S
StoryPublisher
Guest
118
मुझे उस लड़की या उसके नाम को जानने मे, कोई खास दिलचस्पी नही थी. क्योकि मुझे जिस लड़की मे दिलचस्पी थी. वो भले ही इस वक्त मुझसे नाराज़ चल रही थी, फिर भी मेरे साथ फोन पर बनी हुई थी और ये ही बात मुझे मन ही मन गुदगुदा रही थी.
लेकिन जैसे ही मैने अजय के मूह से, प्रिया का नाम सुना तो, मेरे दिमाग़ मे एक बॉम्ब सा फुट गया और एक साथ कयि सवाल मेरे दिमाग़ मे उठने लगे. मैं अपने दिमाग़ मे उठ रहे, इन सवालों का जबाब जानने के लिए, अजय की तरफ सवालिया नज़रों से देखने लगा.
अजय मेरे इस तरह से देखने का मतलब समझ चुका था. उसने मेरी इस बेचेनी को देखते हुए, मुझसे कहा.
अजय बोला “ये बात सुनकर जैसे सवाल तुम्हारे दिमाग़ मे आ रहे है. कुछ ऐसे ही सवाल, जब मुझे इस बात का पता चला था, मेरे दिमाग़ मे भी आ रहे थे. लेकिन इस बात को करने के लिए, ना तो ये समय ठीक है और ना ही ये जगह ठीक है. इसलिए अभी तो तुम सिर्फ़ खाना खाओ. तुम्हारे सारे सवालों का जबाब, मैं तुमको आज रात को हॉस्पिटल मे दूँगा.”
अजय की ये बात सुनकर, मैने भी उस से कोई सवाल करना ठीक नही समझा और खाना खाने लगा. लेकिन कीर्ति अभी भी मेरे साथ फोन पर बनी हुई थी और मैं चाहता था कि, कम से कम वो मेरे खाना खाते तक मेरे साथ फोन पर बनी रहे.
लेकिन अजय के अभी कोई भी बात बताने से मना कर देने के बाद से, ना तो अजय कुछ बोल रहा था और ना ही मुझे अजय से करने के लिए कुछ बात सूझ रही थी. जिस वजह से हम दोनो चुप चाप खाना खा रहे थे.
मगर अब मुझे अंदर ही अंदर ये डर सताने लगा था कि, कोई भी बात होती ना देख कर, कीर्ति कहीं फोन ना रख दे. इसलिए मैं अजय से बात करते रहना चाहता था और जब मुझे करने के लिए कोई बात नही सूझी तो, मैं खाना खाते से बीच मे उठा और बेड पर रखे अख़बार को उठाते हुए अजय से कहा.
मैं बोला “तुमने आज के अख़बार मे छपी ये कविता पर पढ़ी है.”
अजय बोला “नही, आज मुझे अख़बार पढ़ने का टाइम ही नही मिला. क्या तुमको कविता पढ़ने का शौक है.”
मैं बोला “नही, मुझे कविता पढ़ने का शौक तो नही है. मगर अख़बार के पन्ने पलटते पलटते मुझे ये कविता नज़र आ गयी और जब इसे पढ़ा तो, मुझे बहुत पसंद आई.”
अजय बोला “हाँ, हर सोमवार (मंडे) और बुधवार (वेडनेसडे) को इसमे बहुत अच्छी अच्छी कविताएँ और शेर-शायरी आती है. लेकिन मुझे इन सब मे कोई ज़्यादा रूचि नही है.”
मैं बोला “रूचि तो मुझे भी नही है. लेकिन मुझे ये कविता बहुत पसंद आई. तुम भी सुनो शायद तुम्हे भी पसंद आए.”
ये कह कर मैं अजय को अख़बार मे छपी कविता सुनाने लगा. असल मे मैं वो कविता कीर्ति को सुनाना चाहता था, इसलिए मैने उस कविता मे थोड़ा फेर बदल कर के, उसे एक लड़के के नज़रिए से पढ़ कर सुनाने लगा.
“प्रतीक्षा”
“बस तेरी प्रतीक्षा मे, गुज़ार दी जिंदगी हम ने.
तुम जो आई नही तो, उजाड़ ली जिंदगी हम ने.
सब्र की सीमाएँ थी, हम प्रतीक्षा कब तक करते.
काग़ज़ों को स्याहियों से, हम भरा कब तक करते.
तुमने ना भूलने की, हम से कसम ले डाली थी.
छोड़ कर ना जाउन्गी, अपनी बात भी उसमे डाली थी.
एक अगर रूठेगा तो, उसे दूसरा मनाएगा.
वादे ये प्यार के, कोई तोड़ कर ना जाएगा.
वादा निभाया मैने, और लाज बच गयी तेरी भी.
अगले जनम मे मिलने की, आस बच गयी मेरी भी.
मुक्त करता हूँ तुमको, तेरे भूले बिसरे वादों से.
मत करना तुम ग्लानि कभी, अपने अधूरे वादों से.”
अजय को पूरी कविता सुना देने के बाद, मेरे चेहरे पर खुद ही मुस्कुराहट आ गयी. मेरी इस मुस्कुराहट की वजह ये थी कि, मैने कविता के ज़रिए ही सही, मगर कीर्ति को अपने दिल की बात कह दी थी.
यदि ये ही कविता मैने कीर्ति को मेसेज मे भेजी होती तो, उसका जबाब ज़रूर आया होता. लेकिन अभी हम दोनो की ही एक दूसरे से नाराज़गी ख़तम होने का नाम नही ले रही थी. जिसकी वजह से, इस झगड़े को ख़तम करने की पहल ना तो कीर्ति की तरफ से हो रही थी और ना ही मैं कोई पहल कर रहा था.
लेकिन इस झगड़े के बाद भी हम दोनो का एक दूसरे के साथ बने रहना, इस बात का सबूत था कि, हमारे दिल मे एक दूसरे के लिए कितना प्यार है. भले ही हम एक दूसरे से कोई बात नही कर रहे थे. मगर हम एक दूसरे से बात करने और एक दूसरे की आवाज़ सुनने के लिए तड़प रहे थे.
यही वजह थी कि, अजय के अभी कोई भी बात बताने से मना कर देने के बाद भी, कीर्ति फोन पर बनी हुई थी और मेरी आवाज़ सुनकर अपने दिल की तड़प को कम कर रही थी और कीर्ति के फोन पर बने रहने से मेरे दिल को भी राहत मिल रही थी.
मेरा और अजय का खाना खाना हो चुका था और अब हम लोग यहाँ वहाँ की बातें कर रहे थे. थोड़ी देर बाद मैने अजय से जाने की इजाज़त माँगी तो, अजय ने रात के खाने के बारे मे पुछा. उसकी इस बात के जबाब मे, मैने उस से कहा.
मैं बोला “दिन का खाना तो अभी शाम को 4:30 बजे खा रहा हूँ और यहाँ से जाने के बाद मुझे जाकर सीधा सोना ही है. ऐसे मे रात को उठते ही मुझे भूख लगने का सवाल ही पैदा नही होता है. यदि फिर भी मुझे रात को भूख लगती है तो, मैं वही कॅंटीन से कुछ लेकर खा लुगा. इसलिए मेरे रात के खाने की, तुम बेकार मे चिंता मत करो.”
मेरी बात सुनने के बाद भी, अजय रात के खाने की ज़िद करता रहा. मगर बाद मे मेरे समझाने पर उसे मेरी बात समझ मे आ गयी. अब मैं जल्दी से जल्दी यहाँ से निकल जाना चाहता था. क्योकि अब कीर्ति के कॉल को आए एक घंटा होने वाला था और एक घंटा होते ही उसका कॉल खुद ही कट जाना था.
इसलिए मैं कीर्ति के कॉल के काटने के पहले ही, घर पहुच जाना चाहता था. क्योकि कॉल काटने के बाद, कीर्ति के वापस कॉल लगाने की कोई उम्मीद नही थी और उसका कॉल काटते ही, मुझे जो सूनापन महसूस होने वाला था, मैं उस से बचना चाह रहा था.
यही सब सोचते हुए मैने अजय से रात को हॉस्पिटल मे मिलने की बात कही और फिर उसे बाइ बोल कर, मैं उसके दूसरे घर के लिए निकल लिया. लेकिन मेरी बाइक चलाते हुए भी मेरी नज़र मोबाइल पर ही थी.
मैं अभी अजय के घर से कुछ ही दूर पहुचा था कि, एक दम से मोबाइल की स्क्रीन चमकने लगी. ये देखते ही मैं उदास हो गया, क्योकि कीर्ति का कॉल कट चुका था. एक पल के लिए मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे जिस्म से जान ही निकल गयी हो. मेरे अंदर का सारा जोश ठंडा पड़ गया.
लेकिन अगले ही पल मेरा चेहरा खुशी से खिल उठा. क्योकि कॉल काटने के थोड़ी ही देर बाद, कीर्ति का कॉल दोबारा आने लगा. मैने कॉल उठाया तो, कीर्ति ने कहा.
कीर्ति बोली “एक घंटा होने की वजह से कॉल कट गया था, इसलिए वापस कॉल लगाई हूँ.”
मैं बोला “ओके, अभी मैं बाइक चला रहा हूँ. यदि तुम कॉल रखना चाहती हो तो रख सकती हो. मैं मोबाइल वापस जेब मे रख रहा हूँ.”
मगर मेरी इस बात के जबाब मे कीर्ति ने कोई जबाब नही दिया. मैने मोबाइल वापस जेब मे रख लिया. लेकिन मेरी नज़र बराबर मोबाइल पर जमी हुई थी और कीर्ति ने अभी भी मोबाइल नही रखा था. मुझे समझ मे नही आया कि, कीर्ति ने अभी तक मोबाइल क्यो नही रखा है.
कीर्ति के मोबाइल ना रखने से मुझे ऐसा लगा. जैसे कि उसको अपनी ग़लती का अहसास हो गया हो और अब वो मुझसे बात करना चाह रही हो. ये बात दिमाग़ मे आते ही, मैने बाइक तेज़ी से घर की तरफ बढ़ा दी और कुछ ही देर मे, मैं घर पहुच गया.
घर पहुच कर मैने बाइक रखी और सीधा अपने कमरे की तरफ भागा. कमरे मे पहुच कर मैने जल्दी से कपड़े बदले और फिर खुशी खुशी कीर्ति वाला मोबाइल बाहर निकाल कर कान पर लगाया.
लेकिन मेरे कुछ भी बोल पाने के पहले ही, मुझे कमरे का दरवाजा खुलने की आवाज़ आई. शायद कीर्ति अपने कमरे से निकल कर, कहीं जा रही थी. थोड़ी देर बाद, मुझे उसके सीडियों से उतरने का आभास हुआ और फिर उसके बाद मुझे कीर्ति की आवाज़ सुनाई दी. उसने छोटी माँ से कहा.
कीर्ति बोली “मौसी आज मेरी तबीयत कुछ ठीक सी नही है. आज रात को मेरे लिए खाना मत बनाइए.”
कीर्ति की तबीयत सही ना होने की बात सुनकर, मेरा दिल बेचेन हो गया और मुझे उसकी तबीयत की चिंता सताने लगी. वही दूसरी तरफ छोटी माँ ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कीर्ति से कहा.
छोटी माँ बोली “ये अचानक तेरी तबीयत को क्या हो गया. सुबह भी तूने कुछ नही खाया और अब रात को भी खाने से मना कर रही है.”
कीर्ति बोली “मौसी आज सुबह से मेरा पेट खराब है, इसलिए कुछ खाने का मन ही नही कर रहा है.”
छोटी माँ बोली “तूने ज़रूर कुछ उल्टा सीधा खा लिया होगा. तभी तेरा पेट खराब हुआ है.”
कीर्ति बोली “हाँ मौसी, कल रात को मैने कुछ ज़्यादा ही खाना खा लिया था. इसी वजह से कल रात से पेट कुछ ज़्यादा ही आवाज़ कर रहा है. एक दिन इसे भूखा रखुगी तो, इसकी सारी अकल ठिकाने आ जाएगी और दोबारा मेरे सामने ऐसी ग़लती करने की हिम्मत नही करेगा.”
कीर्ति की ये बात सुनकर, मुझे ऐसा लगा, जैसे वो ये बात अपने पेट के लिए नही, बल्कि मेरे लिए कह रही हो. वही उसकी बात सुनकर छोटी माँ हँसे बिना ना रह सकी और उन्हो ने कीर्ति से कहा.
छोटी माँ बोली “अच्छा तो तू भूखा रह कर, अपने पेट को आवाज़ करने की सज़ा दे रही है.”
कीर्ति बोली “हाँ, मैं खुद को भूखा रख कर इसे सज़ा ही दे रही हूँ. इसकी वजह से मैं किसी से बात भी नही कर सकती.”
कीर्ति की बात सुनकर एक बार फिर छोटी माँ की हँसी की आवाज़ गूँज गयी और उन्हो ने हंसते हुए उस से कहा.
छोटी माँ बोली “क्यो, क्या तेरा पेट तुझे किसी से बात करने से रोकता है, जो तू इसकी वजह से किसी से बात भी नही कर पा रही है.”
कीर्ति बोली “और नही तो क्या. जब भी मैं किसी से बात करने जाती हूँ, ये आवाज़ करना सुरू कर देता है. अब भला ऐसे मे किसी से बात करना अच्छा लगता है क्या.”
छोटी माँ बोली “लेकिन अभी तो तेरा पेट ज़रा भी आवाज़ नही कर रहा है.”
कीर्ति बोली “कैसे आवाज़ करेगा. भूखा रहने की वजह से अभी मूह फूला कर बैठा हुआ. मगर अंदर ही अंदर बहुत गुध्गुधा रहा है.”
कीर्ति की बातों से मुझे साफ समझ मे आ रहा था कि, वो कल रात की बातों की वजह से ही खाना नही खा रही है और अपने पेट की आड़ मे, मेरे बारे मे ही बात कर रही है. उसकी इस हरकत पर मुझे उस पर गुस्सा भी आ रहा था और हँसी भी आ रही थी.
वही छोटी माँ भी उसकी इन बातों को मज़े लेकर सुन रही थी. फिर बाद मे उन्हो ने संजीदा होते हुए कीर्ति से कहा.
छोटी माँ बोली “अब मज़ाक बहुत हो गया. ये बता तूने कोई दवाई ली या नही. यदि पेट मे ज़्यादा तकलीफ़ हो रही हो तो, चल अभी चल कर दवा ले आते है. वरना तेरी तकलीफ़ बढ़ भी सकती है.”
कीर्ति बोली “मौसी चिंता की कोई बात नही है. मैने दवा खा ली है. सुबह तक बिल्कुल आराम लग जाएगा.”
छोटी माँ बोली “ठीक है, मैं तेरे रात के खाने के लिए कुछ हल्का फूलका बना दुगी. यदि तेरे पास पेट की दवा ना हो तो, अभी मॅंगा कर रख लेना. ताकि रात को परेशानी ना हो.”
कीर्ति बोली “ओके, मैं अभी दवा मॅंगा लेती हूँ मगर आप मेरे खाने की चिंता मत करो. मेरा सच मे कुछ भी खाने का मन नही है और हो सकता है कि, कुछ खाने से पेट की तकलीफ़ और भी बढ़ जाए.”
कीर्ति की बात सुनकर छोटी माँ ने उस पर गुस्सा करते हुए कहा.
छोटी माँ बोली “आए लड़की, अब तू अपना ज़्यादा दिमाग़ मत चला. मुझे पता है कि, कब क्या खाना चाहिए और कब क्या नही खाना चाहिए. यदि तुझे पेट मे ज़्यादा तकलीफ़ हो रही है तो, तू अभी मेरे साथ डॉक्टर के यहाँ चल. नही तो जैसा मैं कह रही हू, वैसा कर. अब बोल तुझे क्या करना है.”
छोटी माँ को गुस्सा करते देख, कीर्ति ने भी उनकी बात मान लेने मे ही अपनी भलाई समझी. उसने बेमन से छोटी माँ से कहा.
कीर्ति बोली “ठीक है मौसी. आप को जो ठीक लगे, आप खाने मे बना दीजिएगा. लेकिन मैं रात का खाना अपने कमरे मे ही खाउन्गी.”
छोटी माँ बोली “ठीक है, तू अपने कमरे मे ही खाना खा लेना. अब तू अपने कमरे मे जाकर आराम कर और कमल को फोन करके पेट की दवा भी मॅंगा ले.”
कीर्ति बोली “जी मौसी, मैं अभी माँगा लेती हूँ.”
इसके बाद उन दोनो की आवाज़ आना बंद हो गयी. शायद कीर्ति अपने कमरे मे वापस आ रही थी. मुझे छोटी माँ का कीर्ति को इस तरह से डाटना बहुत अच्छा लगा था और इस बात की खुशी भी थी कि, छोटी माँ के सामने कीर्ति की एक नही चली और अब उसे रात को खाना खाना ही पड़ेगा.
लेकिन ये बात अभी भी मेरी समझ से बाहर थी कि, कीर्ति की तबीयत सच मे खराब है या फिर वो किसी वजह से तबीयत खराब होने का नाटक कर रही है. अब बात चाहे जो भी थी, मगर मेरे लिए जानना ज़रूरी हो गयी थी.
प्यार का रिश्ता हम दोनो के बीच भले ही कुछ समय पहले बना था. लेकिन इस प्यार का बीज तो हमारे बीच बचपन से ही पनप रहा था. बचपन से ही कीर्ति बहुत गुस्से वाली थी और उसका मुझसे बात बात पर झगड़ा होता रहता था.
मुझे उसकी ये आदत कभी भी समझ मे नही आती थी कि, वो अपने हर काम के लिए मेरा ही नाम लेती थी और फिर बाद मे किसी बात पर मुझसे ही झगड़ा कर लेती थी. कभी कभी मुझे उसकी इस हरकत पर बहुत गुस्सा आता और मैं सोच लेता कि, अब मैं दोबारा उसके घर नही जाउन्गा.
लेकिन वो इस पर भी मेरा पीछा नही छोड़ती और किसी ना किसी बहाने मेरे घर आ जाती और अपनी मीठी मीठी बातों से बहला कर मुझे मना ही लेती. शायद मुझसे झगड़ा करना ही उसके प्यार जताने का एक अंदाज़ था.
मुझे अच्छे से याद है कि, आज से 2 साल पहले कीर्ति के बर्थ’डे पर मैं छोटी मा और अमि निमी के साथ गया हुआ था. बर्थ’डे पार्टी मे कुछ खास महमानो को ही बुलाया गया था, इसलिए ज़्यादा भीड़ भाड़ नही थी.
कीर्ति पिंक कलर की फ्रॉक मे किसी परी की तरह लग रही थी. वो मुझे अपनी सभी सहेलियों से मिलवा रही थी. फिर बाद मे उसने केक काटा और अमि, निमी और कमल को केक खिलाने के बाद, मुझे भी केक खिलाया.
केक खाने के बाद अचानक मेरे पेट मे दर्द होने लगा और मैं एक किनारे आकर खड़ा हो गया. पार्टी मे आए सभी लोग कीर्ति को गिफ्ट दे रहे थे और मैं दूर खड़ा ये सब नज़ारा देख रहा था.
मौसा जी ने कीर्ति के बर्थ’डे गिफ्ट मे उसे एक वीडियो गेम गिफ्ट किया. लेकिन उन्हो ने कीर्ति के साथ साथ मुझे भी एक वीडियो गेम गिफ्ट किया. क्योकि वो मुझे बहुत प्यार करते थे और ये उनकी आदत थी कि, यदि वो कीर्ति के लिए कोई नया गिफ्ट लाते तो, मेरे लिए भी वो गिफ्ट लेकर आते थे.
कीर्ति ने कभी भी इस बात का बुरा नही माना था और ना ही उसे अभी इस बात का कोई बुरा लगा था. उसने खुद मेरे पास आकर मुझे मौसा जी का दिया हुआ गिफ्ट लाकर दिया और फिर मुझसे कहा.
कीर्ति बोली “मेरा बर्थ’डे गिफ्ट कहाँ है.”
मैं उसकी इस बात का मतलब नही समझा और मैने उस से कहा.
मैं बोला “मुझे क्या पता. सब गिफ्ट तो, तू ही रख रही है.”
मेरी बात सुनकर, कीर्ति खिलखिला कर हँसने लगी और उसके मोतियों की तरह सफेद दाँत चमकने लगे. उसने मेरे सर पर प्यार से एक थपकी मारी और कहा.
कीर्ति बोली “बुद्धू, मैं उस गिफ्ट की बात कर रही हूँ. जो तू मुझे देने के लिए लाया है.”
लेकिन मैं कोई गिफ्ट लेकर नही गया ही नही था और ना ही मैने इसकी कोई ज़रूरत समझी थी. क्योकि छोटी माँ तो कीर्ति के लिए गिफ्ट लेकर गयी ही थी. इसलिए मैने लापरवाही से कहा.
मैं बोला “मैं कौन सा कमाता हूँ, जो मैं कोई गिफ्ट लेकर आता.”
मेरी इस बात से कीर्ति चिड गयी और उसने मुझ पर अपना गुस्सा उतारते हुए कहा.
कीर्ति बोली “तो क्या मैं कमाती हूँ, जो मैने तेरे बर्थ’डे पर तुझे गिफ्ट दिया था.”
मैं बोला “अरे तो इसमे इतना गुस्सा होने की क्या बात है. मैने तो तुझसे नही कहा था कि, तू मेरे बर्थ’डे पर मुझे कोई गिफ्ट दे. अब फिर मेरा बर्थ’डे आ रहा है. तू भी मुझे कोई गिफ्ट मत देना. हिसाब बराबर हो जाएगा.”
लेकिन मेरी बात सुनकर, कीर्ति की आँखों मे आँसू आ गये. आज के दिन मुझे उसका यूँ आँसू बहाना अच्छा नही लगा और मैने उसे मनाते हुए कहा.
मैं बोला “अब तू इतनी सी बात पर रोना मत सुरू कर, सब मेहमान देखेगे तो, क्या सोचेगे. यदि मैं तेरे बर्थ’डे पर तेरे लिए कोई गिफ्ट नही लाया तो क्या हुआ. मेरे घर से छोटी माँ तो तेरे लिए गिफ्ट लेकर आई है ना.”
मैने तो ये बात कीर्ति को समझाने के लिए बोली थी. लेकिन ना जाने उसने मेरी इस बात का क्या मतलब निकाल लिया था कि, उसकी आँखे गुस्से मे लाल हो गयी और वो मेरी तरफ घूर कर देखने लगी.
थोड़ी देर तक वो मेरी तरफ गुस्से मे घूर कर देखती रही. उसके बाद उसने गुस्से मे मेरे हाथ से मौसा जी का दिया हुआ गिफ्ट छीना और वापस मूड कर पार्टी मे जाने लगी.
लेकिन अभी वो एक दो कदम ही आगे बड़ी थी कि, उसे मेरी आवाज़ सुनाई दी और उसने गुस्से मे पलट कर मेरी तरफ देखा. मगर मेरी तरफ देखते ही उसके हाथ से गिफ्ट छूट कर नीचे गिर गया और उसने घबरा कर मेरी तरफ दौड़ लगा दी.
118
Mujhe us ladki ya uske naam ko janne me, koi khas dilchaspi nahi thi. Kyoki mujhe jis ladki me dilchaspi thi. Wo bhale hi is wakt mujhse naraj chal rahi thi, fir bhi mere sath phone par bani huyi thi aur ye hi bat mujhe man hi man gudguda rahi thi.
Lekin jaise hi maine ajay ke muh se, priya ka naam suna to, mere dimag me ek bomb sa foot gaya aur ek sath kayi sawal mere dimag me uthne lage. Main apne dimag me uth rahe, in sawalon ka jabab janne ke liye, ajay ki taraf sawaliya najron se dekhne laga.
Ajay mere is tarah se dekhne ka matlab samajh chuka tha. Usne meri is becheni ko dekhte huye, mujhse kaha.
Ajay bola “ye bat sunkar jaise sawal tumhare dimag me aa rahe hai. Kuch aise hi sawal, jab mujhe is bat ka pata chala tha, mere dimag me bhi aa rahe the. Lekin is bat ko karne ke liye, na to ye samay thik hai aur na hi ye jagah thik hai. Isliye abhi to tum sirf khana khao. Tumhare saare sawalon ka jabab, main tumko aaj rat ko hospital me duga.”
Ajay ki ye bat sunkar, maine bhi us se koi sawal karna thik nahi samjha aur khana khane laga. Lekin keerti abhi bhi mere sath phone par bani huyi thi aur main chahta tha ki, kam se kam wo mere khana khate tak mere sath phone par bani rahe.
Lekin ajay ke abhi koi bhi bat batane se mana kar dene ke bad se, na to ajay kuch bol raha tha aur na hi mujhe ajay se karne ke liye kuch bat sujh rahi thi. Jis vajah se hum dono chup chap khana kha rahe the.
Magar ab mujhe andar hi andar ye dar satane laga tha ki, koi bhi bat hoti na dekh kar, keerti kahi phone na rakh de. Isliye main ajay se bat karte rahna chahta tha aur jab mujhe karne ke liye koi bat nahi sujhi to, main khana khate se bich me utha aur bed par rakhe akhbaar ko uthate huye ajay se kaha.
Main bola “tumne aaj ke akhbaar me chhapi ye kavita par padi hai.”
Ajay bola “nahi, aaj mujhe akhbaar padne ka time hi nahi mila. Kya tumko kavita padne ka shauk hai.”
Main bola “nahi, mujhe kavita padne ka shauk to nahi hai. Magar akhbaar ke panne palatte palatte mujhe ye kavita najar aa gayi aur jab ise pada to, mujhe bahut pasand aayi.”
Ajay bola “han, har somvar (Monday) aur budhvar (Wednesday) ko isme bahut achi achi kavitayen aur sher-shayari aati hai. Lekin mujhe in sab me koi jyada ruchi nahi hai.”
Main bola “ruchi to mujhe bhi nahi hai. Lekin mujhe ye kavita bahut pasand aayi. Tum bhi suno shayad tumhe bhi pasand aaye.”
Ye kah kar main ajay ko akhbaar me chhapi kavita sunane laga. Asal me main wo kavita keerti ko sunana chahta tha, isliye maine us kavita me thoda fer badal kar ke, use ek ladke ke najariye se pad kar sunane laga.
“Pratiksha”
“Bas teri pratiksha me, gujar di jindagi humne.
Tum jo aayi nahi to, ujad li jindagi humne.
Sabr ki simayen thi, hum pratiksha kab tak karte.
Kagzon ko syahiyon se, hum bhara kab tak karte.
Tumne na bhulane ki, humse kasam le dali thi.
Chhod kar na jaugi, apni bat bhi usme dali thi.
Ek agar ruthega to, use dusra manayega.
Vaade ye pyar ke, koi tod kar na jayega.
Vaada nibhaya maine, aur laaj bach gayi teri bhi.
Agle janam me milne ki, aas bach gayi meri bhi.
Mukt karta hu tumko, tere bhule bisre vaadon se.
Mat karna tum glani kabhi, apne adhure vaadon se.”
Ajay ko puri kavita suna dene ke bad, mere chehre par khud hi muskurahat aa gayi. Meri is muskurahat ki vajah ye thi ki, maine kavita ke jariye hi sahi, magar keerti ko apne dil ki bat kah di thi.
Yadi ye hi kavita maine keerti ko msg me bheji hoti to, uska jabab jarur aaya hota. Lekin abhi hum dono ki hi ek dusre se narajgi khatam hone ka naam nahi le rahi thi. Jiski vajah se, is jhagre ko khatam karne ki pahal na to keerti ki taraf se ho rahi thi aur na hi main koi pahal kar raha tha.
Lekin is jhagre ke bad bhi hum dono ka ek dusre ke sath bane rahna, is bat ka sabut tha ki, hamare dil me ek dusre ke liye kitna pyar hai. Bhale hi hum ek dusre se koi bat nahi kar rahe the. Magar hum ek dusre se bat karne aur ek dusre ki aawaj sunne ke liye tadap rahe the.
Yahi vajah thi ki, ajay ke abhi koi bhi bat batane se mana kar dene ke bad bhi, keerti phone par bani huyi thi aur meri aawaj sunkar apne dil ki tadap ko kam kar rahi thi aur keerti ke phone par bane rahne se mere dil ko bhi rahat mil rahi thi.
Mera aur ajay ka khana khana ho chuka tha aur ab hum log yaha waha ki baten kar rahe the. Thodi der bad maine ajay se jaane ki ijajat mangi to, ajay ne rat ke khane ke baare me puchha. Uski is bat ke jabab me, maine us se kaha.
Main bola “din ka khana to abhi sham ko 4:30 baje kha raha hu aur yaha se jaane ke bad mujhe jakar sidha sona hi hai. Aise me rat ko uthte hi mujhe bhukh lagne ka sawal hi paida nahi hota hai. Yadi fir bhi mujhe rat ko bhukh lagti hai to, main wahi canteen se kuch lekar kha luga. Isliye mere rat ke khane ki, tum bekar me chinta mat karo.”
Meri bat sunne ke bad bhi, ajay rat ke khane ki jid karta raha. Magar bad me mere samjhane par use meri bat samajh me aa gayi. Ab main jaldi se jaldi yaha se nikal jana chahta tha. Kyoki ab keerti ke call ko aaye ek ghanta hone wala tha aur ek ghanta hote hi uska call khud hi kat jana tha.
Isliye main keerti ke call ke katne ke pahle hi, ghar pahuch jana chahta tha. Kyoki call katne ke bad, keerti ke wapas call lagane ki koi ummid nahi thi aur uska call katte hi, mujhe jo sunapan mehsus hone wala tha, main us se bachna chah raha tha.
Yahi sab sochte huye maine ajay se rat ko hospital me milne ki bat kahi aur fir use bye bol kar, main uske dusre ghar ke liye nikal liya. Lekin meri bike chalate huye bhi meri najar mobile par hi thi.
Main abhi ajay ke ghar se kuch hi dur pahucha tha ki, ek dam se mobile ki screen chamakne lagi. Ye dekhte hi main udas ho gaya, kyoki keerti ka call kat chuka tha. Ek pal ke liye mujhe aisa laga jaise mere jism se jaan hi nikal gayi ho. Mere andar ka saara josh thanda pad gaya.
Lekin agle hi pal mera chehra khushi se khil utha. Kyoki call katne ke thodi hi der bad, keerti ka call dobara aane laga. Maine call uthaya to, keerti ne kaha.
Keerti boli “ek ghanta hone ki vajah se call kat gaya tha, isliye wapas call lagayi hu.”
Main bola “ok, abhi main bike chala raha hu. Yadi tum call rakhna chahti ho to rakh sakti ho. Main mobile wapas jeb me rakh raha hu.”
Magar meri is bat ke jabab me keerti ne koi jabab nahi diya. Maine mobile wapas jeb me rakh liya. Lekin meri najar barabar mobile par jami huyi thi aur keerti ne abhi bhi mobile nahi rakha tha. Mujhe samajh me nahi aaya ki, keerti ne abhi tak mobile kyo nahi rakha hai.
Keerti ke mobile na rakhne se mujhe aisa laga. Jaise ki usko apni galti ka aehsas ho gaya ho aur ab wo mujhse bat karna chah rahi ho. Ye bat dimag me aate hi, maine bike teji se ghar ki taraf bada di aur kuch hi der me, main ghar pahuch gaya.
Ghar pahuch kar maine bike rakhi aur sidha apne kamre ki taraf bhaga. Kamre me pahuch kar maine jaldi se kapde badle aur fir khushi khushi keerti wala mobile bahar nikal kar kaan par lagaya.
Lekin mere kuch bhi bol pane ke pahle hi, mujhe kamre ka darwaja khulne ki aawaj aayi. Shayad keerti apne kamre se nikal kar, kahi ja rahi thi. Thodi der bad, mujhe uske sidiyon se utarne ka aabhas hua aur fir uske bad mujhe keerti ki aawaj sunayi di. Usne chhoti maa se kaha.
Keerti boli “mausi aaj meri tabiyat kuch thik si nahi hai. Aaj rat ko mere liye khana mat banaiyega.”
Keerti ki tabiyat sahi na hone ki bat sunkar, mera dil bechen ho gaya aur mujhe uski tabiyat ki chinta satane lagi. Wahi dusri taraf chhoti maa ne bhi apni chinta jahir karte huye keerti se kaha.
Chhoti maa boli “ye achanak teri tabiyat ko kya ho gaya. Subah bhi tune kuch nahi khaya aur ab rat ko bhi khane se mana kar rahi hai.”
Keerti boli “mausi aaj subah se mera pet kharab hai, isliye kuch khane ka man hi nahi kar raha hai.”
Chhoti maa boli “tune jarur kuch ulta sidha kha liya hoga. Tabhi tera pet kharab hua hai.”
Keerti boli “han mausi, kal rat ko maine kuch jyada hi khana kha liya tha. Isi vajah se kal rat se pet kuch jyada hi aawaj kar raha hai. Ek din ise bhukha rakhugi to, iski saari akal thikane aa jayegi aur dobara mere samne aisi galti karne ki himmat nahi karega.”
Keerti ki ye bat sunkar, mujhe aisa laga, jaise wo ye bat apne pet ke liye nahi, balki mere liye kah rahi ho. Wahi uski bat sunkar chhoti maa hanse bina na rah saki aur un ne keerti se kaha.
Chhoti maa boli “acha to tu bhukha rah kar, apne pet ko aawaj karne ki saza de rahi hai.”
Keerti boli “han, main khud ko bhukha rakh kar ise saza hi de rahi hu. Iski vajah se main kisi se bat bhi nahi kar sakti.”
Keerti ki bat sunkar ek baar fir chhoti maa ki hansi ki aawaj gunj gayi aur un ne hanste huye us se kaha.
Chhoti maa boli “kyo, kya tera pet tujhe kisi se bat karne se rokta hai, jo tu iski vajah se kisi se bat bhi nahi kar pa rahi hai.”
Keerti boli “aur nahi to kya. Jab bhi main kisi se bat karne jaati hu, ye aawaj karna suru kar deta hai. Ab bhala aise me kisi se bat karna acha lagta hai kya.”
Chhoti maa boli “lekin abhi to tera pet jara bhi aawaj nahi kar raha hai.”
Keerti boli “kaise aawaj karega. Bhukha rahne ki vajah se abhi muh fula kar baitha hua. Magar andar hi andar bahut gudhgudha raha hai.”
Keerti ki baton se mujhe saf samajh me aa raha tha ki, wo kal rat ki baton ki vajah se hi khana nahi kha rahi hai aur apne pet ki aad me, mere baare me hi bat kar rahi hai. Uski is harkat par mujhe us par gussa bhi aa raha tha aur hansi bhi aa rahi thi.
Wahi chhoti maa bhi uski in baton ko maje lekar sun rahi thi. Fir bad me un ne sanjida hote huye keerti se kaha.
Chhoti maa boli “ab majak bahut ho gaya. Ye bata tune koi dawai li ya nahi. Yadi pet me jyada taklif ho rahi ho to, chal abhi chal kar dawa le aate hai. Warna teri taklif bad bhi sakti hai.”
Keerti boli “mausi chinta ki koi bat nahi hai. Maine dawa kha li hai. Subah tak bilkul aaram lag jayega.”
Chhoti maa boli “thik hai, main tere rat ke khane ke liye kuch halka fulka bana dugi. Yadi tere pas pet ki dawa na ho to, abhi manga kar rakh lena. Taki rat ko pareani na ho.”
Keerti boli “ok, main abhi dawa manga leti hu magar aap mere khane ki chinta mat karo. Mera sach me kuch bhi khane ka man nahi hai aur ho sakta hai ki, kuch khane se pet ki taklif aur bhi bad jaye.”
Keerti ki bat sunkar chhoti maa ne us par gussa karte huye kaha.
Chhoti maa boli “ae ladki, ab tu apna jyada dimag mat chala. Mujhe pata hai ki, kab kya khana chahiye aur kab kya nahi khana chahiye. Yadi tujhe pet me jyada taklif ho rahi hai to, tu abhi mere sath doctor ke yaha chal. Nahi to jaisa main kah rahi hu, waisa kar. Ab bol tujhe kya karna hai.”
Chhoti maa ko gussa karte dekh, keerti ne bhi unki bat maan lene me hi apni bhalai samjhi. Usne beman se chhoti maa se kaha.
Keerti boli “thik hai mausi. Aap ko jo thik lage, aap khane me bana dijiyega. Lekin main rat ka khana apne kamre me hi khaugi.”
Chhoti maa boli “thik hai, tu apne kamre me hi khana kha lena. Ab tu apne kamre me jakar aaram kar aur kamal ko phone karke pet ki dawa bhi manga le.”
Keerti boli “ji mausi, main abhi manga leti hu.”
Iske bad un dono ki aawaj aana band ho gayi. Shayad keerti apne kamre me wapas aa rahi thi. Mujhe chhoti maa ka keerti ko is tarah se datna bahut acha laga tha aur is bat ki khushi bhi thi ki, chhoti maa ke samne keerti ki ek nahi chali aur ab use rat ko khana khana hi padega.
Lekin ye bat abhi bhi meri samajh se bahar thi ki, keerti ki tabiyat sach me kharab hai ya fir wo kisi vajah se tabiyat kharab hone ka natak kar rahi hai. Ab bat chahe jo bhi thi, magar mere liye janna jaruri ho gayi thi.
Pyar ka rishta hum dono ke bich bhale hi kuch samay pahle bana tha. Lekin is pyar ka beej to hamare bich bachpan se hi panap raha tha. Bachpan se hi keerti bahut gusse wali thi aur uska mujhse bat bat par jhagda hota rahta tha.
Mujhe uski ye aadat kabhi bhi samajh me nahi aati thi ki, wo apne har kaam ke liye mera hi naam leti thi aur fir bad me kisi bat par mujhse hi jhagda kar leti thi. kabhi kabhi mujhe uski is harkat par bahut gussa aata aur main soch leta ki, ab main dobara uske ghar nahi jauga.
Lekin wo is par bhi mera picha nahi chhodti aur kisi na kisi bahane mere ghar aa jati aur apni mithi mithi baton bahla kar mujhe mana hi leti. Shayad mujhse jhagda karna hi uske pyar jatane ka ek andaz tha.
Mujhe ache se yad hai ki, aaj se 2 saal pahle keerti ke B’day par main chhoti maa aur ami nimi ke sath gaya hua tha. B’day party me kuch khas mehmano ko hi bulaya gaya tha, isliye jyada bhid bhad nahi thi.
Keerti pink color ki frock me kisi pari ki tarah lag rahi thi. Wo mujhe apni sabhi saheliyon se milwa rahi thi. Fir bad me usne cake kata aur ami, nimi aur kamal ko cake khilane ke bad, mujhe bhi cake khilaya.
Cake khane ke bad achanak mere pet me dard hone laga aur main ek kinare aakar khada ho gaya. Party me aaye sabhi log keerti ko gift de rahe the aur main dur khada ye sab najara dekh raha tha.
Mausa ji ne keerti ke B’day gift me use ek video game gift kiya. Lekin un ne keerti ke sath sath mujhe bhi ek video game gift kiya. Kyoki wo mujhe bahut pyar karte the aur ye unki aadat thi ki, yadi wo keerti ke liye koi naya gift late to, mere liye bhi wo gift lekar aate the.
Keerti ne kabhi bhi is bat ka bura nahi maana tha aur na hi use abhi is bat ka koi bura laga tha. Usne khud mere pas aakar mujhe mausa ji ka diya hua gift lakar diya aur fir mujhse kaha.
Keerti boli “mera B’day gift kaha hai.”
Main uski is bat ka matlab nahi samajha aur maine us se kaha.
Main bola “mujhe kya pata. Sab gift to, tu hi rakh rahi hai.”
Meri bat sunkar, keerti khilkhila kar hansne lagi aur uske motiyon ki tarah safed dant chamakne lage. Usne mere sar par pyar se ek thapki maari aur kaha.
Keerti boli “buddhu, main us gift ki bat kar rahi hu. Jo tu mujhe dene ke liye laya hai.”
Lekin main koi gift lekar nahi gaya hi nahi tha aur na hi maine iski koi jarurat samjhi thi. Kyoki chhoti maa to keerti ke liye gift lekar gayi hi thi. Isliye maine laparwahi se kaha.
Main bola “main kaun sa kamata hu, jo main koi gift lekar aata.”
Meri is bat se keerti chid gayi aur usne mujh par apna gussa utarte huye kaha.
Keerti boli “to kya main kamati hu, jo maine tere B’day par tujhe gift diya tha.”
Main bola “are to isme itna gussa hone ki kya bat hai. Maine to tujhse nahi kaha tha ki, tu mere B’day par mujhe koi gift de. Ab fir mera B’day aa raha hai. Tu bhi mujhe koi gift mat dena. Hisab barabar ho jayega.”
Lekin meri bat sunkar, keerti ki aankhon me aansu aa gaye. Aaj ke din mujhe uska yu aansu bahana acha nahi laga aur maine use manate huye kaha.
Main bola “ab tu itni si bat par rona mat suru kar, sab mehman dekhege to, kya sochege. Yadi main tere B’day par tere liye koi gift nahi laya to kya hua. Mere ghar se chhoti maa to tere liye gift lekar aayi hai na.”
Maine to ye bat keerti ko samajhne ke liye boli thi. Lekin na jaane usne meri is bat ka kya matlab nikal liya tha ki, uski aankhe gusse me laal ho gayi aur wo meri taraf ghoor kar dekhne lagi.
Thodi der tak wo meri taraf gusse me ghoor kar dekhti rahi. Uske bad usne gusse me mere hath se mausa ji ka diya hua gift chhina aur wapas mud kar party me jaane lagi.
Lekin abhi wo ek do kadam hi aage badi thi ki, use meri aawaj sunayi di aur usne gusse me palat kar meri taraf dekha. Magar meri taraf dekhte hi uske hath se gift chhut kar niche gir gaya aur usne ghabra kar meri taraf daud laga di.