मेरे कलेजे मे दर्द की लहर अब भी उठ रही थी. जिसे मिटाने के लिए मैने पाँचवा पेग भी अपने हलक के नीचे उतार लिया. मैं पहली बार शराब पी रहा था. मुझे या सब नही मालूम था कि, शराब कब और कितनी देर बाद अपना असर दिखाती है. इसलिए नशा ना होते देख, मैं एक के बाद एक पेग पीता गया गया.
लेकिन पाँचवे पेग के, मेरे हलख मे उतरते ही, शराब ने बड़ी तेज़ी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. मेरा दिमाग़ पूरी तरह से सुन्न पड़ चुका था. मैने कीर्ति को भूलने के लिए शराब पी थी. लेकिन अब मैं उसके सिवा सब कुछ भूल चुका था. यहाँ तक की अपने आपको भी भूल गया था. मुझे अब बस, वो ही वो नज़र आ रही थी.
मेरी आँखे नशे के शुरूर मे बड़ी बड़ी हो गयी थी. मैं फटी फटी आँखों से कीर्ति की तस्वीर को देखने लगा. मेरे दिल का सारा दर्द उमड़ कर बाहर आने लगा था. जैसे की मेरे दिल के हर दबे हुए दर्द को, ज़ुबान मिल गयी हो. मैं कीर्ति की तस्वीर से बातें करने लगा.
मैं बोला "जान तुम्हे मेरी हालात पर हँसी आ रही है ना. हंस लो जान, आज तुम्हे जितना हँसना है हंस लो. लेकिन एक बात याद रखो. एक दिन तुम्हारी ये जुदाई मेरी जान ले जाएगी. तब तुम भी ऐसे ही तड़पोगी. जैसा आज मैं तुम्हारे लिए तड़प रहा हूँ. मैं तुम्हे कभी नही भूल सकता जान. लेकिन मैं मरते दम तक तुम्हारे इस धोके को माफ़ नही करूगा."
मैं ना जाने कितनी देर तक यूँ ही, कीर्ति की तस्वीर को उल्टा सीधा बकता रहा. फिर अचानक मेरा मोबाइल बजने लगा. लेकिन उस समय नशे मे मेरी हालत ऐसी हो गयी थी कि, मुझे ये समझ मे ही नही आ रहा था कि, किसका कॉल आ रहा है.
मैं मोबाइल को बिल्कुल अपनी आँखों के पास ले आया और फिर देखा कि मौसी का कॉल आ रहा है. मैं मौसी का कॉल आया देख कर मुस्कुराने लगा. मैने मोबाइल को चूम लिया और बिना कॉल उठाए ही मौसी से बोलने लगा.
मैं बोला "ओ मौसी, तुमने तो कभी मुझे प्यार से नही देखा, और जब देखा तो ऐसे देखा कि, मेरे प्यार को ही नज़र लग गयी. अब क्यों मुझे कॉल लगा रही हो. क्या अब मुझे कीर्ति की शादी की तारीख भी बताना चाहती हो. आइ लव यू मौसी. तुम सच मे बहुत अच्छी हो. तुमने बड़े प्यार से मेरा सब कुछ लूट लिया."
ये बोल कर मैं ज़ोर ज़ोर से हँसने लगा. कॉल अभी भी बजे जा रहा था. जब कॉल बहुत देर तक बजता रहा. तब मैने कॉल उठा लिया. लेकिन मैं उस नशे की हालत मे भी, मैं इतना समझ रहा था कि, मुझे अभी किसी से बात नही करनी है. इसलिए मैने अपनी आवाज़ को लड़खड़ाने से बचते हुए, धीरे से सिर्फ़ इतना कहा.
मैं बोला "हेलो"
ये बोल कर मैं चुप हो गया. मगर मेरी आवाज़ सुनते ही, दूसरी तरफ से आवाज़ आई. वो आवाज़ कीर्ति की थी. उसने मुझसे कहा.
कीर्ति बोली "ओह जान. आइ मिस यू. आइ लव यू. हॅपी बर्तडे टू यू जान. मुउउहह.."
लेकिन मैं कुछ नही बोला. बस खामोश रहा. मुझे खामोश रहते देख उस ने फिर कहा.
कीर्ति बोली "सॉरी जान. मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गयी. मैं जानती हूँ. तुम मुझसे बहुत नाराज़ हो. क्या तुम अपनी जान को माफ़ नही कर सकते."
कीर्ति ये बोलने के बाद मेरे कुछ बोलने का इंतजार करने लगी. मैं नशे के शुरूर मे, उसकी इस माफी माँगने की हरकत पर, उसको मन ही मन उल्टा सीधा बक रहा था. लेकिन हक़ीकत मे खामोश ही रहा. जब मैं कुछ नही बोला तो, उसने फिर मुझे मनाते हुए कहा.
कीर्ति बोली "ओके बाबा, तुम मुझ पर गुस्सा हो तो, गुस्सा कर लो. लेकिन अपनी जान को अपनी आवाज़ सुनने के लिए इतना मत तरसाओ. मैं तुम्हारी आवाज़ सुने बिना एक पल नही रह सकती."
कीर्ति की ये बात सुन कर मेरे दिल मे आग लग गयी और मेरा गुस्सा भड़क उठा. मैं अपने आपको बोलने से ना रोक सका. लेकिन मैने अपनी आँखों को बंद किया और फिर अपनी आवाज़ को बहुत संभालते हुए कहा.
मैं बोला "क्यों, क्या तुम्हे अपने होने वाले पति की आवाज़ पसंद नही है. या फिर अभी मेरे प्यार का मज़ाक उड़ाने से तुम्हारा दिल नही भरा है."
कीर्ति को शायद इस बात का पता नही था कि, मौसी से मेरी बात हुई है, और मुझे उसकी सगाई के बारे मे पता चल गया है. वो मेरी बात सुन कर सिर्फ़ इतना कह कर रह गयी.
कीर्ति बोली "जानंणणन्."
मेरी बात उसे गाली की तरह लगी थी. इसलिए वो इसके आगे कुछ नही बोल पाई. लेकिन उसे मेरी बात से जो दर्द पहुचा था. वो उसकी आँखों से आसू बन कर छलकने लगा. जिसकी आवाज़ मेरे कानों तक पहुचि तो, मुझे और गुस्सा आ गया. मैं उस पर चीखते हुए बोला.
मैं बोला "अब बंद करो अपने रोने का ये नाटक, और मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो. मुझे तुम जैसी धोकेबाज लड़की से कोई बात नही करना."
मैं इतने गुस्से मे ये सब बोला था कि, अपनी आवाज़ को लड़खड़ाने से रोक ना सका. मेरी आवाज़ को पहचानते ही कीर्ति को एक और सदमा पहुचा. वो मेरी आवाज़ से पहचान चुकी थी कि, मैने शराब पी है. मैं तो उसके दर्द का अहसास करने की हालत मे नही था. लेकिन मेरी हालत का पता चलते ही, उसे मेरे दर्द का भी अहसास हो गया. उसकी आँखों मे आँसू थे. लेकिन अब वो आँसू मेरे दर्द के लिए थे. मेरे दर्द से वो कराह उठी.
कीर्ति बोली "जान तुमने शराब पी है. क्यों मुझे इतना प्यार करते हो कि, मेरी छोटी सी ग़लती भी सह ना सको. मेरी ग़लती की सज़ा अपने आपको क्यों दे रहे हो. मैं कितनी बदनसीब हूँ. जो तुम्हारे इस शराब पीने का कारण बन गयी. मुझे तो ये देखने के पहले ही मर जाना चाहिए था."
ये बोल कर वो बिलख कर रो पड़ी. मैं नशे के शुरूर मे ज़रूर था. लेकिन शराब के नशे से ज़्यादा, मेरे उपर कीर्ति के प्यार का नशा था. मैं उसका रोना ना देख सका, और मैं भी किसी बच्चे की तरह रोते हुए कहने लगा.
मैं बोला "तुम क्यों मरोगी. मारूँगा तो मैं, क्योंकि मुझे तुम्हारे बिना जीना नही आता. मैं तुम्हारे बिना जी ही नही सकता. बदनसीब तुम नही मैं हूँ. जो तुम्हे इतना प्यार करने के बाद भी, पा नही सकता. मैं तुम्हारे बिना नही जी सकता. मैं तुम्हारे बिना मर जाउन्गा. हाँ मुझे मरना है. मुझे मरना है. मुझे मरना है."
किसी छोटे बच्चे की तरह मैं रोए जा रहा था, और मुझे मरना है, मुझे मरना है की रट लगाए हुए था. जिसे सुनकर कीर्ति का रोना थम गया था. वो मुझे चुप कराने की कोशिश कर रही थी. लेकिन मैं बस मरना है की, रट लगाए हुए था. कीर्ति मुझसे कह रही थी.
कीर्ति बोली "जान प्लीज़ चुप हो जाओ. ऐसा मत करो जान. मैं कहीं नही गयी हू. मैं तुम्हारे पास ही हूँ."
लेकिन मुझ पर उसकी इस बात का, कोई असर नही हुआ. मैं फिर वही बोले जा रहा था.
मैं बोला "नही मुझे मरना है. मैं तुम्हारे बिना नही जी सकता. मुझे मरना है."
जब कीर्ति ने देखा कि मुझ पर, उसकी किसी बात का कोई असर नही हो रहा है. तब उसने कहा.
कीर्ति बोली "जान तुम्हे मेरी कसम. तुम बहुत थक गये हो. तुम सो जाओ जान."
मैं बोला "नही मैं नही सोउंगा. मैं सो गया तो, तुम मुझे छोड़ कर चली जाओगी."
कीर्ति बोली "जान क्या तुम मेरी कसम नही मनोगे. देखो मैने तुम्हारा सर अपनी गोद मे रख लिया है, और तुम्हारे सर पर हाथ फेर रही हूँ. मैं तुम्हे छोड़ कर कही नही जाउंगा जान. अब तुम सो जाओ."
कीर्ति के इन शब्दों ने मेरे उपर जादू सा काम किया.
मैं बोला "तुम सच मे मुझे छोड़ कर नही जाओगी ना."
कीर्ति बोली "हाँ जान मैं सच मे बोल रही हूँ. मैं तुम्हे छोड़ कर कहीं नही जाउन्गी. देखो मैं तुम्हारे सर पर हाथ फेर रही हूँ. तुम्हे कैसा लग रहा है."
मैं बोला "मुझे नींद आ रही है. मैं सो रहा हूँ पर तुम जाना मत."
कीर्ति बोली "हाँ जान अब तुम सो जाओ. मैं तुम्हारे पास ही बैठी हूँ."
उसके बाद कीर्ति ने ऐसे ही बहलाते बहलाते मुझे सुला दिया. उस समय मुझे ऐसा लग रहा था. जैसे मैं सच मे उसकी गोद मे, सर रख कर सो रहा हूँ, और वो मेरे सर पर हाथ फेर रही है. मुझे कब सुकून भरी नींद आ गयी मुझे पता ही नही चला.
फिर मेरी नींद 4:30 बजे खुली. मेरा नशा अब पूरी तरह से उतर चुका था. लेकिन मुझे सिर्फ़ इतना याद था कि, कीर्ति का कॉल आया था. मैने उसे कुछ भला बुरा बोला और फिर रोते हुए उसकी गोद मे सर रख कर सो गया. उस से मेरी क्या क्या बात हुई. ये सब मुझे याद नही आ रहा था.
मैने अपना मोबाइल उठाया और देखने लगा कि, कीर्ति का मोबाइल कितनी देर चालू रहा. मोबाइल मे 1 घंटा 35 मिनट बता रहा था. जिसका मतलब था कि, कीर्ति ने मेरे सोने के बाद भी, काफ़ी देर तक कॉल नही काटा था.
मैं बहुत देर तक, लेटे लेटे यही सोचता रहा कि, कीर्ति ने मुझे क्या बताया है. लेकिन ज़्यादा नशे मे रहने की वजह से, मुझे कुछ भी याद नही रहा. मेरा मन कीर्ति से बात करने का कर रहा था. मुझे उसकी कमी बहुत ज़्यादा खल रही थी. मगर ना जाने क्यों, मैं उसे कॉल करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था.
जब मैने देखा कि 5 बज गये है तो, फिर मैं उठ कर फ्रेश होने चला गया. फ्रेश होने के बाद मैने कपड़े बदले और फिर कमरे का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद मैने बिस्तर सही किए और फिर वापस टेक लगा कर बैठ गया.
कुछ देर बाद अजय कॉफी लेकर आ गया. उसने मुझे कॉफी दी और फिर शराब की बॉटल को देखते हुए कहने लगा.
अजय बोला "ये लो कॉफी पियो. एक बार मे आधी बॉटल खाली कर दी. अब ज़रूर सर चढ़ रहा होगा."
मैं बोला "नही, मैं ठीक हूँ. मुझे कुछ नही हो रहा."
अजय बोला "यार तुम्हारा हाजमा तो गजब का है. आधी बॉटल पीने के बाद भी, ऐसे बैठे हो जैसे कुछ किया ही ना हो."
मैं बोला "मैने तो सिर्फ़ 5 पेग ही लिए थे."
अजय बोला "हो ही नही सकता. 5 पेग मे आधी बोतटेल खाली नही होती. ज़रूर तुमने पटियाला पेग मार लिए है. मैं तो कभी 3 पेग से ज़्यादा पी ही नही पाता हूँ. हाँ कभी जब ज़्यादा तनाव मे रहता हूँ. तब 4 पेग भी मार लेता हूँ, मगर तब सोकर उठने पर सर चढ़ जाता है."
मैं बोला "मैं इस बारे मे कुछ नही जानता. मैने आज पहली बार पी है, और शायद आख़िरी बार भी, क्योंकि मैं अपने घर मे रह कर तो, ऐसा कभी कर ही नही सकता."
अजय बोला "ये तो मैं भी तुम्हे नही करने देता. लेकिन मैने देखा कि तुम बहुत तनाव मे हो. इसलिए मैने तुम्हे ऐसा करने से नही रोका."
मैने अजय की इस बात का कोई जबाब नही दिया. अजय ने देखा कि मैं फिर किसी सोच मे गुम हो गया हूँ तो, वो मुझे टोकते हुए कहने लगा.
अजय बोला "सुबह से तुमने कुछ नही खाया है. यही कुछ खाना पसंद करोगे, या फिर बाहर चल के कुछ खाया जाए."
मैं बोला "नही यार, आज भूक ही नही है. अब मैं सीधे रात को ही खाना खाउन्गा. अभी मुझे राज के घर भी पहुचना है. सुबह से गायब हूँ. पता नही वो लोग क्या सोच रहे होगे."
अजय बोला "कोई कुछ नही सोचेगा. सब यही सोचेगे कि, तुम मुंबई घूम रहे हो. इसलिए रात का खाना तुम मेरे साथ ही खाकर, यही से सीधे हॉस्पिटल चले जाना."
मैं बोला "नही यार, ऐसा अच्छा नही लगता. वो लोग हमारी इतनी मदद कर रहे है. ऐसे मे उनको बिना बताए इस तरह गायब रहना, ठीक बात नही है. रही तुम्हारे साथ खाना खाने की बात, तो वो मैं किसी दिन तुम्हारे साथ ज़रूर खाउन्गा. आज के लिए तुम मुझे माफ़ करो."
अजय बोला "कोई बात नही है. चलो मैं तुम्हे राज के घर तक छोड़ देता हूँ."
मैं बोला "तुम क्यों परेशान हो रहे हो. मैं कोई टॅक्सी पकड़ कर चला जाउन्गा."
अजय बोला "यार मेरी टॅक्सी होते हुए, तुम कोई और टॅक्सी मे जाकर मेरे पेट पर क्यों लात मार रहे हो. दोस्ती अपनी जगह है और धंधा अपनी जगह है."
ये कह कर अजय हँसने लगा. लेकिन अजय का घर देखने के बाद मुझे, उसकी हर बात रहस्य लग रही थी. फिर भी अभी मैं, उस से इस बारे मे कोई बात करने के मूड मे नही था. मैने उस की बात की हाँ की और फिर उसके साथ बाहर आ गया.
अजय की टॅक्सी वहाँ नज़र नही आ रही थी. मुझे पोर्च के पास खड़ा करके, वो गॅरेज खोलने लगा. मुझे लगा कि वो अपनी टॅक्सी निकालेगा. लेकिन उसने मुझे एक बार फिर चौका दिया. उसने जैसे ही गॅरेज खोला वहाँ एक बीएमडब्ल्यू कार खड़ी थी. उसने BMW बाहर निकाली और मेरे पास आ गया. मैं चुप चाप उस मे बैठ गया.
मुझे समझ मे नही आ रहा था कि, ये सब क्या माजरा है. वो आलीशान बंगले का मालिक और जिसके पास किसी चीज़ की कमी नही है. वो इस तरह रात को टॅक्सी क्यों चलाता है. मगर मैं अभी अपनी ही उलझन मे उलझा हुआ था. ऐसे मे मुझे किसी और उलझन मे उलझना अच्छा नही लगा.
मैं खामोशी से बैठा रहा. रास्ते भर अजय ही कुछ ना कुछ बात करता रहा. थोड़ी देर बाद हम घर पहुच गये. मुझे छोड़ने के बाद अजय वापस चला गया. मैं वही खड़ा उसे जाते हुए देखता रहा. उसकी हर हरकत मेरे लिए एक रहस्य थी. फिर भी मुझे उसका साथ बुरा नही लगा था.
शायद उसके अंदर इंसान का दिल जीतने का हुनर था. इसलिए उसने कुछ ही मुलाकात मे मेरा दिल भी जीत लिया था. मुझे उसके साथ रह कर ये लगा ही नही था कि, मेरी उस से सिर्फ़ एक दो बार ही मुलाकात हुई है. बल्कि ऐसा लगा था. जैसे हम दोनो बरसों से एक दूसरे के दोस्त है.
मैं बाहर खड़ा यही सब सोच रहा था. तभी रिया बाहर आ गयी. उसने आते ही सब से पहले मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर पुछ्ने लगी कि, मैं दिन भर कहाँ था. मैने उसे यही बताया कि, मैं मुंबई घूमने निकल गया था.
फिर हम दोनो अंदर आ गये. अंदर आते ही आंटी मिली. उनने भी मुझे बर्थ'डे विश किया. फिर वो भी वही सब पुच्छने लगी. जो बाहर रिया ने पुछा था. मैने उनको भी वही जबाब दिया. जो रिया को दिया था. मेरी आंटी से थोड़ी बहुत बात हुई. फिर आंटी मेरे मना करने के बाद भी, मेरे लिए चाय बनाने चली गयी.
आंटी के चाय बनाने चले जाने की वजह से, मुझे वहाँ रुकना पड़ा. मैं रिया से बात करने लगा. बातों बातों मे मैने रिया से, प्रिया और निक्की के बारे मे पुछा तो, उसने बताया कि, वो दोनो दादा जी के साथ वॉक पर गयी है. फिर मेरी रिया से यहाँ वहाँ की बात चलती रही.
कुछ देर बाद आंटी चाय ले आई. मैं चाय पीते हुए आंटी से बात करने लगा. आंटी बड़े ही प्यार से बात कर रही थी. लेकिन आज मेरा मन बहुत उदास था. ऐसे मे जब आंटी मुझसे इतने प्यार से बातें कर रही थी तो, मुझे छोटी माँ की याद सताने लगी.
मेरा मन अपने कमरे मे जाकर, छोटी माँ से बात करने का हो रहा था. लेकिन मैं जानता था कि, रिया मुझे अकेला नही छोड़ेगी. मैने टाइम देखा तो, अभी सिर्फ़ 6:15 बजा था. मैने चाय पी और फिर आंटी से कहा कि मैं कुछ देर बाहर टहल कर आता हूँ. ये कह कर मैं बाहर आ गया.
रिया के घर से कुछ ही दूरी पर एक छोटा सा पार्क था. जहाँ दादा जी रोज शाम को वॉक के लिए जाते थे. अभी भी शाम का समय ही था, और बहुत से लोग टहल रहे थे. मैं टहलते हुए उसी पार्क के बाहर, एक बेंच पर बैठ गया.
मैने अपना मोबाइल निकाला और छोटी माँ को कॉल लगा दिया. छोटी माँ ने कॉल उठाते ही कहा.
छोटी माँ बोली "अच्छा हुआ तूने कॉल लगा लिया. मेरा मन आज सुबह से ही बहुत घबरा रहा था. लेकिन सुबह तूने कहा था कि, तू घूमने जा रहा है. इसलिए तुझे कॉल लगा कर परेशान नही किया."
मैं बोला "मुझे भी आपकी बहुत याद आ रही है छोटी माँ. मुझे यहाँ ज़रा भी अच्छा नही लग रहा है."
छोटी माँ बोली "तेरी तबीयत तो सही है ना. खाना वाना समय पर खा रहा है या नही."
मैं बोला "सब सही है छोटी माँ. बस आपकी बहुत याद सता रही है. आपको देखने का बहुत मन कर रहा है. बहुत ज़्यादा बेचैनी हो रही है"
छोटी माँ बोली "मैं कभी तेरी नज़रों से दूर नही रही हूँ. इसलिए मुझे सामने ना पाकर तुझे ऐसा लग रहा है. मुझे भी कल रात से तेरे बिना बहुत बेचैनी और घबराहट सी हो रही है. आज तेरा जनम दिन है और हम साथ नही है. शायद इसी वजह से हम दोनो को ऐसा लग रहा है."
छोटी माँ को लग रहा था कि, उन्हे बेचैनी और घबराहट जनम दिन की वजह से हो रही थी. लेकिन मैं समझ गया था कि, एक माँ के दिल ने, उसके बेटे का दर्द महसूस किया था. जिस वजह से उसका दिल अपने बेटे के लिए बेचैन हो उठा था.
आज सच मे मुझे छोटी माँ की गोद की कमी बहुत अखर रही थी. यदि आज मेरे बस मे होता तो, मैं दौड़ कर छोटी माँ के पास चला जाता. तब शायद इतना सब सहने के बाद भी, उनकी गोद मे सुकून की नींद सो पाता और अपने हर गम को भुला पाता.
आज मुझे मेरा बचपन याद आ रहा था. जब मैं कभी भी छोटी माँ को, अपने से दूर नही होने देता था. वो मेरी सग़ी माँ नही थी. फिर भी उन ने मुझे सग़ी माँ से बढ़ कर प्यार दिया था. वो मेरी सग़ी माँ नही है. उन्हो ने ये कभी मुझे महसूस ही नही होने दिया था.
63
Mere kaleje me dard ki lahar ab bhi uth rahi thi. Jise mitane ke liye maine panchwa peg bhi apne halak ke niche utar liya. Main pahli baar sharab pee raha tha. Mujhe ya sab nahi malum tha ki, sharab kab aur kitni der bad apna asar dikhti hai. Isliye nasha na hote dekh, main ek ke bad ek peg peeta gaya gaya.
Lekin panchwe peg ke, mere halakh me utarte hi, sharab ne badi teji se apna asar dikhana shuru kar diya. Mera dimag puri tarah se sunya pad chuka tha. Maine keerti ko bhulane ke liye sharab pee thi. Lekin ab main uske siwa sab kuch bhul chuka tha. Yaha tak ki apne aapko bhi bhul gaya tha. Mujhe ab bas, wo hi wo najar aa rahi thi.
Meri aankhe nashe ke shurur me badi badi ho gayi thi. Main fati fati aankhon se keerti ki tasveer ko dekhne laga. Mere dil ka saara dard umad kar bahar aane laga tha. Jaise ki mere dil ke har dabe huye dard ko, juban mil gayi ho. Main keerti ki tasveer se baten karne laga.
Main bola "jaan tumhe meri haalaat par hansi aa rahi hai na. Hans lo jaan, aaj tumhe jitna hansna hai hans lo. Lekin ek bat yad rakho. Ek din tumhari ye judai meri jaan le jayegi. Tab tum bhi aise hi tadpogi. Jaisa aaj main tumhare liye tadap raha hu. Main tumhe kabhi nahi bhul sakta jaan. Lekin main marte dam tak tumhare is dhoke ko maaf nahi karuga."
Main na jane kitni der tak yu hi, keerti ki tasveer ko ulta seedha bakta raha. Fir achhanak mera mobile bajne laga. Lekin us samay nashe me meri haalat aisi ho gayi thi ki, mujhe ye samajh me hi nahi aa raha tha ki, kiska call aa raha hai.
Main mobile ko bilkul apni aankhon ke pas le aaya aur fir dekha ki mausi ka call aa raha hai. Main mausi ka call aaya dekh kar muskurane laga. Maine mobile ko chum liya aur bina call uthaye hi mausi se bolne laga.
Main bola "o mausi, tumne to kabhi mujhe pyar se nahi dekha, aur jab dekha to aise dekha ki, mere pyar ko hi najar lag gayi. Ab kyon mujhe call laga rahi ho. Kya ab mujhe keerti ki shadi ki tarikh bhi batana chahti ho. I Love you mausi. Tum sach me bahut achi ho. Tumne bade pyar se mera sab kuch loot liya."
Ye bol kar main jor jor se hansne laga. Call abhi bhi baje ja raha tha. Jab call bahut der tak bajta raha. Tab maine call utha liya. Lekin main us nashe ki haalat me bhi, main itna samajh raha tha ki, mujhe abhi kisi se bat nahi karni hai. Isliye maine apni aawaj ko ladkhadane se bachhate huye, dhire se sirf itna kaha.
Main bola "hello"
Ye bol kar main chup ho gaya. Magar meri aawaj sunte hi, dusri taraf se aawaj aayi. Wo aawaj keerti ki thi. Usne mujhse kaha.
Keerti boli "oh jaan. I miss you. I love you. Happy birthday to you jaan. Muuuhhh.."
Lekin main kuch nahi bola. Bas khamosh raha. Mujhe khamosh rahte dekh us ne fir kaha.
Keerti boli "sorry jaan. Mujhse bahut badi galti ho gayi. Main janti hu. Tum mujhse bahut naraj ho. Kya tum apni jaan ko maaf nahi kar sakte."
Keerti ye bolne ke bad mere kuch bolne ka intejar karne lagi. Main nashe ke shurur me, uski is maafi mangne ki harkat par, usko man hi man ulta sidha bak raha tha. Lekin hakikat me khamosh hi raha. Jab main kuch nahi bola to, usne fir mujhe manate huye kaha.
Keerti boli "ok baba, tum mujh par gussa ho to, gussa kar lo. Lekin apni jaan ko apni aawaj sunne ke liye itna mat tarsao. Main tumhari aawaj sune bina ek pal nahi rah sakti."
Keerti ki ye bat sun kar mere dil me aag lag gayi aur mera gussa bhadak utha. Main apne aapko bolne se na rok saka. Lekin maine apni aankhon ko band kiya aur fir apni aawaj ko bahut sambhalte huye kaha.
Main bola "kyon, kya tumhe apne hone wale pati ki aawaj pasand nahi hai. Ya fir abhi mere pyar ka majak udane se tumhara dil nahi bhara hai."
Keerti ko shayad is bat ka pata nahi tha ki, mausi se meri bat huyi hai, aur mujhe uski sagai ke baare me pata chal gaya hai. Wo meri bat sun kar sirf itna kah kar rah gayi.
Keerti boli "jaannnnn."
Meri bat use gaali ki tarah lagi thi. Isliye wo iske aage kuch nahi bol payi. Lekin use meri bat se jo dard pahucha tha. Wo uski aankhon se aasu ban kar chalakne laga. Jiski aawaj mere kaanon tak pahuchi to, mujhe aur gussa aa gaya. Main us par chhikhte huye bola.
Main bola "Ab band karo apne rone ka ye natak, aur mujhe mere haal par chhod do. Mujhe tum jaisi dhokebaj ladki se koi bat nahi karna."
Main itne gusse me ye sab bola tha ki, apni aawaj ko ladkhadane se rok na saka. Meri aawaj ko pehchante hi keerti ko ek aur sadma pahucha. Wo meri aawaj se pahchan chuki thi ki, maine sharab pee hai. Main to uske dard ka aehsas karne ki haalat me nahi tha. Lekin meri haalat ka pata chalte hi, use mere dard ka bhi aehsas ho gaya. Uski aankhon me aansu the. Lekin ab wo aansu mere dard ke liye the. Mere dard se wo karah uthi.
Keerti boli "jaan tumne sharab pee hai. Kyon mujhe itna pyar karte ho ki, meri chhoti si galti bhi sah na sako. Meri galti ki saja apne aapko kyon de rahe ho. Main kitni badnashib hu. Jo tumhare is sharab peene ka karan ban gayi. Mujhe to ye dekhne ke pahle hi mar jana chahiye tha."
Ye bol kar wo bilakh kar ro padi. Main nashe ke shurur me jarur tha. Lekin sharab ke nashe se jyada, mere upar keerti ke pyar ka nasha tha. Main uska rona na dekh saka, aur main bhi kisi bacche ki tarah rote huye kahne laga.
Main bola "tum kyon marogi. Maruga to main, kyonki mujhe tumhare bina jeena nahi aata. Main tumhare bina jee hi nahi sakta. Badnashib tum nahi main hu. Jo tumhe itna pyar karne ke bad bhi, pa nahi sakta. Main tumhare bina nahi jee sakta. Main tumhare bina mar jauga. Han mujhe marna hai. Mujhe marna hai. Mujhe marna hai."
Kisi chhote bacche ki tarah main roye ja raha tha, aur mujhe marna hai, mujhe marna hai ki rat lagaye huye tha. Jise sunkar keerti ka rona tham gaya tha. Wo mujhe chup karane ki kosis kar rahi thi. lekin main bas marna hai ki, rat lagaye huye tha. Keerti mujhse kah rahi thi.
Keerti boli "jaan pls chup ho jao. Aisa mat karo jaan. Main kahi nahi gayi hu. Main tumhare pas hi hu."
Lekin mujh par uski is bat ka, koi asar nahi hua. Main fir wahi bole ja raha tha.
Main bola "nahi mujhe marna hai. Main tumhare bina nahi jee sakta. Mujhe marna hai."
Jab keerti ne dekha ki mujh par, uski kisi bat ka koi asar nahi ho raha hai. Tab usne kaha.
Keerti boli "jaan tumhe meri kasam. Tum bahut thak gaye ho. Tum so jao jaan."
Main bola "nahi main nahi souga. Main so gaya to, tum mujhe chhod kar chali jaogi."
Keerti boli "jaan kya tum meri kasam nahi manoge. Dekho maine tumhara sar apni god me rakh liya hai, aur tumhare sar par hath fer rahi hu. Main tumhe chhod kar kahi nahi jaugi jaan. Ab tum so jao."
Keerti ke in shabdon ne mere upar jadu sa kaam kiya.
Main bola "tum sach me mujhe chhod kar nahi jaogi na."
Keerti boli "han jaan main sach me bol rahi hu. Main tumhe chhod kar kahi nahi jaugi. Dekho main tumhare sar par hath fer rahi hu. Tumhe kaisa lag raha hai."
Main bola "mujhe nind aa rahi hai. Main so raha hu par tum jana mat."
Keerti boli "han jaan ab tum so jao. Main tumhare pas hi baithi hu."
Uske bad keerti ne aise hi bahlate bahlate mujhe sula diya. Us samay mujhe aisa lag raha tha. Jaise main sach me uski god me, sar rakh kar so raha hu, aur wo mere sar par hath fer rahi hai. Mujhe kab sukun bhari nind aa gayi mujhe pata hi nahi chala.
Fir meri nind 4:30 baje khuli. Mera nasha ab puri tarah se utar chuka tha. Lekin mujhe sirf itna yad tha ki, keerti ka call aaya tha. Maine use kuch bhala bura bola aur fir rote huye uski god me sar rakh kar so gaya. Us se meri kya kya bat huyi. Ye sab mujhe yad nahi aa raha tha.
Maine apna mobile uthaya aur dekhne laga ki, keerti ka mobile kitni der chalu raha. Mobile me 1 ghanta 35 min bata raha tha. Jiska matlab tha ki, keerti ne mere sone ke bad bhi, kafi der tak call nahi kaata tha.
Main bahut der tak, lete lete yahi sochta raha ki, keerti ne mujhe ky a bataya hai. Lekin jyada nashe me rahne ki vajah se, mujhe kuch bhi yad nahi raha. Mera man keerti se bat karne ka kar raha tha. Mujhe uski kami bahut jyada khal rahi thi. Magar na jane kyon, main use call karne ki himmat nahi juta pa raha tha.
Jab maine dekha ki 5 baj gaya hai to, fir main uth kar fresh hone chala gaya. Fresh hone ke bad maine kapde badle aur fir kamre ka darwaja khol diya. Iske bad maine bistar sahi kiye aur fir vapas tek laga kar baith gaya.
Kuch der bad ajay coffee lekar aa gaya. Usne mujhe coffee di aur fir sharab ki bottle ko dekhte huye kahne laga.
Ajay bola "ye lo coffee piyo. Ek baar me aadhi bottle khali kar di. Ab jarur sar chad raha hoga."
Main bola "nahi, main thik hu. Mujhe kuch nahi ho raha."
Ajay bola "yar tumhara hajma to gajab ka hai. Aadhi bottle pine ke bad bhi, aise baithe ho jaise kuch kiya hi na ho."
Main bola "maine to sirf 5 peg hi liye the."
Ajay bola "ho hi nahi sakta. 5 peg me aadhi bottel khali nahi hoti. Jarur tumne patiyala peg maar liye hai. Main to kabhi 3 peg se jyada pee hi nahi pata hu. Han kabhi jab jyada tanav me rahta hu. Tab 4 peg bhi maar leta hu, magar tab sokar uthne par sar chad jata hai."
Main bola "main is baare me kuch nahi janta. Maine aaj pahli baar pee hai, aur shayad aakhiri baar bhi, kyonki main apne ghar me rah kar to, aisa kabhi kar hi nahi sakta."
Ajay bola "ye to main bhi tumhe nahi karne deta. Lekin maine dekha ki tum bahut tanav me ho. Isliye maine tumhe aisa karne se nahi roka."
Maine ajay ki is bat ka koi jabab nahi diya. Ajay ne dekha ki main fir kisi soch me gum ho gaya hu to, vo mujhe tokte huye kahne laga.
Ajay bola "subah se tumne kuch nahi khaya hai. Yahi kuch khana pasand karoge, ya fir bahar chal ke kuch khaya jaye."
Main bola "nahi yar, aaj bhuk hi nahi hai. Ab main sidhe rat ko hi khana khauga. Abhi mujhe raj ke ghar bhi pahuchna hai. Subah se gayab hu. Pata nahi wo log kya soch rahe hoge."
Ajay bola "koi kuch nahi sochega. Sab yahi sochege ki, tum mumbai ghum rahe ho. Isliye rat ka khana tum mere sath hi khakar, yahi se sidhe hospital chaale jana."
Main bola "nahi yar, aisa achha nahi lagta. Wo log hamari itni madad kar rahe hai. Aise me unko bina bataye is tarah gayab rahna, thik bat nahi hai. Rahi tumhare sath khana khane ki bat, to wo main kisi din tumhare sath jarur khauga. Aaj ke liye tum mujhe maaf karo."
Ajay bola "koi bat nahi hai. Chalo main tumhe raj ke ghar tak chhod deta hu."
Main bola "tum kyon paresan ho rahe ho. Main koi taxi pakad kar chala jauga."
Ajay bola "yar meri taxi hote huye, tum koi aur taxi me jakar mere pet par kyon laat maar rahe ho. Dosti apni jagah hai aur dhandha apni jagah hai."
Ye kah kar ajay hansne laga. Lekin ajay ka ghar dekhne ke bad mujhe, uski har bat rahasya lag rahi thi. Fir bhi abhi main, us se is baare me koi bat karne ke mood me nahi tha. Maine us ki bat ki han ki aur fir uske sath bahar aa gaya.
Ajay ki taxi wahan najar nahi aa rahi thi. Mujhe porch ke pas khada karke, wo garage kholne laga. Mujhe laga ki wo apni taxi nikalega. Lekin usne mujhe ek baar fir chauka diya. Usne jaise hi garage khola wahan ek BMW car khadi thi. Usne BMW bahar nikali aur mere pas aa gaya. Main chup chap us me baith gaya.
Mujhe samajh me nahi aa raha tha ki, ye sab kya majra hai. Wo aalishan bangle ka malik aur jiske pas kisi cheej ki kami nahi hai. Wo is tarah rat ko taxi kyon chalata hai. Magar main abhi apni hi uljhan me uljha hua tha. Aise me mujhe kisi aur uljhan me ulajhna achha nahi laga.
Main khaomoshi se baitha raha. Raste bhar ajay hi kuch na kuch bat karta raha. Thodi der bad hum ghar pahuch gaye. Mujhe chhodne ke bad ajay vapas chala gaya. Main wahi khada use jate huye dekhta raha. Uski har harkat mere liye ek rahasya thi. Fir bhi mujhe uska sath bura nahi laga tha.
Shayad uske andar insan ka dil jeetne ka hunar tha. Isliye usne kuch hi mulakat me mera dil bhi jeet liya tha. Mujhe uske sath rah kar ye laga hi nahi tha ki, meri us se sirf ek do baar hi mulakat huyi hai. Balki aisa laga tha. Jaise hum dono barson se ek dusre ke dost hai.
Main bahar khada yahi sab soch raha tha. Tabhi riya bahar aa gayi. Usne aate hi sab se pahle mujhe b'day wish kiya. Fir puchhne lagi ki, main din bhar kaha tha. Maine use yahi bataya ki, main mumbai ghumne nikal gaya tha.
Fir hum dono andar aa gaye. Andar aate hi aunty mili. Unne bhi mujhe b'day wish kiya. Fir wo bhi wahi sab puchhne lagi. Jo bahar riya ne puchha tha. Maine unko bhi wahi jabab diya. Jo riya ko diya tha. Meri aunty se thodi bahut bat huyi. Fir aunty mere mana karne ke bad bhi, mere liye chay banane chali gayi.
Aunty ke chay banane chale jane ki vajah se, mujhe wahan rukna pada. Main riya se bat karne laga. Baton baton me maine riya se, priya aur nikki ke baare me puchha to, usne bataya ki, wo dono dada ji ke sath walk par gayi hai. Fir meri riya se yaha wahan ki bat chalti rahi.
Kuch der bad aunty chay le aayi. Main chay peete huye aunty se bat karne laga. Aunty bade hi pyar se bat kar rahi thi. Lekin aaj mera man bahut udas tha. Aise me jab aunty mujhse itne pyar se baten kar rahi thi to, mujhe chhoti maa ki yad satane lagi.
Mera man apne kamre me jakar, chhoti maa se bat karne ka ho raha tha. Lekin main janta tha ki, riya mujhe akela nahi chhodegi. Maine time dekha to, abhi sirf 6:15 baja tha. Maine chay pee aur fir aunty se kaha ki main kuch der bahar tahal kar aata hu. Ye kah kar main bahar aa gaya.
Riya ke ghar se kuch hi duri par ek chhota sa park tha. Jaha dada ji roj sham ko walk ke liye jate the. Abhi bhi sham ka samay hi tha, aur bahut se log tahal rahe the. Main tahalte huye usi park ke bahar, ek bench par baith gaya.
Maine apna mobile nikala aur chhoti maa ko call laga diya. Chhoti maa ne call uthate hi kaha.
Chhoti maa boli "achha hua tune call laga liya. Mera man aaj subah se hi bahut ghabra raha tha. Lekin subah tune kaha tha ki, tu ghumne ja raha hai. Isliye tujhe call laga kar paresan nahi kiya."
Main bola "mujhe bhi aapki bahut yad aa rahi hai chhoti maa. Mujhe yaha jara bhi achha nahi lag raha hai."
Chhoti maa boli "teri tabiyat to sahi hai na. Khana waana samay par kha raha hai ya nahi."
Main bola "sab sahi hai chhoti maa. Bas aapki bahut yad sata rahi hai. Aapko dekhne ka bahut man kar raha hai. Bahut jyada bechaini ho rahi hai"
Chhoti maa boli "main kabhi teri najron se dur nahi rahi hu. Isliye mujhe samne na pakar tujhe aisa lag raha hai. Mujhe bhi kal rat se tere bina bahut bechaini aur ghabrahat si ho rahi hai. Aaj tera janam din hai aur hum sath nahi hai. Shayad isi vajah se hum dono ko aisa lag raha hai."
Chhoti maa ko lag raha tha ki, unhe bechaini aur ghabrahat janam din ki vajah se ho rahi thi. Lekin main samajh gaya tha ki, ek maa ke dil ne, uske bete ka dard mehsus kiya tha. Jis vajah se uska dil apne bete ke liye bechain ho utha tha.
Aaj sach me mujhe chhoti maa ki god ki kami bahut akhar rahi thi. Yadi aaj mere bas me hota to, main daud kar chhoti maa ke pas chala jata. Tab shayad itna sab sahne ke bad bhi, unki god me sukun ki nind so pata aur apne har gam ko bhula pata.
Aaj mujhe mera bachpan yad aa raha tha. Jab main kabhi bhi chhoti maa ko, apne se dur nahi hone deta tha. Wo meri sagi maa nahi thi. Fir bhi un ne mujhe sagi maa se badkar pyar diya tha. Wo meri sagi maa nahi hai. Un ne ye kabhi mujhe mehsus hi nahi hone diya tha.