दिल का सकून ही छीन लिया है इतने उतार चढ़ाव हैं कीर्ति और पुन्नू के कि मन में यही रहता है कि अगली अपडेट में क्या होगा ..............आपका बहुत बहुत धन्यवाद ऐसी सुंदर रचना प्रस्तुत करने के लिए हम आपके आभारी हैं
 
65

मेरा अंदाज़ा सही निकला था. मेरे पिछे प्रिया और निक्की खड़ी थी. मैने एक नज़र दोनो को चेहरे पर डाली. निक्की मुझे देख कर मुस्कुराने लगी थी. लेकिन प्रिया कुछ सोच मे लग रही थी. दोनो को अपने सामने देख कर एक पल के लिए मैं चौका तो ज़रूर था. लेकिन मेरे उपर छोटी माँ के समझाने का ऐसा असर हुआ था, की मैने बिना किसी बात की परवाह किए हुए, उन दोनो से कहा.

मैं बोला "आप लोग ऐसे छुप छुप कर मेरी बात क्यो सुन रही थी. यदि आप लोगों को मेरी बात सुनना ही थी तो, यहाँ मेरे पास बैठ कर भी सुन सकती थी."

मेरी बात सुन कर भी प्रिया का मूह फूला ही रहा. लेकिन निक्की ने कहा.

निक्की बोली "हम दोनो तो यहाँ टहलने आए थे. लेकिन आपको यहाँ बैठे देख कर रुक गये. हम यदि सामने आ गये होते तो, आप अपनी बात करना ही बंद कर देते. इसलिए हम लोग पिछे ही खड़े होकर आपकी बात सुनने लगे."

मैं बोला "लेकिन आप लोग कब मेरे पिछे आकर खड़ी हो गयी. मुझे तो कुछ पता ही नही चला."

निक्की बोली "जब आप अपनी छोटी माँ को मरने की बात बोलने के उपर से गुस्सा कर रहे थे. तभी हम लोग आए थे."

मैं समझ गया कि, इन लोगों ने मेरी और कीर्ति के बारे मे छोटी माँ से हुई सभी बात सुन ली है. अब ये तो सिर्फ़ निक्की ही जानती है कि, मेरी गर्लफ्रेंड कौन है. वो ज़रूर मुझसे इस बारे मे जानना चाहेगी. मैं अभी इसी बारे मे सोच रहा था कि, निक्की ने मुझे टोकते हुए कहा.

निक्की बोली "आप चिंता मत कीजिए. जो कुछ भी हम ने सुना है. हम किसी को कुछ नही बताएगे."

मैं बोला "थॅंक्स, लेकिन आप लोग यहाँ अकेली कैसे है. आप लोग तो दादा जी के साथ आई थी."

निक्की बोली "दादा जी अपने दोस्तो के साथ अंदर वॉक कर रहे थे. हम दोनो यहा बाहर टहल रहे थे. हम ने उनसे कह दिया था कि, आप घर चले जाना. हम दोनो भी टहलने के बाद आ जाएगे."

मैं बोला "लेकिन आज आप लोगों को अचानक वॉक करने का शौक कैसे लग गया."

निक्की बोली "वो हम लोग घर मे बैठे बैठे बोर हो रहे थे. इसलिए दादा जी के साथ वॉक पर आ गये थे."

मैं निक्की से बात कर रहा था और प्रिया मुझे गुस्से से घूर रही थी. मैने उस से पुछा.

मैं बोला "तुमको क्या हुआ है. क्या तुम्हारा किसी से झगड़ा हुआ है. जो तुम्हारा गुस्से मे मूह फूला हुआ है."

प्रिया गुस्से मे बोली "मुझे तुमसे ज़रूरी बात करना है."

मैं बोला "बोलो ना. मैने कब तुम्हे कुछ बोलने से मना किया है."

प्रिया बोली "यहाँ नही, मुझे अकेले मे कुछ बात करना है. तुम घर चलो. वही चल कर बात करेगे."

मुझे और निक्की दोनो को प्रिया के इस बदले हुए मिज़ाज का कारण समझ मे नही आया था. फिर भी उसके इस गुस्से को देख कर ना तो मैने कुछ उस से आगे पुछा और ना ही निक्की ने कुछ कहा. मैने सिर्फ़ इतना कहा.

मैं बोला "ओके चलो."

इसके बाद हम तीनो घर के लिए निकल पड़े. लेकिन प्रिया का चेहरा अभी भी गुस्से मे ही लग रहा था. उसने सारे रास्ते भर कोई भी बात नही की. मेरी निक्की से ही थोड़ी बहुत बातें होती रही. कुछ ही देर मे हम घर पहुच गये.

हम घर पहुचे तो सबसे पहले दादा हॉल मे बैठे थे. मुझे देखते ही उन्हो ने मुझे जनम दिन की मुबारक बाद दी. प्रिया और निक्की भी वही थे. लेकिन दोनो मे से किसी ने भी मुझे बर्थ'डे विश नही किया था. मुझे उनका ये बर्ताव बहुत अजीब लगा.

लेकिन मैं इसे अनदेखा कर दादा जी बातें करने लगा. थोड़ी देर मेरी दादा जी से इधर उधर की बातें होती रही. फिर जब मैं उनसे हॉस्पिटल के बारे मे बात करने लगा तो, उनको जैसे कुछ याद आ गया हो. वो मेरी बात को अधूरा छोड़ कर प्रिया से बोले.

दादा जी बोले "प्रिया बेटा, 8 बज गये है. ज़रा जाकर देखो. मेहुल अभी सोकर उठा है या नही."

मैं दादा जी की बात सुनकर चौक गया. प्रिया अभी मेहुल को देखने जा पाती. उस से पहले ही हमें मेहुल आते हुए दिख गया. उसे इस तरह घर मे देख कर मुझे गुस्सा आ गया. मैं उठ खड़ा हुआ और उस से कहने लगा.

मैं बोला "तुझे तो अभी हॉस्पिटल मे होना चाहिए था. तू यहाँ क्या कर रहा है. क्या रात भर सोकर भी तेरी नींद पूरी नही हुई थी. जो इस तरह अंकल को अकेला छोड़ कर यहाँ आराम करने चला आया. तुझे आराम ही करना था तो, मुझे बोल देता. मैं वहाँ रुक जाता."

मुझे यू गुस्सा करते देख मेहुल के कोई बोल नही फूटे. वो बेबस सा दादा जी की तरफ देखने लगा. मुझे यूँ उस पर गुस्सा करते देख दादा जी अपनी जगह से उठे और मेरे पास आकर मुझे समझाने लगे.

दादा जी बोले "बेटा तुम इस पर बेकार मे गुस्सा कर रहे हो. इसको ऐसा करने के लिए मैने कहा था."

मैं दादा जी की बात सुन कर चौके बिना ना रह सका. मैने दादा जी से कहा.

मैं बोला "दादू आपने. मगर आपने ऐसा क्यो किया. आपको तो पता है कि, हम दोनो मे से किसी ना किसी का, अंकल के पास रहना ज़रूरी है."

दादा जी बोले "मुझे सब पता है बेटा. लेकिन मुझे लगा कि, तुम लोगों को अपनी पारी बदलते रहना चाहिए. नही तो राजेश की तबीयत को ठीक करते करते, तुम दोनो मे से किसी की भी तबीयत खराब हो सकती है. इसी बात को लेकर कल मेरी मेहुल से बात हुई थी. मेहुल बोला भी था कि यदि उसने तुम से पुछे बिना कुछ भी किया तो, तुम नाराज़ हो जाओगे. इसलिए मैने ही उस से कहा था कि, तुमसे मैं बात कर लूँगा. लेकिन तुम सुबह घर ही नही आए थे. इस वजह से मेरी तुमसे बात नही हो सकी."

मैं बोला "लेकिन दादू. अब राज वहाँ दिन भर से रुका है. वो बेचारा भी तो अकेला परेशान हुआ होगा."

दादा जी बोले "राज अकेला कहाँ था. राज 12 बजे वहाँ पहुचा था. उसके पहुचने के बाद मेहुल घर आया. फिर मेहुल के घर आते ही रिया प्रिया और निक्की वहाँ पहुच गयी थी. ये लोग शाम को 5 बजे तक वहाँ थी. जब ये लोग वहाँ से लौटने लगी. तब तुम्हारे पापा वही थे. उन्हो ने कहा था कि, वो 7-8 बजे तक वहाँ रुकेगे. क्योकि उनको अपने किसी डॉक्टर. दोस्त से भी मिल कर राजेश की तबीयत के बारे मे चर्चा करना है. जो 7 बजे के बाद उन से वही मिलेगा."

पापा का नाम आते ही मुझे याद आया कि, कल रिया लोग पापा के साथ डिन्नर पर गयी थी. लेकिन अभी किसी से भी मेरी इस बारे मे बात नही हुई थी. मैं अभी इस बात को सोच रहा था. तभी दादा जी ने कहा.

दादा जी बोले "अब एक दो दिन मेहुल को रात मे हॉस्पिटल मे रुकने दो. तुम दिन मे रुकना."

मैं बोला "दादू, मुझे किसी भी समय वहाँ रुकने मे कोई परेशानी नही है. परेशानी तो इस मेहुल को है. इसे रात को 9 बजे ही नींद आने लगती है."

दादा जी बोले "वो तो इस लिए क्योकि ये दिन मे नही सोता है. अब ये दिन मे सो लिया है तो, अब भला इसे कहाँ नींद आएगी. वैसे भी ऐसे समय पर इसको अपनी नींद पर काबू करना आना चाहिए. ये इसके लिए भी तो एक चुनोती है."

मैं बोला "ठीक है दादू. आप को जो ठीक लगे. लेकिन अभी 8 बजे है. मेहुल तो वहाँ 10 बजे के बाद जाएगा. आप कहे तो तब तक के लिए मैं वहाँ चला जाता हूँ."

दादा जी बोले "मैं तुमको जाने से कहाँ मना कर रहा हूँ. तुम अभी जाना चाहते हो तो चले जाओ."

दादा जी की बात सुनने के बाद मैने कहा कि मैं हॉस्पिटल जा रहा हूँ. जब मेहुल पहुचेगा तब मैं राज के साथ आ जाउन्गा. ये कह कर मैं हॉस्पिटल चला गया. मैं 8:30 बजे हॉस्पिटल पहुच गया. मेरे हॉस्पिटल पहुचने पर मुझे राज ने बताया कि, पापा 8 बजे तक वहाँ रुके थे. राज और अंकल दोनो ने मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर मैं उपर अंकल के पास ही बैठा रहा.

इसके बाद 9:30 बजे मेहुल आ गया. निक्की की घटना के बाद मेरी मेहुल से ज़्यादा बात नही हो रही थी. लेकिन आज पहली बार मेहुल ने मुझे बर्थ'डे विश नही किया था. छोटी माँ और अमि निमी के बाद कीर्ति और मेहुल ही दो ऐसे लोग थे. जो मेरे दिल के बहुत ज़्यादा करीब थे.

लेकिन आज के दिन मुझे उन दोनो की ही बातें इस तरह से चुभ रही थी. जिसके बारे मे मैं उन से कुछ कह ही नही सकता था. अभी भी मेरी मेहुल से ज़्यादा कोई बात नही हुई. मेरी जो भी बात हुई. अंकल के विषय मे ही हुई. फिर राज के साथ मैं घर वापस आ गया.

घर आते आते हमे 10:00 बज गये थे. हमारे घर पहुचते ही आंटी ने हमारे लिए खाना लगाया. मुझे उम्मीद थी कि सब मेहुल के साथ ही खाना खा चुके होगे. लेकिन मुझे देख कर तब ताज्जुब हुआ. जब एक एक करके पहले रिया, फिर प्रिया और निक्की भी आकर डाइनिंग टेबल पर बैठ गयी और आंटी उन्हे भी खाना लगाने लगी.

तब आंटी ने बताया कि, अभी तक इन सबने भी तुम्हारी वजह से खाना नही खाया है. मैने एक नज़र उन सब के चेहरे पर डाली. रिया और निक्की का चेहरा खिला हुआ था. लेकिन प्रिया का चेहरा अभी भी गुस्से मे लग रहा था और वो खा जाने वाली नज़रो से मुझे ही घूरे जा रही थी.

मुझे प्रिया के इस गुस्से की वजह समझ मे नही आ रही थी. वो शाम को बात करने के लिए मुझे घर भी वापस लेकर आई थी. लेकिन दादा जी की बातों मे लग जाने और फिर मेरे हॉस्पिटल चले जाने की वजह से मेरी उस से बात नही हो सकी थी.

लेकिन ये प्रिया के नाराज़ होने की वजह नही हो सकती थी. क्योकि जब वो शाम को मुझे बात करने के लिए घर लेकर आई थी. तब भी वो बहुत गुस्से मे नज़र आ रही थी. अब ये तो वो ही जानती थी कि, वो मुझ पर किस बात को लेकर इतना ज़्यादा गुस्सा है.

खाना लग चुका था. लेकिन किसी ने खाना खाना शुरू नही किया था. सब को जैसे किसी बात का इंतजार हो. सब मेरी तरफ ही देख रहे थे और मैं सब के खाना शुरू करने का इंतजार कर रहा था. फिर अचानक रिया ने निक्की को कोहनी मारी. जिस से निक्की ने रिया को पलट कर देखा.

उन मे इशारे ही इशारे मे कोई बात हुई. फिर निक्की ने प्रिया को कोहनी मारी. प्रिया जैसे इस हमले के लिए तैयार नही थी. क्योकि उसका ध्यान तो मुझे घूर्ने मे लगा हुआ था. वो निक्की के कोहनी मारने से लड़खड़ा सी गयी और अपनी चेयर से गिरती गिरती बची.

उसने निक्की को गुस्से मे घूर कर देखा तो, निक्की ने उसे कुछ इशारा किया. वो निक्की का इशारा समझ गयी थी. वो अपनी जगह से उठी और फिर कहीं चली गयी. थोड़ी देर बाद वो अपने हाथ मे एक पॅकेट लेकर आई.

उसने मेरे पास आकर वो पॅकेट खोला. उसमे एक केक था. प्रिया ने केक डाइनिंग टेबल पर रखा और मुझे काटने को कहा. मुझे कुछ अटपटा सा लग रहा था. मैने आंटी से कहा.

मैं बोला "आंटी ये सब क्या है. मुझे इस सब की आदत नही है. मैने कभी अपना जनम दिन इस तरह से नही मनाया है. आप चाहे तो मेहुल से पूछ सकती है."

आंटी बोली "हमे मेहुल से कुछ पूछने की ज़रूरत नही है. वो हमे कल ही इस बारे मे बता चुका था कि, तुम्हे ये सब पसंद नही है. लेकिन ये प्रिया नही मानी. इसने ये केक कही से मँगाया नही है. बल्कि खुद अपने हाथ से तैयार किया है. अब तुम्हे केक काटना है या नही तुम इस बात का फ़ैसला तुम और प्रिया आपस मे मिलकर कर लो."

लेकिन प्रिया का चेहरा देखते ही मेरी बोलती बंद हो गयी. मेरी उस से कुछ भी कहने की हिम्मत नही हुई. क्योकि मैं उसके गुस्से से मुझे घूर्ने से मैं ये तो समझ चुका था कि, वो मुझसे ही किसी बात पर गुस्सा है. लेकिन मेरी समझ मे ये नही आ रहा था कि, वो किस बात को लेकर इतना गुस्सा है.

जब मैं प्रिया से कुछ नही बोला तो, मुझे खामोश देख कर रिया और निक्की केक काटने की जल्दी मचाने लगे. तब राज ने कहा.

राज बोला "चलो यार, अब देर मत करो. जल्दी से केक कतो."

राज की बात सुनकर सब खड़े हो गये. उस समय वहाँ सच मे किसी पार्टी की तरह का महॉल बना हुआ था. सब के चेहरे हँसी खुशी से भरे हुए थे. उनके खुशी भरे चेहरों को देख कर मैं भी खड़ा हो गया. मेरे खड़े होते ही रिया और निक्की भी मेरे पास आकर खड़ी हो गयी. प्रिया तो पहले से ही मेरे पास ही खड़ी थी. मैने केक काटा और प्रिया ने केक का टुकड़ा उठा कर मेरे मूह मे ठूंस दिया.

इसे ठुसना इसलिए कहा जाएगा. क्योकि उसके चेहरे पर गुस्सा अभी था. उसके केक खिलाने से मुझे ऐसा लगा. जैसे कि बकरे को हलाल करने के पहले खिलाया पिलाया जा रहा हो. मैने सबको अपने हाथो से केक खिलाया. इसके बाद सबने मिलकर खाना खाया. खाना खाते समय और खाने के बाद प्रिया को छोड़ कर, सबसे मेरी इधर उधर की बातें होती रही.

उस समय मुझे ऐसा लग रहा था. जैसे मैं राज के परिवार के साथ नही बल्कि अपने ही परिवार के साथ हूँ. मैं अपने आपको उनके परिवार का ही एक हिस्सा महसूस कर रहा था. काफ़ी देर तक मेरी उन सब से बातें होती रही. फिर 11:15 बजे मैने सब से गुड नाइट कहा और अपने कमरे की तरफ चल पड़ा.

कल रात के बाद से आज मैं अपने कमरे मे जा रहा था. मेरे मन मे जहाँ राज के परिवार के लोगों के प्यार को देख कर खुशी थी. वही कीर्ति की बात को लेकर उदासी भी थी. मैं इसी कशमकश मे उलझा हुआ अपने कमरे तक पहुच गया.

लेकिन कमरे का दरवाजा खोलते ही मैं चौक पड़ा. मैने एक नज़र कमरे पर डाली. फिर पलट कर वापस राज के परिवार के लोगों की तरफ देखा. वो सब मुझे देख कर मुस्कुरा रहे थे. मुझे दरवाजे पर ही यूँ खड़ा देख कर निक्की मेरे पास आने लगी.

65

Mera andaja sahi nikla tha. Mere pichhe priya aur nikki khadi thi. Maine ek najar dono ko chehre par dali. Nikki mujhe dekh kar muskurane lagi thi. Lekin priya kuch me lag rahi thi. Dono ko apne samne dekh kar ek pal ke liye mai chauka to jarur tha. Lekin mere upar chhoti maa ke samjhane ka aisa asar hua tha, ki maine bina kisi bat ki parwah kiye huye, un dono se kaha.

Mai bola "aap log aise chhup chhup kar meri bat kyo sun rahi thi. Yadi aap logon ko meri bat sunna hi thi to, yaha mere pas baith kar bhi sun sakti thi."

Meri bat sun kar bhi priya ka muh fula hi raha. Lekin nikki ne kaha.

Nikki boli "hum dono to yaha tahalne aaye the. Lekin aapko yaha baithe dekh kar ruk gaye. Hum yadi samne aa gaye hote to, aap apni bat karna hi band kar dete. Isliye hum log pichhe hi khade hokar aapki bat sunne lage."

Mai bola "lekin aap log kab mere pichhe aakar khadi ho gayi. Mujhe to kuch pata hi nahi chala."

Nikki boli "jab aap apni chhoti maa ko marne ki bat bolne ke upar se gussa kar rahe the. Tabhi hum log aaye the."

Mai samajh gaya ki, in logon ne meri aur keerti ke baare me chhoti maa se huyi sabhi bat sun li hai. Ab ye to sirf nikki hi janti hai ki, meri gf kaun hai. Wo jarur mujhse is baare me janna chahegi. Mai abhi isi baare me soch raha tha ki, nikki ne mujhe tokte huye kaha.

Nikki boli "aap chinta mat kijiye. Jo kuch bhi humne suna hai. Hum kisi ko kuch nahi batayege."

Mai bola "thanks, lekin aap log yaha akeli kaise hai. Aap log to dada ji ke sath aayi thi."

Nikki boli "dada ji apne dosto ke sath andar walk kar rahe the. Hum dono yaha bahar tahal rahe the. Humne unse kah diya tha ki, aap ghar chale jana. Hum dono bhi tahalne ke bad aa jayege."

Mai bola "lekin aaj aap logon ko achanak walk karne ka sauk kaise lag gaya."

Nikki boli "wo hum log ghar me baithe baithe bore ho rahe the. Isliye dada ji ke sath walk par aa gaye the."

Mai nikki se bat kar raha tha aur priya mujhe gusse se ghur rahi thi. Maine us se puchha.

Mai bola "tumko kya hua hai. Kya tumhara kisi se jhagda hua hai. Jo tumhara gusse me muh fula hua hai."

Priya gusse me boli "mujhe tumse jaruri bat karna hai."

Mai bola "bolo na. Maine kab tumhe kuch bolne se mana kiya hai."

Priya boli "yaha nahi, mujhe akele me kuch bat karna hai. Tum ghar chalo. Wahi chal kar bat karege."

Mujhe aur nikki dono ko priya ke is badle huye mijaj ka karan samajh me nahi aaya tha. Fir bhi uske is gusse ko dekh kar na to maine kuch us se aage puchha aur na hi nikki ne kuch kaha. Maine sirf itna kaha.

Mai bola "ok chalo."

Iske bad hum teeno ghar ke liye nikal pade. Lekin priya ka chehra abhi bhi gusse me hi lag raha tha. Usne saare raste bhar koi bhi bat nahi ki. Meri nikki se hi thodi bahut baten hoti rahi. Kuch hi der me hum ghar pahuch gaye.

Hum ghar pahuche to sabse pahle dada hall me baithe the. Mujhe dekhte hi un ne mujhe janam din ki mubarak bad di. Priya aur nikki bhi wahi the. Lekin dono me se kisi ne bhi mujhe b'day wish nahi kiya tha. Mujhe unka ye bartav bahut ajib laga.

Lekin mai ise andekha kar dada ji baten karne laga. Thodi der meri dada ji se idhar udhar ki baten hoti rahi. Fir jab mai unse hospital ke baare me bat karne laga to, unko jaise kuch yad aa gaya ho. Wo meri bat ko adhura chhod kar priya se bole.

Dada ji bole "priya beta, 8 baj gaye hai. Jara jakar dekho. Mehul abhi sokar utha hai ya nahi."

Mai dada ji ki bat sunkar chauk gaya. Priya abhi mehul ko dekhne ja pati. Us se pahle hi hume mehul aate huye dikh gaya. Use is tarah ghar me dekh kar mujhe gussa aa gaya. Mai uth khada hua aur us se kahne laga.

Mai bola "tujhe to abhi hospital me hona chahiye tha. Tu yaha kya kar raha hai. Kya rat bhar sokar bhi teri nind puri nahi huyi thi. Jo is tarah auncle ko akela chhod kar yaha aaram karne chala aaya. Tujhe aaram hi karna tha to, mujhe bol deta. Mai waha ruk jata."

Mujhe yu gussa karte dekh mehul ke koi bol nahi fute. Wo bebas sa dada ji ki taraf dekhne laga. Mujhe yu us par gussa karte dekh dada ji apni jagah se uthe aur mere pas aakar mujhe samajhane lage.

Dada ji bole "beta tum is par bekar me gussa kar rahe ho. Isko aisa karne ke liye maine kaha tha."

Mai dada ji ki bat sun kar chauke bina na rah saka. Maine dada ji se kaha.

Mai bola "dadu aapne. Magar aapne aisa kyo kiya. Aapko to pata hai ki, hum dono me se kisi na kisi ka, uncle ke pas rahna jaruri hai."

Dada ji bole "mujhe sab pata hai beta. Lekin mujhe laga ki, tum logon ko apni paari badalte rahna chahiye. Nahi to rajesh ki tabiyat ko thik karte karte, tum dono me se kisi ki bhi tabiyat kharab ho sakti hai. Isi bat ko lekar kal meri mehul se bat huyi thi. Mehul bola bhi tha ki yadi usne tum se puchhe bina kuch bhi kiya to, tum naraj ho jaoge. Isliye maine hi us se kaha tha ki, tumse mai bat kar luga. Lekin tum subah ghar hi nahi aaye the. Is vajah se meri tumse bat nahi ho saki."

Mai bola "lekin dadu. Ab raj waha din bhar se ruka hai. Wo bechara bhi to akela paresan hua hoga."

Dada ji bole "raj akela kaha tha. Raj 12 baje waha pahucha tha. Uske pahuchne ke bad mehul ghar aaya. Fir mehul ke ghar aate hi riya priya aur nikki waha pahuch gayi thi. Ye log sham ko 5 baje tak waha thi. Jab ye log waha se lautne lagi. Tab tumhare papa wahi the. Un ne kaha tha ki, wo 7-8 baje tak waha rukege. Kyoki unko apne kisi Dr. dost se bhi mil kar rajesh ki tabiyat ke baare me charcha karna hai. Jo 7 baje ke bad un se wahi milega."

Papa ka naam aate hi mujhe yad aaya ki, kal riya log papa ke sath dinner par gayi thi. Lekin abhi kisi se bhi meri is baare me bat nahi huyi thi. Mai abhi is bat ko soch raha tha. Tabhi dada ji ne kaha.

Dada ji bole "ab ek do din mehul ko rat me hospital me rukne do. Tum din me rukna."

Mai bola "dadu, mujhe kisi bhi samay waha rukne me koi paresani nahi hai. Paresani to is mehul ko hai. Ise rat ko 9 baje hi nind aane lagti hai."

Dada ji bole "wo to is liye kyoki ye din me nahi sota hai. Ab ye din me so liya hai to, ab bhala ise kaha nind aayegi. Waise bhi aise samay par isko apni nind par kabu karna aana chahiye. Ye iske liye bhi to ek chunoti hai."

Mai bola "thik hai dadu. Aap ko jo thik lage. Lekin abhi 8 baja hai. Mehul to waha 10 baje ke bad jayega. Aap kahe to tab tak ke liye mai waha chala jata hu."

Dada ji bole "mai tumko jane se kaha mana kar raha hu. Tum abhi jana chahte ho to chale jao."

Dada ji ki bat sunne ke bad maine kaha ki mai hospital ja raha hu. Jab mehul pahuchega tab mai raj ke sath aa jauga. Ye kah kar mai hospital chala gaya. Mai 8:30 baje hospital pahuch gaya. Mere hospital pahuchne par mujhe raj ne bataya ki, papa 8 baje tak waha ruke the. Raj aur uncle done ne mujhe b'day wish kiya. Fir mai upar uncle ke pas hi baitha raha.

Iske bad 9:30 baje mehul aa gaya. Nikki ki ghatna ke bad meri mehul se jyada bat nahi ho rahi thi. Lekin aaj pahli baar mehul ne mujhe b'day wish nahi kiya tha. Chhoti maa aur ami nimi ke bad keerti aur mehul hi do aise log the. Jo mere dil ke bahut jyada karib the.

Lekin aaj ke din mujhe un dono ki hi baten is tarah se chubh rahi thi. Jiske baare me mai un se kuch kah hi nahi sakta tha. Abhi bhi meri mehul se jyada koi bat nahi huyi. Meri jo bhi bat huyi. Uncle ke vishay me hi huyi. Fir raj ke sath mai ghar vapas aa gaya.

Ghar aate aate hume 10:00 ho gaya tha. Humare ghar pahuchte hi aunty ne hamare liye khana lagaya. Mujhe ummid thi ki sab mehul ke sath hi khana kha chuke hoge. Lekin mujhe dekh kar tab tajjub hua. Jab ek ek karke pahle riya, fir priya aur nikki bhi aakar dining table par baith gayi aur aunty unhe bhi khana lagane lagi.

Tab aunty ne bataya ki, abhi tak in sabne bhi tumhari vajah se khana nahi khaya hai. Maine ek najar un sab ke chehre par daali. Riya aur nikki ka chehra khila hua tha. Lekin priya ka chehra abhi bhi gusse me lag raha tha aur wo kha jane wali najro se mujhe hi ghoore ja rahi thi.

Mujhe priya ke is gusse ki vajah samajh me nahi aa rahi thi. Wo sham ko bat karne ke liye mujhe ghar bhi vapas lekar aayi thi. Lekin dada ji ki baton me lag jane aur fir mere hospital chale jane ki vajah se meri us se bat nahi ho saki thi.

Lekin ye priya ke naraj hone ki vajah nahi ho sakti thi. Kyoki jab wo sham ko mujhe bat karne ke liye ghar lekar aayi thi. Tab bhi wo bahut gusse me najar aa rahi thi. Ab ye to vo hi janti thi ki, wo mujh par kis bat ko lekar itna jyada gussa hai.

Khana lag chuka tha. Lekin kisi ne khana khana suru nahi kiya tha. Sab ko jaise kisi bat ka intejar ho. Sab meri taraf hi dekh rahe the aur mai sab ke khana suru karne ka intejar kar raha tha. Fir achanak riya ne nikki ko kohni maari. Jis se nikki ne riya ko palat kar dekha.

Un me ishare hi ishare me koi bat huyi. Fir nikki ne priya ko kohni maari. Priya jaise is hamle ke liye taiyar nahi thi. Kyoki uska dhyan to mujhe ghoorne me laga hua tha. Wo nikki ke kohni marne se ladkhada si gayi aur apni chair se girti girti bachi.

Usne nikki ko gusse me ghoor kar dekha to, nikki ne use kuch ishara kiya. Wo nikki ka ishara samajh gayi thi. Wo apni jagah se uthi aur fir kahi chali gayi. Thodi der bad wo apne hanth me ek packet lekar aayi.

Usne mere pas aakar wo packet khola. Usme ek cake tha. Priya ne cack dininig table par rakha aur mujhe kaatne ko kaha. Mujhe kuch atpata sa lag raha tha. Maine aunty se kaha.

Mai bola "aunty ye sab kya hai. Mujhe is sab ki aadat nahi hai. Maine kabhi apna janam din is tarah se nahi manaya hai. Aap chahe to mehul se puch sakti hai."

Aunty boli "hume mehul se kuch puchne ki jarurat nahi hai. Wo hume kal hi is baare me bata chuka tha ki, tumhe ye sab pasand nahi hai. Lekin ye priya nahi maani. Isne ye cack kahi se mangaya nahi hai. Balki khud apne hanth se taiyar kiya hai. Ab tumhe cake katna hai ya nahi tum is bat ka faisla tum aur priya aapas me milkar kar lo."

Lekin priya ka chehra dekhte hi meri bolti band ho gayi. Meri us se kuch bhi kahne ki himmat nahi huyi. Kyoki mai uske gusse se mujhe ghoorne se mai ye to samajh chuka tha ki, wo mujhse hi kisi bat par gussa hai. Lekin meri samajh me ye nahi aa raha tha ki, wo kis bat ko lekar itna gussa hai.

Jab mai priya se kuch nahi bola to, mujhe khamosh dekh kar riya aur nikki cake katne ki jaldi machane lage. Tab raj ne kaha.

Raj bola "chalo yar, ab der mat karo. Jaldi se cake kato."

Raj ki bat sunkar sab khade ho gaye. Us samay waha sach me kisi party ki tarah ka mahol bana hua tha. Sab ke chehre hansi khushi se bhare huye the. Unke khushi bhare chehron ko dekh kar mai bhi khada ho gaya. Mere khade hote hi riya aur nikki bhi mere pas aakar khadi ho gayi. Priya to pahle se hi mere pas hi khadi thi. Maine cake kata aur priya ne cake ka tukda utha kar mere muh me thus diya.

Ise thusna isliye kaha jayega. Kyoki uske chehre par gussa abhi tha. Uske cake khilane se mujhe aisa laga. Jaise ki bakre ko halal karne ke pahle khilaya pilaya ja raha ho. Maine sabko apne hanthon se cake khilaya. Iske bad sabne milkar khana khaya. Khana khate samay aur khane ke bad priya ko chhod kar, sabse meri idhar udhar ki baten hoti rahi.

Us samay mujhe aisa lag raha tha. Jaise mai raj ke parivar ke sath nahi balki apne hi parivar ke sath hu. Mai apne aapko unke parivar ka hi ek hissa mehsus kar raha tha. Kafi der tak meri un sab se baten hoti rahi. Fir 11:15 baje maine sab se good night kaha aur apne kamre ki taraf chal pada.

Kal rat ke bad se aaj mai apne kamre me ja raha tha. Mere man me jaha raj logon ke pyar ko dekh kar khushi thi. Wahi keerti ki bat ko lekar udasi bhi thi. Mai isi kashmkash me uljha hua apne kamre tak pahuch gaya.

Lekin kamre ka darwaja kholte hi mai chauk pada. Maine ek najar kamre par dali. Fir palat kar vapas raj logon ki taraf dekha. Wo sab mujhe dekh kar muskura rahe the. Mujhe darwaje par hi yu khada dekh kar nikki mere pas aane lagi.

 
66

मगर तभी आंटी ने निक्की को रोकते हुए कहा.

आंटी "अरे अब उसे आराम भी करने दो. तुम्हे जो भी बात करना है. सुबह कर लेना. अब तुम सब भी अपने कमरे मे जाकर सो जाओ."

आंटी की बात सुन कर निक्की हंस दी और फिर वो मेरे पास नही आई. सबने वही से मुझे फिर से गुड नाइट कहा और सब अपने अपने कमरे की तरफ चले गये. मैने भी अपने कमरे मे आकर कमरे का दरवाजा बंद लिया. मैने एक नज़र अपने बेड पर डाली. जिसमे इस समय बहुत से गिफ्ट पॅक रखे हुए थे.

उन गिफ्ट पॅक को देखते ही मुझे फिर उदासी ने घेर लिया. क्योकि अब मुझे बहुत ज़्यादा कीर्ति की याद सता रही थी. मैने भारी मन से अपने कपड़े बदले और फिर सारे गिफ्ट पॅक बेड के एक किनारे सरका कर, बेड पर टिक कर बैठ गया.

अब मेरे दिमाग़ मे कीर्ति के सिवा कुछ नही था. रह रह कर मेरी नज़र मेरे पास रखे हुए गिफ्ट पॅक पर जा रही थी. मेरी नज़र एक गिफ्ट पॅक पर पड़ी. जिसमे प्रिया लिखा हुआ था. ना जाने क्यो मगर प्रिया को लेकर मेरे मन मे एक अलग ही अहसास था. ना चाहते हुए भी मेरे दिल मे उसके लिए एक अलग सी ही जगह बन गयी थी.

उसके गुस्सा रहने की वजह मुझे पता नही चल सकी थी. लेकिन मैं इतना तो समझ चुका था कि वो मुझसे ही किसी बात को लेकर नाराज़ है. इसलिए जब मेरी नज़र उसके दिए गिफ्ट पॅक पर पड़ी तो, मैं अपने आपको रोक ना सका. मैने उसके दिए गिफ्ट पॅक को उठाया और उसे खोलने लगा.

प्रिया का गिफ्ट खोलते समय मेरी धड़कने बढ़ गयी थी. मेरे मन मे ये जानने की उत्सुकता थी कि प्रिया ने मुझे गिफ्ट मे क्या दिया है. मेरा सारा ध्यान प्रिया का गिफ्ट खोने मे लगा हुआ था. तभी मेरा मोबाइल बज उठा और अचानक से मोबाइल की रिंग टोन बजने से मैं चौक गया था. जिस की वजह से गिफ्ट पॅक मेरे हाथ से छूट कर बेड के नीचे गिर गया.

मैने कुछ पल अपने आपको शांत किया और फिर मोबाइल को देखा. मेहुल का कॉल आ रहा था. मेहुल का इतने समय कॉल आने से मुझे कुछ आशंका सी हुई और मैने जल्दी से कॉल उठाते हुए मेहुल से कहा.

मैं बोला "क्या हुआ. वहाँ सब ठीक तो है."

मेहुल बोला "कुछ नही हुआ. यहाँ सब ठीक है."

मैं बोला "फिर इतने समय कॉल क्यो किया."

मेहुल बोला "अबे तेरा कॉल नही आया तो मुझे ही कॉल करना पड़ा."

मैं बोला "मैने कब तुझे कॉल लगाने को कहा था."

मेहुल बोला "वाह बेटा. इतने सारे लोगों के बर्थ'डे गिफ्ट पाकर अपने दोस्त को थॅंक्स बोलना ही भूल गया."

मैं बोला "तूने मुझे कब विश किया. जो मैं तुझे थॅंक्स बोलू."

मेहुल बोला "अबे ये सारा किया धरा मेरा ही तो था. नही तो यहाँ किसको मालूम था कि, आज तेरा बर्थ'डे है."

मैं बोला "कुछ भी हो पर तूने मुझे विश तो नही किया है."

मेहुल बोला "भाई विश करने के लिए ही तो तेरे कॉल का इंतजार कर रहा था."

मैं बोला "ये क्या बात हुई. मुझे क्या ज़रूरत पड़ी कि, तेरी विश लेने के लिए तुझे कॉल करूँ."

मेहुल बोला "यार मैं सोच रहा था कि तू मेरे गिफ्ट को देख कर ज़रूर मुझे कॉल करेगा. इसीलिए मैने तुझे विश नही किया था कि, जब तू कॉल करेगा. तब मैं तुझे विश कर दूँगा. लेकिन मुझे लगा कि तूने अभी तक मेरा गिफ्ट देखा ही नही है. इसलिए अब मुझे विश करने के लिए खुद कॉल करना पड़ा."

मैं बोला "हाँ अभी मैने कोई गिफ्ट नही देखा है. लेकिन आज तेरे जैसे कंजूस को मुझे गिफ्ट देने का ख़याल कैसे आ गया."

मेहुल बोला "ये सब बातें छोड़, पहले मेरा गिफ्ट देख और बता कि कैसा है."

मेहुल की बात सुनकर मैने वहाँ रखे गिफ्ट मे से मेहुल का गिफ्ट निकाला और उसे खोला. उसमे एक मोबाइल था. उसे देखते हुए मैने मेहुल से कहा.

मैं बोला "अबे तुझे मोबाइल ही गिफ्ट करना था तो कोई अच्छा सा करना था. ये कौन सा सस्ता वाला मोबाइल गिफ्ट किया है."

मेहुल बोला "तुझसे किसने कहा कि मैने तुझे ये मोबाइल गिफ्ट किया है. मैने तो तुझे बस इस मोबाइल का सिम कार्ड गिफ्ट किया है."

ये बोल कर मेहुल हँसने लगा. मैने उस से पुछा.

मैं बोला "तो फिर ये मोबाइल किसका है."

मेहुल बोला "ये मोबाइल भी तुझे गिफ्ट मे ही मिला है. मैने तो तुझे बस इसमे यहाँ का सिम कार्ड डाल कर तुझे दिया है."

मैं बोला "मगर ये किसने गिफ्ट मे दिया है."

मेहुल बोला "अबे इतनी जल्दी भूल गया. कीर्ति ने तेरे सामने ही तो इसे मेरे बेग मे रखा था. उसने तुझे जनम दिन के पहले इसके बारे मे बताने को मना किया था. इसलिए मैने तुझे इसके बारे मे कुछ नही बताया था. कल राज से एक सिम कार्ड खरीद कर इसे पॅक करके तेरे कमरे मे रख दिया था. सोचा था कि आज सुबह जब तू यहाँ सब के गिफ्ट के साथ इसे रखा देखेगा तो, मुझे कॉल ज़रूर करेगा. लेकिन तूने तो इसे अभी तक देखा भी नही था."

मैं बोला "लेकिन इस मोबाइल की ज़रूरत क्या थी. मेरे पास तो पहले से ही मोबाइल है."

मेहुल बोला "तेरे पास मोबाइल है. लेकिन अकल ज़रा भी नही है. मैने तो यहाँ आते ही अपने दूसरे मोबाइल का सिम कार्ड बदल लिया था. ताकि मुझे कॉल करने मे रोमिंग ना लगे. लेकिन तू अभी भी वही सिम कार्ड चला रहा है. शायद इसी वजह से उसने तुझे ये मोबाइल गिफ्ट किया है."

मेहुल की ये बात सुनते ही मेरा दिल रो पड़ा. सच मे कीर्ति को मेरा कितना ख़याल था. वो मेरी हर आदत को जानती थी. उसे पता था कि मैं खुद के लिए यहा ज़रा भी समय नही निकल पाउन्गा. इसलिए उसने मेरे लिए सब कुछ की तैयारी पहले से ही कर के रख दी थी.

जब सब कुछ वो जानती थी. तब क्या वो ये नही जानती थी कि उसकी शादी से मुझे कितनी तकलीफ़ होगी. फिर उसने ऐसा क्यो किया. क्या उसे ऐसा करते हुए एक पल के लिए भी मेरा ख़याल नही आया था. क्या उसे एक पल के लिए भी ये महसूस नही हुआ कि, इस सब से मेरे उपर क्या बीतेगी.

मैं अभी ये सब ही सोच रहा था कि, मेहुल की बात ने मुझे मेरी सोच से बाहर निकाल दिया. मेहुल ने कहा.

मेहुल बोला "क्या सोचने लगा. क्या तुझे उसका ऐसा करना अच्छा नही लगा."

मैने अपने मन की बात को मेहुल से छुपाते हुए कहा.

मैं बोला "ऐसी कोई बात नही है. मैं तो ये सोच रहा था कि, उसके पास इतना पैसा कहाँ से आ गया. क्या उसने तुझे बताया है."

मेहुल बोला "नही मुझे इसके बारे मे कुछ नही पता. उसने हमारे यहाँ पहुचने के बाद मुझे बताया था कि, उसने तुम्हे जनम दिन का गिफ्ट देने के लिए मोबाइल रखा है और मैं उस मोबाइल मे यहाँ का सिम कार्ड डाल कर, तुम्हे तुम्हारे जनम दिन के दिन गिफ्ट कर दूं."

मैं समझ गया था कि मेहुल इस बारे मे कुछ नही जानता है. मैने मेहुल का ध्यान इस बात पर से हटाने के लिए अपनी बात को बदलते हुए कहा.

मैं बोला "चल छोड़ इस बात को और ये बता कि, तू रात को वहाँ जाग सकेगा या नही. यदि तुझे रुकने मे कोई परेशानी हो रही है तो, तू वापस आजा. मैं वहाँ रात को रुक जाउन्गा."

मेहुल बोला "नही यार. मुझे कोई परेशानी नही हो रही है. तू चिंता क्यो करता है. यदि मुझसे रात को यहाँ रुकते नही बना तो, कल से तुझे ही रोक दूँगा. अब तू आराम कर, मैं पापा के पास जाता हूँ."

ये कह कर मेहुल ने कॉल रख दिया. उसके कॉल रखने के बाद मैने कीर्ति का दिया हुआ मोबाइल हाथ मे लिया और प्यार से उसे देखने लगा. ना जाने कब मेरी आँखों मे नमी छा गयी थी. मुझे सच मे कीर्ति की बहुत कमी अखर रही थी. मेरा मन उसे कॉल करने को कर रहा था. लेकिन चाह कर भी मैं ऐसा नही कर पा रहा था.

मैने टाइम देखा तो 11:30 बज चुके थे. आज कीर्ति का कॉल आने का नाम ही नही ले रहा था. मेरी समझ मे ये नही आ रहा था कि, नाराज़ तो मैं उस से हूँ. फिर वो मुझे मनाने के लिए कॉल क्यो नही कर रही है. उसे तो आज दिन भर मुझे मनाने की कोशिश करना चाहिए थी. लेकिन उसने तो सुबह के बाद से मुझे एक भी कॉल नही किया.

यही सब सोचते हुए मैने कीर्ति के दिए मोबाइल को चालू कर दिया. मोबाइल के चालू होते ही एक के बाद एक, तीन मेसेज आ गये. मसेज किसी अंजान नंबर से आए थे. लेकिन मेसेज देखते ही मैं समझ गया कि, ये मेसेज कीर्ति ने ही किए है.

कीर्ति के मेसेज

"तुम हँसते हो मुझे हसाने के लिए.

तुम रोते हो मुझे रुलाने के लिए.

तुम यदि रूठ जाओगे मुझसे.

तो मैं मर जाउन्गी तुम्हे मनाने के लिए."

"आए मौत तुझे गले लगाना चाहती हूँ.

कितनी वफ़ा है तुझ मे आज़माना चाहती हूँ.

उन्हो ने बहुत रुलाया है मुझे.

तेरा साथ मिले तो उन को रुलाना चाहती हूँ."

"एक बार सारी फीलिंग्स ने डिसाइड किया कि वो लोग हाइड न सीक खेलेंगे.

दर्द ने काउंटिंग स्टार्ट की और बाकी फीलिंग्स छुप गयी.

झूट पेड़ के पीछे छुपा और प्यार गुलाब की झाड़ियों के पीछे.

सब पकड़े गई सिवाए प्यार के, यह देख जेलसी ने दर्द को बता दिया कि प्यार कहाँ छुपा है.

दर्द ने प्यार को खीच के निकाला तो कान्टो की वजह से प्यार की आँखे खराब हो गयी.

प्यार अँधा हो गया. यह देख कर गॉड ने दर्द को सज़ा सुनाई कि उसे जिंदगी भर प्यार के साथ रहना पड़ेगा.

तब से प्यार अँधा है और जहाँ भी जाता है दर्द साथ होता है."

कीर्ति के तीनो मेसेज मे मुझे जो प्यार और दर्द नज़र आया था. उसे देख कर मैं अपनी आँखों को ना तो छलकने से रोक पाया और ना ही खुद को कीर्ति को मेसेज करने से रोक पाया. मैने भी उसका जबाब उसी दर्द भरे अंदाज मे भेजा.

मेरे मेसेज

"आँखे क्यू हुई मेरी नम कभी सोचना.

क्यूँ मिला मुझे इतना गम कभी सोचना.

प्यार तो हम दोनो ने किया था लेकिन.

सिर्फ़ मुझ पर ही क्यूँ हुआ ये सितम कभी सोचना."

मेरे मेसेज करते ही उस नंबर से कॉल आने लगा. जैसे उसे इसका ही इंतजार रहा हो. मैने धड़कते दिल से कॉल उठाया और कहा.

मैं बोला "हेलो".

दूसरी तरफ कीर्ति ही थी. उसने मेरी आवाज़ सुनते ही कहा.

कीर्ति बोली "जान प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो. मैने तुम्हे बहुत तकलीफ़ पहुचाई है. प्लीज़ जान मुझे माफ़ कर दो."

ये कह कर वो सिसकने लगी. उसकी आँखों की नमी उसकी बातों मे साफ झलक रही थी. मेरा मन तो उसे दो चार बातें सुनाने का था. लेकिन उसकी ये हालत देख कर मुझसे उसे कुछ कहते ना बना. मैने सिर्फ़ इतना कहा.

मैं बोला "तुमने ऐसा क्यों किया. क्या ऐसा करते हुए तुम्हे मेरा ज़रा भी ख़याल नही आया. क्या तुमने ऐसा करने के पहले एक पल के लिए भी ये सोचा था कि, इस सब से मुझ पर क्या गुज़रेगी."

कीर्ति बोली "जान मुझे नही मालूम था कि, ये बात तुम्हे इस तरह पता चल जाएगी. मैने सोचा था कि, मैं ये बात तुम्हे खुद बताउन्गी."

मैं बोला "ये बात मुझे किस तरह से पता चली. इस बात से क्या फरक पड़ता है. तुम्हारे बताने से ये सच बात, झूठ तो हो नही जाएगी. ये सच बदल तो नही जाएगा कि, तुम्हारी सगाई तुम्हारी मर्ज़ी से हुई है."

कीर्ति बोली "जान प्लीज़ मेरा विस्वास करो. तुम जैसा सोच रहे हो. वैसा कुछ भी नही है. मैने जो कुछ भी किया है. सिर्फ़ और सिर्फ़ तुम्हे ही अपने मन मे बसा कर किया है. मेरे लिए तो मेरा सब कुछ तुम ही हो. मैं तुम्हारे सिवा किसी का होने की सोच भी नही सकती."

मैं बोला "यदि ऐसा है तो, फिर तुमने इस सगाई के लिए हाँ क्यो कहा. तुमने यदि चाहती तो ये सगाई हरगिज़ नही होती."

कीर्ति बोली "जान तुम्हारा कहना सच है. लेकिन पहले मेरी पूरी बात को सुन लो. उसके बाद बोलो कि मैने ग़लत किया है या सही किया है."

मैं बोला "ठीक है बोलो."

कीर्ति बोली "जान तुमको मालूम है कि, पापा का सारा बिज़्नेस मौसा जी की ही देन है. पापा ने मौसा जी की मदद से अपना ये बिज़्नेस शुरू किया था और ये अच्छा भी चल रहा था. लेकिन कुछ समय से पापा के बिज़्नेस की हालत सही नही चल रही थी. मगर पापा को बार बार बिज़्नेस के लिए मौसा जी की मदद लेना अच्छा नही लग रहा था. पापा के बिज़्नेस से जुड़े कुछ लोगों ने पापा की इसमे मदद की और पापा का बिज़्नेस फिर से सही चलने लगा. पापा को इसमे मदद करने वालों मे एक रॉय अंकल भी है."

रॉय अंकल का नाम सुनते ही मैने बात को बीच मे काटते हुए कहा.

मैं बोला "क्या तुम उन्ही रॉय अंकल की बात कर रही हो. जो अंकल के साथ इलाज के लिए यहाँ मुंबई आए थे."

कीर्ति बोली "हाँ मैं उन्ही की बात कर रही हूँ. उन्हो ने पापा को बिज़्नेस मे सभालने मे बहुत मदद की है. इसी सिलसिले मे उनका हमारे घर आना जाना भी लगा रहता था. जिस वजह से उनके और हमारे परिवारों के बीच भी अच्छे रिश्ते बन गये थे. इधर मम्मी को मेरे लिए लड़का देखने की जल्दी थी. उन्होने ये ही बात रॉय आंटी के सामने बातों बातों मे रखी तो, रॉय आंटी ने अपने बेटे सौरव के लिए मेरा हाथ माँग लिया."

मैं बोला "इसका मतलब ये है कि तुम अपने पापा मम्मी की खुशी के लिए इस शादी के लिए तैयार हुई हो. ये तो तुम अपने मम्मी पापा के लिए कर रही हो. इसमे तुम्हे मेरा ख़याल कहाँ आया."

कीर्ति बोली "पूरी बात तो सुनो. मम्मी और आंटी की बात हो जाने के बाद ये बात पापा और रॉय अंकल को पता चली. तब पापा और रॉय अंकल ने कहा कि अभी हम दोनो की शादी की उमर नही है. लेकिन मम्मी और आंटी इस बात को मानने को तैयार नही थी. तब पापा और अंकल ने इस बात का फ़ैसला मेरे और सौरव के उपर छोड़ दिया. मैने तो मम्मी से शादी के लिए साफ मना कर दिया था. पर उनकी बात मान कर एक बार सौरव से मिलने को तैयार हो गयी. सौरव से मेरी बात हुई तो, उसने पहले ही बोल दिया कि, वो किसी और लड़की को प्यार करता है."

कीर्ति की ये बात सुन कर जहाँ एक तरफ मेरी खुशी का कोई ठिकाना नही था. वही दूसरी तरफ मुझे ऐसा लगा. जैसे कीर्ति ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार दी हो. मैने गुस्से मे कहा.

मैं बोला "तब तुम्हे इस शादी के लिए हाँ कहने की क्या ज़रूरत थी. हमारा काम तो सौरव के ना कहने से ही हो जाता."

कीर्ति बोली "जान पूरी बात तो सुनो. मैं भी जानती थी कि, हमारा काम सौरव के ना कहने से हो जाएगा. लेकिन सौरव की बात सुनकर मेरे मन मे बात आई कि, जब ऐसी बात थी तो, फिर ये मुझसे मिलने क्यो आया. इसने सीधे अपने मम्मी पापा से ये बात क्यो नही बता दी. इसलिए मैने सौरव से कहा कि, जब ऐसी बात है तो, फिर वो मुझसे मिलने क्यो आया. उसने ये बात खुद अपने मम्मी पापा को क्यो नही बता दी. तब सौरव ने बताया कि, वो अपनी पढ़ाई पूरी होने के पहले और उसे कोई जॉब मिल जाने तक, ये बात अपने मम्मी पापा को बताना नही चाहता है. इसलिए वो मुझसे मिलने आया है. ताकि मैं इस शादी के लिए मना कर दूं."

अपनी खुशी और उत्सुकता की वजह से, मुझसे फिर नही रहा गया और मैं फिर बीच मे बोल पड़ा.

मैं बोला "तो तुम्हे ऐसा कर देना था. इस से हमारी परेशानी भी दूर हो जाती और सौरव की परेशानी भी दूर हो जाती."

मुझे फिर बात के बीच मे टोकते देख कर कीर्ति ने प्यार भरा गुस्सा दिखाते हुए कहा.

कीर्ति बोली "जान ये क्या है."

मैं बोला "क्यो, क्या हुआ. क्या मैं कुछ ग़लत बोल रहा हूँ."

कीर्ति ने फिर प्यार भरे गुस्से मे कहा.

कीर्ति बोली "जान क्या तुम थोड़ी देर चुप होकर मेरी बात नही सुन सकते. मैं एक एक करके सब बात बता रही हूँ ना."

मैं बोला "सॉरी, अब मैं बीच मे नही बोलुगा. तुम अपनी बात बोलो."

कीर्ति बोली "सौरव की बात सुन कर मुझे भी उतनी ही खुशी हुई थी. जितनी अभी तुम्हे हो रही है. मगर फिर मैने सोचा कि मेरे सौरव से शादी करने के लिए मना कर देने से सौरव की परेशानी तो दूर हो जाएगी. लेकिन मेरी परेशानी तब भी जहाँ की तहाँ बनी रहेगी. क्योकि मम्मी तो मेरे लिए लड़का ढूँढना सुरू कर चुकी है. वो सौरव के बाद किसी दूसरे की तलाश शुरू कर देगी. ये बात मेरे मन मे आते ही मैने सौरव से कहा कि, यदि मैं शादी के लिए अपने घर मे मना करूगी तो, मेरे घर वाले इसकी वजह पुछेगे. अब यदि मैं उन्हे ये वजह बता देती हूँ कि, तुम किसी लड़की से प्यार करते हो तो, मेरी मम्मी ज़रूर तुम्हारी मम्मी को ये बात बताएगी. तब तुम क्या करोगे."

मैं बोला "हाँ ये बात तो तुमने ठीक कही. उसके घर मे पता चल जाने से उसकी परेशानी और भी बढ़ जाती."

कीर्ति बोली "मुझे उसकी परेशानी से कोई मतलब नही था. मैं तो सिर्फ़ अपनी मम्मी के सर पर से अपने लिए लड़का ढूँढने का भूत उतारना चाहती थी. इसलिए सौरव के मन मे ये डर पैदा कर दिया. जब उसने मेरी बात सुनी तो उसे भी तुम्हारी तरह मेरी बात सही लगी. तब उसने मुझसे ही पूछा कि वो क्या करे, जिससे उसकी मेरे साथ शादी भी ना हो, और उसके घर मे उसकी बात का पता भी ना लगे."

मैं बोला "तब तुमने क्या कहा."

कीर्ति बोली "मैने सौरव से पूछा कि उसे अपनी पढ़ाई पूरा करने और जॉब मिलने मे कितना समय लगेगा. तब उसने बताया कि ये उसके ग्रॅजुयेशन का अंतिम साल है और इसके बाद वो एमबीए करना चाहता है. जिसको करने मे उसे 2 साल का समय लगेगा. एमबीए करते ही उसे कोई ना कोई जॉब मिल ही जाएगा. तब मैने उस से कहा कि उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने और जॉब मे लगने मे कम से कम 4 साल का समय लगना है. ऐसे मे यदि मैं शादी के लिए मना भी कर देती हूँ. तब भी उसके घर वाले उसके लिए कोई ना कोई लड़की देखते रहेगे. इस से अच्छा तो ये ही है कि वो मुझसे ही शादी करने के लिए हाँ कह दे."

कीर्ति की ये बात सुनकर मैं चौके बिना ना रह सका. मेरे चेहरे पर एक ही पल मे हज़ारों भाव आए और चले गये. लेकिन मैं उसके गुस्सा होने के डर से कुछ नही बोला. मैने सिर्फ़ इतना कहा.

मई बोला "फिर क्या हुआ. उसने क्या कहा."

मेरी बेचैनी और उत्सुकता को देख कीर्ति ने हंसते हुए कहा.

कीर्ति बोली "मेरी बात सुनकर उसकी भी ऐसी ही हालत हो गयी थी. जैसे अभी तुम्हारी है. उस से कुछ ना कहते बन रहा था. जब वो कुछ ना बोला. तब मैने ही उस से कहा कि, मैं सच मे शादी करने को नही कह रही हूँ. मैं तो सिर्फ़ शादी करने की हाँ करने को बोल रही हूँ. तुम शादी के लिए हाँ कर देना और फिर कह देना कि मेरे बालिग होने और अपने जॉब पर लगने तक तुम शादी नही करोगे. जब तुम्हारा जॉब लग जाएगा. तब तुम जिस से चाहे शादी कर लेना. मेरी बात सुन कर वो खुश हो गया और फिर उसने शादी के लिए हाँ कर दी."

मैं बोला "लेकिन ये सगाई का क्या लफडा है. जब शादी अभी नही होना तो, अभी से सगाई करने की क्या ज़रूरत थी."

कीर्ति बोली "ये बात तो मुझे भी नही मालूम थी. कल अचानक मम्मी ने मुझे बुलाया और कहा कि वो लोग शादी के लिए तैयार है. हम जल्द से जल्द तुम दोनो की शादी कर देना चाहते है. तब मैने सौरव से बात की तो उसने कहा कि, उसने अपने घर मे शादी के लिए हाँ तो की थी. मगर ये नही कहा था कि, वो अभी शादी नही करना चाहता है. इसलिए ये लफडा हो गया है."

कीर्ति की ये बात सुन कर मुझसे फिर नही रहा गया और मैं फिर बीच मे बोल दिया. मैने कहा.

मैं बोला "यदि वो ऐसे ही डरता रहा तो, ऐसे मे उस से तुम्हारी शादी भी हो जाएगी."

कीर्ति बोली "चुप करो. ऐसा कुछ नही होगा. सौरव की बात सुन ने के बाद मैने उस से साफ कह दिया था कि, वो चाहे जैसे भी हो, इस सगाई को रोके. तब उस ने अपने मम्मी पापा से बात की थी. जिस वजह से कल रॉय अंकल आंटी सौरव के साथ घर आए थे. कल जब मम्मी से तुम्हारी बात हुई थी. तब हम लोगों मे इसी बात को लेकर चर्चा चल रही थी. देर रात तक सब सौरव को समझाने की कोशिश करते रहे कि, सगाई करने मे कुछ नही जाता. लेकिन वो किसी भी हालत मे सगाई के लिए तैयार नही था. उसने साफ कह दिया कि, वो अपने जॉब पर लगने के पहले और मेरे बालिग होने तक इस बारे मे सोच भी नही सकता. बाद मे सौरव की बात से सभी सहमत हो गये और फिर सगाई टल गयी."

कीर्ति की ये बात सुन कर मुझे ऐसा लगा. जैसे मेरा सब कुछ मुझे वापस मिल गया हो. मेरी खोई हुई खुशी मुझे वापस मिल चुकी थी. लेकिन फिर भी मेरे मन मे बहुत से सवाल उठ रहे थे. जिसकी वजह से मैं इस खुशी को ना तो महसूस कर पा रहा था, और ना ही खुश हो पा रहा था.

66

Magar tabhi aunty ne nikki ko rokte huye kaha.

Aunty "are ab use aaram bhi karne do. Tumhe jo bhi bat karna hai. Subah kar lena. Ab tum sab bhi apne kamre me jakar so jao."

Aunty ki bat sun kar nikki hans di aur fir wo mere pas nahi aayi. Sabne wahi se mujhe fir se good night kaha aur sab apne apne kamre ki taraf chale gaye. Maine bhi apne kamre me aakar kamre ka darwaja band liya. Maine ek najar apne bed par dali. Jisme is samay bahut se gift pack rakhe huye the.

Un gift pack ko dekhte hi mujhe fir udasi ne gher liya. Kyoki ab mujhe bahut jyada keerti ki yad sata rahi thi. Maine bhari man se apne kapde badle aur fir sare gift pack bed ke ek kinare sarka kar, bed par tik kar baith gaya.

Ab mere dimag me keerti ke siwa kuch nahi tha. Rah rah kar meri najar mere pas rakhe huye gift pack par ja rahi thi. Meri najar ek gift pack par padi. Jisme priya likha hua tha. Na jane kyo magar priya ko lekar mere man me ek alag hi aehsas tha. Na chahte huye bhi mere dil me uske liye ek alag si hi jagah ban gayi thi.

Uske gussa rahne ki vajah mujhe pata nahi chal saki thi. Lekin mai itna to samajh chuka tha ki wo mujhse hi kisi bat ko lekar naraj hai. Isliye jab meri najar uske diye gift pack par padi to, mai apne aapko rok na saka. Maine uske diye gift pack ko uthaya aur use kholne laga.

Priya ka gift kholte samay meri dhadkane bad gayi thi. Mere man me ye janne ki utsukta thi ki priya ne mujhe gift me kya diya hai. Mera sara dhyan priy a ka gift khone me laga hua tha. Tabhi mera mobile baj utha aur achanak se mobile ki ring tone bajne se mai chauk gaya tha. Jis ki vajah se gift pack mere hath se chhut kar bed ke niche gir gaya.

Maine kuch pal apne aapko shant kiya aur fir mobile ko dekha. Mehul ka call aa raha tha. Mehul ka itne samay call aane se mujhe kuch asanka si huyi aur maine jaldi se call uthate huye mehul se kaha.

Mai bola "kya hua. Waha sab thik to hai."

Mehul bola "kuch nahi hua. Yaha sab thik hai."

Mai bola "fir itne samay call kyo kiya."

Mehul bola "abe tera call nahi aaya to mujhe hi call karna pada."

Mai bola "maine kab tujhe call lagane ko kaha tha."

Mehul bola "wah beta. Itne sare logon ke b'day gift pakar apne dost ko thanks bolna hi bhul gaya."

Mai bola "tune mujhe kab wish kiya. Jo mai tujhe thanks bolu."

Mehul bola "abe ye sara kiya dhara mera hi to tha. Nahi to yaha kisko malum tha ki, aaj tera b'day hai."

Mai bola "kuch bhi ho par tune mujhe wish to nahi kiya hai."

Mehul bola "bhai wish karne ke liye hi to tere call ka intejar kar raha tha."

Mai bola "ye kya bat huyi. Mujhe kya jarurat padi ki, teri wish lene ke liye tujhe call karu."

Mehul bola "yar mai soch raha tha ki tu mere gift ko dekh kar jarur mujhe call karega. Isiliye maine tujhe wish nahi kiya tha ki, jab tu call karega. Tab mai tujhe wish kar duga. Lekin mujhe laga ki tune abhi tak mera gift dekha hi nahi hai. Isliye ab mujhe wish karne ke liye khud call karna pada."

Mai bola "han abhi maine koi gift nahi dekha hai. Lekin aaj tere jaise kanjus ko mujhe gift dene ka khayal kaise aa gaya."

Mehul bola "ye sab baten chhod, pahle mera gift dekh aur bata ki kaisa hai."

Mehul ki bat sunkar maine waha rakhe gift me se mehul ka gift nikala aur use khola. Usme ek mobile tha. Use dekhte huye maine mehul se kaha.

Mai bola "abe tujhe mobile hi gift karna tha to koi acha sa karna tha. Ye kaun sa sasta wala molile gift kiya hai."

Mehul bola "tujhse kisne kaha ki maine tujhe ye mobile gift kiya hai. Maine to tujhe bas is mobile ka sim card gift kiya hai."

Ye bol kar mehul hansne laga. Maine us se puchha.

Mai bola "to fir ye mobile kiska hai."

Mehul bola "ye mobile bhi tujhe gift me hi mila hai. Maine to tujhe bas isme yaha ka sim card dal kar tujhe diya hai."

Mai bola "magar ye kisne gift me diya hai."

Mehul bola "abe itni jaldi bhul gaya. Keerti ne tere samne hi to ise mere beg me rakha tha. Usne tujhe janam din ke pahle iske baare me batane ko mana kiya tha. Isliye maine tujhe iske baare me kuch nahi bataya tha. Kal raj se ek sim card kharid kar ise pack karke tere kamre me rakh diya tha. Socha tha ki aaj subah jab tu yaha sab ke gift ke sath ise rakha dekhega to, mujhe call jarur karega. Lekin tune to ise abhi tak dekha bhi nahi tha."

Mai bola "lekin is mobile ki jarurat kya thi. Mere pas to pahle se hi mobile hai."

Mehul bola "tere pas mobile hai. Lekin akal jara bhi nahi hai. Maine to yaha aate hi apne dusre mobile ka sim card badal liya tha. Taki mujhe call karne me roming na lage. Lekin tu abhi bhi wahi sim card chala raha hai. Shayad isi vajah se usne tujhe ye mobile gift kiya hai."

Mehul ki ye bat sunte hi mera dil ro pada. Sach me keerti ko mera kitna khayal tha. Wo meri har aadat ko janti thi. Use pata tha ki mai khud ke liye yaha jara bhi samay nahi nikal pauga. Isliye usne mere liye sab kuch ki taiyari pahle se hi kar ke rakh di thi.

Jab sab kuch wo janti thi. Tab kya wo ye nahi janti thi ki uski shadi se mujhe kitni taklif hogi. Fir usne aisa kyo kiya. Kya use aisa karte huye ek pal ke liye bhi mera khayal nahi aaya tha. Kya use ek pal ke liye bhi ye mehsus nahi hua ki, is sab se mere upar kya bitegi.

Mai abhi ye sab hi soch raha tha ki, mehul ki bat ne mujhe meri soch se bahar nikal diya. Mehul ne kaha.

Mehul bola "kya sochne laga. Kya tujhe uska aisa karna acha nahi laga."

Maine apne man ki bat ko mehul se chhupate huye kaha.

Mai bola "aisi koi bat nahi hai. Mai to ye soch raha tha ki, uske pas itna paisa kaha se aa gaya. Kya usne tujhe bataya hai."

Mehul bola "nahi mujhe iske baare me kuch nahi pata. Usne hamare yaha pahuchne ke bad mujhe bataya tha ki, usne tumhe janam din ka gift dene ke liye mobile rakha hai aur mai us mobile me yaha ka sim card dal kar, tumhe tumhare jaman din ke din gift kar du."

Mai samajh gaya tha ki mehul is baare me kuch nahi janta hai. Maine mehul ka dhyan is bat par se hatane ke liye apni bat ko badalte huye kaha.

Mai bola "chal chhod is bat ko aur ye bata ki, tu rat ko waha jaag sakega ya nahi. Yadi tujhe rukne me koi paresani ho rahi hai to, tu vapas aaja. Mai waha rat ko ruk jauga."

Mehul bola "nahi yar. Mujhe koi paresani nahi ho rahi hai. Tu chinta kyo karta hai. Yadi mujhse rat ko yaha rukte nahi bana to, kal se tujhe hi rok duga. Ab tu aaram kar, mai papa ke pas jata hu."

Ye kah kar mehul ne call rakh diya. Uske call rakhne ke bad maine keerti ka diya hua mobile hath me liya aur pyar se use dekhne laga. Na jane kab meri aankhon me nami chha gayi thi. Mujhe sach me keerti ki bahut kami akhar rahi thi. Mera man use call karne ko kar raha tha. Lekin chah kar bhi mai aisa nahi kar pa raha tha.

Maine time dekha to 11:30 baj chuka tha. Aaj keerti ka call aane ka naam hi nahi le raha tha. Meri samajh me ye nahi aa raha tha ki, naraj to mai us se hu. Fir wo mujhe manane ke liye call kyo nahi kar rahi hai. Use to aaj din bhar mujhe manane ki kosis karna chahiye tha. Lekin usne to subah ke bad se mujhe ek bhi call nahi kiya.

Yahi sab sochte huye maine keerti ke diye mobile ko chalu kar diya. Mobile ke chalu hote hi ek ke bad ek, teen msg aa gaye. Msg kisi anjan number se aaye the. Lekin msg dekhte hi mai samajh gaya ki, ye msg keerti ne hi kiye hai.

Keerti ke msg

"Tum haste ho mujhe hasane ke liye.

Tum rote ho mujhe rulane ke liye.

Tum yadi rooth jaoge mujhse.

To mai mar jaungi tumhe manane ke liye."

"Ae maut tujhe gale lagana chahti hu.

Kitni wafa hai tujh me aazmana chahti hu.

Un ne bahut rulaya hai mujhe.

Tera sath mile to un ko rulana chahti hu."

"Ek bar sari feelings ne decide kiya ki wo log hide n seek khelenge.

Dard ne counting start ki aur baki feelings chhup gayi.

Jhoot ped k peeche chhupa aur pyar gulab ki jhadiyon ke peechhe.

Sab pakde gai siwae pyar ke, Yeh dekh jealousy ne dard ko bata diya ki pyar kahan chhupa hai.

Dard ne pyar ko khich ke nikala to kaanto ki wajah se pyar ki aankhe kharab ho gayi.

Pyar andha ho gaya. Yeh dekh kar GOD ne dard ko saja sunai ki use jindagi bhar pyar k sath rehna padega.

Tab se pyar Andha hai aur jaha bhi jata hai dard Sath hota hai."

Keerti ke teeno msg me mujhe jo pyar aur dard najar aaya tha. Use dekh kar mai apni aankhon ko na to chhalakane se rok paya aur na hi khud ko keerti ko msg karne se rok paya. Maine bhi uska jabab usi dard bhare andaj me bheja.

Mere msg

"Aankhe kyu huyi meri num kabhi sochna.

Kyu mila mujhe itna gam kabhi sochna.

Pyar to hum dono ne kiya tha lekin.

Sirf mujh par hi kyu hua ye sitam kabhi sochna."

Mere msg karte hi us number se call aane laga. Jaise use iska hi intejar raha ho. Maine dhadakte dil se call uthaya aur kaha.

Mai bola "hello".

Dusri taraf keerti hi thi. Usne meri aawaj sunte hi kaha.

Keerti boli "jaan pls mujhe maaf kar do. Maine tumhe bahut taklif pahuchayi hai. Pls jaan mujhe maaf kar do."

Ye kah kar wo siskane lagi. Uski aankhon ki nami uski baton me saf jhalak rahi thi. Mera man to use do char baten sunane ka tha. Lekin uski ye halat dekh kar mujhse use kuch kahte na bana. Maine sirf itna kaha.

Mai bola "tumne aisa kyo kiya. Kya aisa karte huye tumhe mera jara bhi khayal nahi aaya. Kya tumne aisa karne ke pahle ek pal ke liye bhi ye socha tha ki, is sab se mujh par kya gujregi."

Keerti boli "jaan mujhe nahi malum tha ki, ye bat tumhe is tarah pata chal jayegi. Maine socha tha ki, mai ye bat tumhe khud bataugi."

Mai bola "ye bat mujhe kai tarah se pata chali. Is bat se kya farak padta hai. Tumhare batane se ye sach bat, jhut to ho nahi jayegi. Ye sach badal to nahi jayega ki, tumhari sagai tumhari marji se huyi hai."

Keerti boli "jaan pls mera viswas karo. Tum jaisa soch rahe ho. Waisa kuch bhi nahi hai. Maine jo kuch bhi kiya hai. Sirf aur sirf tumhe hi apne man me basa kar kiya hai. Mere liye to mera sab kuch tum hi ho. Mai tumhare siwa kisi ka hone ki soch bhi nahi sakti."

Mai bola "yadi aisa hai to, fir tumne is sagai ke liye han kyo kaha. Tumne yadi chahti to ye sagai hargij nahi hoti."

Keerti boli "jaan tumhara kahna sach hai. Lekin pahle meri puri bat ko sun lo. Uske bad bolo ki maine galat kiya hai ya sahi kiya hai."

Mai bola "thik hai bolo."

Keerti boli "jaan tumko malum hai ki, papa ka sara business mausa ji ki hi den hai. Papa ne mausa ji ki madad se apna ye business suru kiya tha aur ye acha bhi chal raha tha. Lekin kuch samay se papa ke business ki haalat sahi nahi chal rahi thi. Magar papa ko baar baar business ke liye mausa ji ki madad lena acha nahi lag raha tha. Papa ke business se jude kuch logon ne papa ki isme madad ki aur papa ka business fir se sahi chalne laga. Papa ko isme madad karne walon me ek roy uncle bhi hai."

Roy uncle ka naam sunte hi maine bat ko bich me katte huye kaha.

Mai bola "kya tum unhi roy uncle ki bat kar rahi ho. Jo uncle ke sath ilaj ke liye yaha mumbai aaye the."

Keerti boli "han mai unhi ki bat kar rahi hu. Un ne papa ko business me sabhalne me bahut madad ki hai. Isi silsile me unka hamare ghar aana jana bhi laga rahta tha. Jis vajah se unke aur hamre parivar ke bich bhi ache rishte ban gaye the. Idar mammy ko mere liye ladka dekhne ki jaldi thi. Unne ye hi bat roy aunty ke samne baton baton me rakhi to, roy aunty ne apne bete sourav ke liye mera hath mang liya."

Mai bola "iska matlab ye hai ki tum apne papa mammy ki khushi ke liye is shadi ke liye taiyar huyi ho. Ye to tum apne mammy papa ke liye kar rahi ho. Isme tumhe mera khayal kaha aaya."

Keerti boli "puri bat to suno. Mammy aur aunty ki bat ho jane ke bad ye bat papa aur roy uncle ko pata chali. Tab papa aur roy uncle ne kaha ki abhi hum dono ki shadi ki umar nahi hai. Lekin mammy aur aunty is bat ko manne ko taiyar nahi thi. Tab papa aur uncle ne is bat ka faisla mere aur sourav ke upar chhod diya. Maine to mammy se shadi ke liye saf mana kar diya tha. Par unki bat maan kar ek baar sourav se milne ko taiyar ho gayi. Sourav se meri bat huyi to, usne pahle hi bol diya ki, wo kisi aur ladki ko pyar karta hai."

Keerti ki ye bat sun kar jaha ek taraf meri khushi ka koi thikana nahi tha. Wahi dusri taraf mujhe aisa laga. Jaise keerti ne khud apne pair par kulahadi maar di ho. Maine gusse me kaha.

Mai bola "tab tumhe is shadi ke liye han kahne ki kya jarurat thi. Hamara kaam to sourav ke na kahne se hi ho jata."

Keerti boli "jaan puri bat to suno. Mai bhi janti thi ki, hamara kaam sourav ke na kahne se ho jayega. Lekin sourav ki bat sunkar mere man me bat aayi ki, jab aisi bat thi to, fir ye mujhse milne kyo aaya. Isne sidhe apne mammy papa se ye bat kyo nahi bata di. Isliye maine sourav se kaha ki, jab aisi bat hai to, fir wo mujhse milne kyo aaya. Usne ye bat khud apne mammy papa ko kyo nahi bata di. Tab sourav ne bataya ki, wo apni padai puri hone ke pahle aur use koi job mil jane tak, ye bat apne mammy papa ko batana nahi chahta hai. Isliye wo mujhse milne aaya hai. Taki mai is shadi ke liye mana kar du."

Apni khushi aur utsukta ki vajah se, mujhse fir nahi raha gaya aur mai fir bich me bol pada.

Mai bola "to tumhe aisa kar dena tha. Is se hamari paresani bhi dur ho jati aur sourav ki paresani bhi dur ho jati."

Mujhe fir bat ke bich me tokte dekh kar keerti ne pyar bhara gussa dikhate huye kaha.

Keerti boli "jaan ye kya hai."

Mai bola "kyo, kya hua. Kya mai kuch galat bol raha hu."

Keerti ne fir pyar bhare gusse me kaha.

Keerti boli "jaan kya tum thodi der chup hokar meri bat nahi sun sakte. Mai ek ek karke sab bat bata rahi hu na."

Mai bola "sorry, ab mai bich me nahi boluga. Tum apni bat bolo."

Keerti boli "sourav ki bat sun kar mujhe bhi utni hi khushi huyi thi. Jitni abhi tumhe ho rahi hai. Magar fir maine socha ki mere sourav se shadi karne ke liye mana kar dene se sourav ki paresani to dur ho jayegi. Lekin meri paresani tab bhi jaha ki taha bani rahegi. Kyoki mammy to mere liye ladka dudna suru kar chuki hai. Wo sourav ke bad kisi dusre ki talash suru kar degi. Ye bat mere man me aate hi maine sourav se kaha ki, yadi mai shadi ke liye apne ghar me mana karugi to, mere ghar wale iski vajah puchhege. Ab yadi mai unhe ye vajah bata deti hu ki, tum kisi ladki se pyar karte ho to, meri mammy jarur tumhari mammy ko ye bat batayegi. Tab tum kya karoge."

Mai bola "han ye bat to tumne thik kahi. Uske ghar me pata chal jane se uski paresani aur bhi bad jati."

Keerti boli "mujhe uski paresani se koi matlab nahi tha. Mai to sirf apni mammy ke sar par se apne liye ladka dudne ka bhut utarna chahti thi. Isliye sourav ke man me ye dar paida kar diya. Jab usne meri bat suni to use bhi tumhari tarah meri bat sahi lagi. Tab usne mujhse hi pucha ki wo kya kare, jisse uski mere sath shadi bhi na ho, aur uske ghar me uski bat ka pata bhi na lage."

Mai bola "tab tumne kya kaha."

Keerti boli "maine sourav se pucha ki use apni padai pura karne aur job milne me kitna samay lagega. Tab usne bataya ki ye uske graduation ka antim saal hai aur iske bad wo mba karna chahta hai. Jisko karne me use 2 saal ka samay lagega. Mba karte hi use koi na koi job mil hi jayega. Tab maine us se kaha ki use apni padai puri karne aur job me lagne me kam se kam 4 saal ka samay lagna hai. Aise me yadi mai shadi ke liye mana bhi kar deti hu. Tab bhi uske ghar wale uske liye koi na koi ladki dekhte rahege. Is se acha to ye hi hai ki wo mujhse hi shadi karne ke liye han kah de."

Keerti ki ye bat sunkar mai chauke bina na rah saka. Mere chehre par ek hi pal me hajaron bhav aaye aur chale gaye. Lekin mai uske gussa hone ke dar se kuch nahi bola. Maine sirf itna kaha.

Mai bola "fir kya hua. Usne kya kaha."

Meri bechaini aur utsukata ko dekh keerti ne hanste huye kaha.

Keerti boli "meri bat sunkar uski bhi aisi hi haalat ho gayi thi. Jaise abhi tumhari hai. Us se kuch na kahte ban raha tha. Jab wo kuch na bola. Tab maine hi us se kaha ki, mai sach me shadi karne ko nahi kah rahi hu. Mai to sirf shadi karne ki han karne ko bol rahi hu. Tum shadi ke liye han kar dena aur fir kah dena ki mere balig hone aur apne job par lagne tak tum shadi nahi karoge. Jab tumhara job lag jayega. Tab tum jis se chahe shadi kar lena. Meri bat sun kar wo khush ho gaya aur fir usne shadi ke liye han kar di."

Mai bola "lekin ye sagai ka kya lafda hai. Jab shadi abhi nahi hona to, abhi se sagai karne ki kya jarurat thi."

Keerti boli "ye bat to mujhe bhi nahi malum thi. Kal achanak mammy ne mujhe bulaya aur kaha ki wo log shadi ke liye taiyar hai. Hum jald se jald tum dono ki shadi kar dena chahte hai. Tab maine sourav se bat ki to usne kaha ki, usne apne ghar me shadi ke liye han to ki thi. Magar ye nahi kaha tha ki, wo abhi shadi nahi karna chahta hai. Isliye ye lafda ho gaya hai."

Keerti ki ye bat sun kar mujhse fir nahi raha gaya aur mai fir bich me bol diya. Maine kaha.

Mai bola "yadi wo aise hi darta raha to, aise me us se tumhari shadi bhi ho jayegi."

Keerti boli "chup karo. Aisa kuch nahi hoga. Sourav ki bat sun ne ke bad maine us se saf kah diya tha ki, wo chahe jaise bhi ho, is sagai ko roke. Tab us ne apne mammy papa se bat ki thi. Jis vajah se kal roy uncle aunty sourav ke sath ghar aaye the. Kal jab mammy se tumhari bat huyi thi. Tab hum logon me isi bat ko lekar charcha chal rahi thi. Der rat tak sab sourav ko samjhane ki kosis karte rahe ki, sagai karne me kuch nahi jata. Lekin wo kisi bhi haalat me sagai ke liye taiyar nahi tha. Usne saf kah diya ki, wo apne job par lagne ke pahle aur mere balig hone tak is baare me soch bhi nahi sakta. Bad me sourav ki bat se sabhi sahmat ho gaye aur fir sagai tal gayi."

Keerti ki ye bat sun kar mujhe aisa laga. Jaise mera sab kuch mujhe vapas mil gaya ho. Meri khoyi huyi khushi mujhe vapas mil chuki thi. Lekin fir bhi mere man me bahut se sawal uth rahe the. Jiski vajah se mai is khushi ko na to mehsus kar pa raha tha, aur na hi khush ho pa raha tha.

 
Back
Top