S
StoryPublisher
Guest
भूतों का न्याय
चार-पांच लोग सफेद कपड़ों में लिपटे हैं। उनके मुंह पर नकाब है। एक बड़ी मेज़ के चारों और कुर्सियां है। इन कुर्सियों पर सभी बैठे हैं। ये सभी भूत हैं।
भूत नम्बर एक- बहुत बुरा हुआ। हमारे किसी भाई ने एक मासूम लड़की को डरा दिया। और उसने अपने भाई और मां की हत्या कर दी। अगर हमारे भाई ने उसको ना डराया होता, उसे चिंता मुक्त होकर अपनी पढ़ाई करने दिया होता, तो आज उसका भाई और उसकी मां जिंदा होती। और उसके पिता की आंखें आंसुओं में डूबी ना होती।
भूत नम्बर तीन- बिल्कुल सही कहा। अगर हमें अपनी भूत योनि से मुक्ति चाहिए, तो हमें अपनी छवि को सुधारनी होगी। और हमारे प्रति जो दहशत की भावना है लोगों में, उसे दूर करना होगा। हमें कुछ अच्छे काम करने होंगे। हमें लोगों की मदद करनी होगी। हमारे पास इतनी ताकत है, कि हम कुछ भी कर सकते हैं। और कहीं भी आ जा सकते हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम अपनी शक्ति का दुरुपयोग करें
भूत नम्बर चार-हां। हमें अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमें मासूम बच्चों को डराना नहीं चाहिए। उन्हें बुरे बुरे सपने नहीं दिखाना चाहिए। अगर डराना हीं है, तो हमें अपराधियों को..माफियाओं को..डराना चाहिए..!
भूत नम्बर पांच- आप सब भाइयों की बात बिल्कुल सही है। यह माना कि आज हम धरती पर नहीं है। हमारी मृत्यु हो चुकी है। हम भूत बन चुके हैं। लेकिन इस तरह भूत बनकर रहना..यह भी कोई जिंदगी है..? हम सब धरती के सताए हुए लोग हैं। धरती पर हमारी इच्छाएं अधूरी रह गई और मृत्यु ने हमें दबोच लिया। परिणामस्वरूप हम सभी भूत बन गए। लेकिन इस भूत योनि से मुक्ति हमें तभी मिलेगी, जब हम कोई अच्छा काम करेंगे। लोग हमारी तारीफ करेंगे। लोग हमारी मुक्ति के लिए दुआ करेंगे। लेकिन जो काम हमने आज किया, उससे हमें और भी बद्ददुआएं मिलेंगी। और ये बद्दुआएं ही हमें भूत योनि से मुक्ति दिलाने में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए हम सबको मिलकर कुछ करना होगा।
भूत नम्बर एक- लेकिन क्या करना होगा..?
भूत नम्बर दो-पृथ्वी पर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी होगी।
भूत नम्बर तीन- मगर हम जरूरतमंद लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं..? उनकी गरीबी कैसे दूर कर सकते हैं..?
भूत नम्बर चार- सही बात है गरीबों की गरीबी तो हम दूर नहीं कर पाएंगे क्योंकि हमारे पास नोट कहां है..?
भूत नम्बर पांच- कोई और उपाय सोचिए। क्योंकि यह फैसला तो पक्का है कि हमें गरीबों की मदद करना है जरूरतमंदों की मदद करना है परेशान लोगों की मदद करना है तभी पृथ्वी पर हमारी छवि सुधरेगी। तभी हमको लोगों की दुआएं मिलेंगी और तभी हमें अपनी भूत योनि से मुक्ति मिलेगी।
भूत नम्बर एक- मेरे दिमाग में अभी-अभी एक आइडिया आया है।
बाकी के चारो भूत एक साथ- जल्दी बोलो? क्या आईडिया है..?
भूत नम्बर एक- आजकल पृथ्वी पर मासूम लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं बहुत हो रही है। विशेष रूप से भारत में। और रेप की घटनाएं होने के बाद भी रेपिस्ट खुलेआम घूमते हैं। और बेचारी लड़कियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो जाती है। एक तो ये लड़कियां बेचारी पहले से ही सताई होती है। उस पर से उन्हें ना घरवालों का सपोर्ट मिलता है और ना पुलिस का और न कानून का। इसलिए हमें इन लड़कियों की मदद करनी चाहिए और इनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इन्हें मान और सम्मान से जीने का रास्ता दिखाना चाहिए।
चारो भूत( मेज़ थपथपा कर)- हां, यह बेस्ट आईडिया है।
दूसरा भूत-सही बात है। हमें पृथ्वी पर लोग बुरा मानते हैं। हम से डरते हैं। हमारा नाम लेते ही थरथर कांपने लगते हैं। हमें अपनी इस छवि को बदलना होगा। हमें अच्छा काम करना होगा। रेपिस्टों के हाथों सताई हुई लड़कियों की मदद कर उन्हें मान सम्मान दिलाना होगा। और रेपिस्टों को सजा देनी होगी। उनके हौसलों को पस्त करना होगा, जिससे उनके हाथों सताई लड़कियों को न्याय मिल सके और वो भी समाज मे मान सम्मान के साथ जी सके।
तीसरा भूत- लेकिन इस कार्य को किस तरह किया जाएगा..?
चौथा भूत- हमें इसके लिए पृथ्वी पर कुछ अच्छे लोगों को तलाशना होगा। और उनके जिस्म में प्रवेश कर उन्हें शक्तिमान बनाना होगा, और उनके हाथों इन रेपिस्टों को सज़ा देना होगा। जब कई लोगों को इस तरह की सजा मिलेगी, तब उनके अंदर भय उत्पन्न होगा, और फिर लड़कियों के साथ कुछ गलत करने से पहले हजार बार वो सोचेंगे।
पांचवा भूत- बिल्कुल सही बात है। क्योंकि जब हमारी मदद से रेपिस्टों को सजा मिलेगी और उनके द्वारा सताई लड़कियों को इंसाफ मिलेगा, तो हमारे प्रति लोगों की छवि भी सुधरेगी। उनमें हमारे प्रति जो डर है, वो कम होगा। हमें उनकी दुआएं मिलेंगी और तब हम भी अपने इस प्रेत योनि से मुक्ति पा सकेंगे। तो दोस्तों यह फाइनल हुआ, कि हम सभी अपने अपने क्षेत्रों में अच्छे लोगों को तलाशेंगे औरउनकी आत्मा में प्रवेश कर जनता का भला करेंगे जिससे हमारी बुरी छवि में सुधार हो और हमारी अच्छाई का गुणगान हो। और यही हमारा टर्निंग प्वाइंट है, कि हम अब कभी किसी के साथ बुरा नहीं करेंगे। अच्छा काम करेंगे। अच्छे बनेंगे। और अपनी छवि को सुधारेंगे..!
पहला भूत- वैसे एक और सुझाव है दोस्तों। हमें केवल रेपिस्टों को सजा नहीं दिलाना है, बल्कि जो लड़कियों को तेजाब से घायल करते हैं , उन्हें भी सजा देना है, जो मां बाप अपने बहुओं को दहेज के लिए जला देते हैं, उनको भी सजा देना होगा। क्योंकिहमारे इस मिशन का मुख्य उद्देश्य यह है, इस समाज में सताई जाने वाली हर लड़की को हमें न्याय दिलाना है। और दोषियों को सजा देनी है और उनके मन में भय उत्पन्न करना है..!
दूसरा भूत- बिल्कुल सही बात
तीसरा भूत- हम भी सहमत हैं
चौथा भूत-यस, यही उचित है।
पांचवा भूत- हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं। सो ईट्स फाइनल। अब सब लोग अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने काम में लग जाए। और अति आवश्यक होने पर हम सब फिर इकट्ठा होंगे अपनी दूसरी सभा के लिए।
और इसके साथ ही भूतों की यह सभा समाप्त हो गई।~~~~~~~~~~~~~~